भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ज्ञापन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के जिला संयोजक अरविंद कटियार और उपाध्यक्ष अमित गुप्ता को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन
शाह से मिलने की जिद पर अड़े AAP नेताओं की पिटाई
2 of 9
इसी तरह शाह को ज्ञापन देने पर अड़े इंटक नेताओं को भी भाजपाइयों ने पीटा तो वे जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान 217 सपाइयों ने गिरफ्तारी दी। इन सबको स्वरूप नगर थाने ले जाया गया, जहां से रिहा कर दिया गया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर)
विज्ञापन
शाह से मिलने की जिद पर अड़े AAP नेताओं की पिटाई
3 of 9
महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक कोकाकोला चौराहा स्थित होटल कान्हा गैलेक्सी में चल रही थी। तभी आप नेता होटल के बाहर पहुंच गए और अंदर जाकर अमित शाह को ज्ञापन देने की जिद ठान ली। उन्हें भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा और संगठन की बैठक का हवाला दिया गया लेकिन आप नेता अंदर जाने की जिद पर अड़े रहे।
शाह से मिलने की जिद पर अड़े AAP नेताओं की पिटाई
4 of 9
इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप संयोजक और उपाध्यक्ष को दौड़ा कर दबोच लिया और फिर लात-घुसों से पीटा। दोनों नेताओं के कपड़े फाड़ डाले। इसी तरह इंटक के एक गुट के नेता आशीष पांडे भी साथियों के साथ अमित शाह को ज्ञापन देने की मांग करने लगे। मना करने पर नहीं माने तो भाजपाइयों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आशीष अपने साथियों को पिटता छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन
शाह से मिलने की जिद पर अड़े AAP नेताओं की पिटाई
5 of 9
दूसरी तरफ नगर निगम में सपा पार्षद दल के नेता हाजी सुहेल अहमद और पार्षद नवीन पंडित ने झाड़ू लगाकर विरोध जताया। शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़े तो प्रशासनिक अमला सामने आ गया। सपा नेताओं और अधिकारियों में धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
शाह से मिलने की जिद पर अड़े AAP नेताओं की पिटाई
6 of 9
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान यूपी के पार्टी सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि यहां जितने भी सांसद बैठे हैं, सभी इससे पहले के हारे हुए हैं। इस बार जीते हैं तो मोदी की छवि के कारण। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में रहना है तो पंचायत चुनाव में दल, बल और बाहुबल, सब लेकर मैदान में कूद पड़ो, कुछ भी करो, लेकिन चुनाव में जीत लाकर दिखाओ वरना अपना परिणाम समझ लें।
विज्ञापन
शाह से मिलने की जिद पर अड़े AAP नेताओं की पिटाई
7 of 9
राष्ट्रीय अध्यक्ष समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश भर से आए पार्टी के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जो जिम्मेदारी दी गई, वे तो उसे निभाएंगे ही, लेकिन सांसद और विधायकों की भूमिका प्रमुख होगी। वे जिम्मेदारी से बच नहीं पाएंगे।
शाह से मिलने की जिद पर अड़े AAP नेताओं की पिटाई
8 of 9
बैठक के दौरान कुछ सांसदों ने ना-नुकुर करने की कोशिश तो शाह ने फटकारते हुए कहा कि चुनाव में जीतकर सांसद, विधायक आप लोग बनोगे और जनता की बीच डंडा खाने कोई दूसरा जाएगा। ऐसा कतई नहीं चलेगा, हर एक सांसद का हिसाब-किताब लिया जाएगा। यदि किसी को इसमें कोई दिक्कत है तो हाथ उठाए। जब किसी सांसद ने हाथ नहीं उठाया तो उन्होंने कहा कि डर की वजह से हाथ नहीं उठा रहे हैं या मन में कुछ और करने का इरादा है।
शाह के तेवर देख हॉल में सन्नाटा पसरा रहा। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार में एमएलसी चुनाव में मिली सफलता का जिक्र किया। कहा, कि भाजपा को बिहार में एमएलसी चुनाव में मिली जीत से नीतीश कुमार और लालू यादव का गठजोड़ खुल गया है। यही स्पीड हमें लगातार बनाकर रखनी है। बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, निरंजन ज्योति, विनय कटियार, सहित अनेक सांसदों की तरफ उन्होंने देखकर इशारा भी किया और कहा कि पंचायत चुनाव में जीत हर हाल में चाहिए।