बीएचयू के अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन’ का उद्घाटन करने आए फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी आराध्या भी बच्चन परिवार की बीएचयू से जुड़ी परंपरा को आगे बढ़ाए। मालूम हो कि हरिवंश राय बच्चन 1927 में बीएचयू में बैचलर आफ एजूकेशन के छात्र थे। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन ने बताया कहां पढ़ाना चाहते हैं बेटी आराध्या को
2 of 10
अभिषेक ने अपने दादा की अमर कृति ‘मधुशाला’ का जिक्र किया और कहा कि मधुशाला का पहला पाठ दादा जी ने बीएचयू में ही किया था। जूनियर बच्चन मिनटों में बीएचयू से चार पीढ़ियों का रिश्ता जोड़ गए। अभिषेक ने बीएचयू के विद्यार्थियों से वादा किया कि वे पिताजी को अगले साल बीएचयू आने को कहेंगे और बेटी आराध्या को भी दादा हरिवंश राय बच्चन की परंपरा निभाने की सीख देंगे। जूनियर बच्चन ने माइक संभाला, पूरे खालिस अंदाज में।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन ने बताया कहां पढ़ाना चाहते हैं बेटी आराध्या को
3 of 10
नौ मिनट में ही उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों से आत्मीयता जोड़ ली। शुरुआत उन्होंने बीएचयू और बच्चन परिवार के पुराने और प्यारे रिश्ते से की। कहा कि यहां से मेरे परिवार का प्यार का रिश्ता है, जो कभी खत्म नहीं होगा। मेरे दादाजी ने यहीं मधुशाला की रचना की और यहीं सबसे पहले उसका पाठ भी किया। आज यहीं, बीएचयू में मैं पहली बार काशीवासियों से रूबरू हो रहा हूं। अब बचे रह गए हैं, हमारे पिताश्री। मैं उनको भी बोलूंगा कि अगले साल वो यहां जरूर आए।
अभिषेक बच्चन ने बताया कहां पढ़ाना चाहते हैं बेटी आराध्या को
4 of 10
उन्हें कई बार आमंत्रण मिला है। उनकी चाहत भी है यहां आने की। बीएचयू से तीन पीढ़ियों से जुड़ी आत्मीयता को याद किया और कहा कि मैं बेटी आराध्या को जाकर बोलूंगा कि ये जो परंपरा बनी है बीएचयू और बच्चन परिवार की वो उसे कायम रखे। मैं चाहता हूं कि आराध्या की शिक्षा-दीक्षा भी बीएचयू में हो। इस दौरान उन्होंने इलाहाबादी अंदाज में कई दफा युवाओं को ‘भइया’ संबोधित किया।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन ने बताया कहां पढ़ाना चाहते हैं बेटी आराध्या को
5 of 10
जब-जब अभिषेक ने भइया बोला, समूचा पंडाल तालियों के शोर से गूंज जा रहा था। एशिया कप क्रिकेट फीवर के बीच अभिषेक बच्चन ने कबड्डी और फुटबाल जैसे खेलों को प्रोत्साहित करने की वकालत की। बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ‘स्पंदन’ में शिरकत करने आए अभिषेक ने एलडी गेस्ट हाउस में बातचीत में कहा कि यूरोप में जब वह बोर्डिंग स्कूल में थे, तब वहां स्पोर्ट्स पर ध्यान दिया जाता था। तब से ही उन्हें स्पोर्ट्स में रुचि रही।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन ने बताया कहां पढ़ाना चाहते हैं बेटी आराध्या को
6 of 10
प्रो कबड्डी लीग की टीम ‘पिंक पैंथर’ के मालिक अभिषेक बच्चन का कहना है क्रिकेट पहले से ही दुनिया में भर स्थापित है। हमें ऐसे खेल पर ध्यान देना होगा जिन्हें असल में आगे बढ़ाने की जरूरत है और इनमें कॅरियर के भी कई विकल्प हैं। प्रो कबड्डी की शुरुआत भी यही देखते हुए की गई। कहा कि कबड्डी हमारा पारंपरिक खेल रहा है। इन खेलों में काफी प्रतिभाएं हैं। जरूरत है इन प्रतिभाओं को पहचानने की और उन्हें आगे बढ़ाने की।
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन ने बताया कहां पढ़ाना चाहते हैं बेटी आराध्या को
7 of 10
अभिषेक ने अपने और अपनी पत्नी ऐश्वर्या के रिश्तों पर भी बात की। बताया कि हमें क्या करना है, क्या नहीं इसे लेकर ऐश्वर्या के साथ हमारी पूरी बातचीत होती है। अभिषेक ने बताया कि फिलहाल अभी वे किसी फिल्म के लिए काम नहीं कर रहे हैं। जून में उनकी कॉमेडी सिक्वल ‘हाउसफुल थ्री’ आ रही है। ऐश्वर्या के पास दो तीन फिल्में हैं। बताया कि एक सुपर और केयरिंग मॉम हैं ऐश्वर्या।
अभिषेक बच्चन ने बताया कहां पढ़ाना चाहते हैं बेटी आराध्या को
8 of 10
एक्टिंग के साथ ही वह बेटी आराध्या को पूरा समय देना चाहती हैं। इसके लिए कोई समझौता नहीं करतीं। बातचीत के दौरान अभिषेक किसी भी राजनीतिक सवालों से बचते रहे। उन्होंने न तो जेएनयू मुद्दे के सवाल पर कोई जवाब किया और न ही मोदी के बारे में कुछ कहा।
अभिषेक बच्चन ने बताया कहां पढ़ाना चाहते हैं बेटी आराध्या को
9 of 10
जूनियर बच्चन ने बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में करीब चार घंटे बिताए। इस दौरान उन्होंने पूरे बीएचयू कैंपस का भ्रमण किया। बीएचयू की आबोहवा उन्हें खासी पसंद भी आई। हास्टल रोड से गुजरते हुए उन्होंने बीएचयू की हरियाली, पुराने और पारंपरिक अंदाज में बने हास्टल की इमारतों की खूबसूरती को अपनी नजरों में बसाया।
अभिषेक बच्चन ने बताया कहां पढ़ाना चाहते हैं बेटी आराध्या को
10 of 10
आईआईटी और कृषि विज्ञान संस्थान के फार्म से होकर गुजरते हुए वो एंफीथिएटर ग्राउंड पहुंचे थे। यहां वे कैंपस की खूबसूरती और हरियाली को बयां करना नहीं भूले। एक घंटे कार्यक्रम में बीताने के बाद वह कुलपति आवास भी गए। कोचीन हाउस में विश्वविद्यालय की स्थापना की रजत जयंती पर शिरकत करने आए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिस कमरे में ठहरे थे, उसे भी देखा। करीब चार बजे अभिषेक बीएचयू से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकले।