गुजराती एक्ट्रेस मेघना पटेल ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का प्रचार किया है। एक वीडियो के जरिए मेघना ने खास कपड़े पहनकर मुस्लिम वोटरों को मोदी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मेघना इससे पहले भी एक हॉट फोटो शूट के जरिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इस फोटोशूट में मेघना ने अर्द्धनग्न अवस्था में अपने हाथों में मोदी का पोस्टर लेकर उनका प्रचार किया। इस फोटोशूट के अलावा मेघना ने फूलों के बीच लेटकर भी मोदी का प्रचार किया। हालांकि, मेघना के इस तरह मोदी के प्रचार के तरीके पर भाजपा अपनी नाखुशी जाहिर कर चुकी है।