फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

विज्ञापन
1 of 9
स्कूल से घर लौट रहे बच्चों के स्कूल वाहन में फोरलेन हाईवे पर हंडिया इलाके में गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। स्कूल वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। बच्चे लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने घायल ड्राइवर और बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया। वहां से पांच बच्चों को हालत गंभीर होने के कारण शहर में एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। (अमर उजाला ब्यूरो, हंडिया (इलाहाबाद))
विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

2 of 9
खबर पाकर उनके परिवार के लोग भी रोते-कलपते पहुंच गए। गैस टैंकर को पकड़कर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। हालांकि इस हादसे में मुख्य लापरवाही स्कूली वाहन के ड्राइवर की रही। हंडिया में मरदापुर सुजौला स्थित केपी टीएस पब्लिक स्कूल में इलाके के कई गांव और कस्बे से लड़के-लड़कियां पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

3 of 9
मंगलवार दोपहर दो बजे स्कूल में छुट्टी के बाद बस, टेंपो, वैन में बच्चे घर को रवाना हुए। एक स्कूली वाहन (अप्पे) में ड्राइवर धीरज मिश्रा 15 बचों को लेकर वहां से चला। इस स्कूली वाहन में ज्यादातर बच्चे कुसारी गांव के थे।

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

4 of 9
ऐसे में ड्राइवर धीरज को पहले स्कूली वाहन से नजदीकी कुसारी गांव जाना चाहिए था मगर वह स्कूल से करीब एक किलोमीटर आगे आकर फोरलेन बाइपास हाईवे पर गलत लेन पर गाड़ी लेकर चला गया। स्कूली वाहन टोला प्लाजा के पास पहुंचा तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे गैस टैंकर ने उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

5 of 9
स्कूली वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। ड्राइवर और सभी बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो वे गाड़ियां रोककर वहां पहुंच गए। खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

6 of 9
सभी बच्चों और ड्राइवर को दूसरी गाड़ी से पहले स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर जख्मी पांच बच्चों यूकेजी के छात्र पांच वर्षीय अनमोल, कक्षा एक कीछात्रा साक्षी, कक्षा तीन की छात्रा 12 वर्षीय अलका, कक्षा एक के छात्र सात वर्षीय अभिषेक और छह वर्षीय अमित को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

7 of 9
accidentबाकी दस बच्चों विशाल (5), शिवराज (6), उसी बहन अंजली यादव (8), शिवानी (6), अंजली गुप्ता (7), शिवम (7), अवधेश (12), अंशू गुप्ता (5),  मोरिया (6), शिल्पा यादव (6) को कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया।

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

8 of 9
इस बीच सभी बच्चों के परिवार के लोग भी रोते-कलपते अस्पताल पहुंच गए। इसमें ज्यादातर बच्चे कुसारी गांव के हैं. कुछ बच्चे चक अब्दुल्ला काजीपुर और वासुपर के हैं।
विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

9 of 9
एसडीएम हंडिया एके सिंह ने भी अस्पताल जाकर घायल बच्चों को देखा। साथ ही डॉक्टरों को बच्चे की बेहतर देखभाल और इलाज की हिदायत दी। पुलिस ने टक्कर मारने वाले गैस टैंकर को पकड़कर सीज कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि देर रात तक किसी ने हादसे में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें