फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

विज्ञापन
1 of 10
हाल ही आमिर खान ने एक विवादित बयान देकर देश की राजनीति को फिर से गर्मा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों और चैनलों पर धड़ाधड़ लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी लगी। जिसमें किसी ने उनका समर्थन किया तो किसी ने उन्हें गद्दार करार दिया। तो आइए जानते हैं कि आखिर आमिर के बयान के बाद किसने क्या कहा?
विज्ञापन

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

2 of 10
अरविंद केजरीवाल: उम्होंने कहा कि हमें आमिर खान पर गर्व है। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह पूरी तरह से आमिर खान के बयान से सहमत हैं।

विज्ञापन

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

3 of 10
लक्ष्मीकांत वाजपेयी- उन्होंने कहा कि फिल्म स्टार आमिर खान को असहिष्णुता पर दिया गया अपना बयान वापस लेने चाहिए। वह नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के अम्बेस्डर हैं। अगर उनके परिवार में किसी को कोई दिक्कत महसूस हो रही है तो उसकी चर्चा पीएम से करनी चाहिए थी।

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

4 of 10
शिवपाल यादव- कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को कहा कि देश के माहौल से फिल्म अभिनेता आमिर खान और उनके परिवार के लोग डर गए हैं।   उनका यूपी में स्वागत है। वह यहां आएं, यहां पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

5 of 10
राम नाईक- राज्यपाल ने असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर खान के बयान को राजनीति से  प्रेरित करार दिया है। उनके अनुसार यह पूरी तरह से राजनीति का मामला है। राज्यपाल पद की गरिमा की वजह से उनके बयान के संदर्भ में वो कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
विज्ञापन

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

6 of 10
विवेक ओबराय- आमिर खान के असहिष्णुता के बयान का बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबराय ने खंडन करते हुए कहा कि भारत एक अति सहिष्णु देश है।
विज्ञापन

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

7 of 10
डेरा प्रमुख- संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि आमिर खान को बताना चाहिए कि कौन सा देश है जो रहने लायक है। यहां (भारत) सब मिलजुल कर रहते है और इससे बेहतर देश और कोई हो नहीं सकता।

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

8 of 10
स्नैपडील- ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने कहा है कि अभिनेता के बयान से कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है। आमिर स्नैपडील के ब्रांड एंबेसडर हैं। आमिर के बयान के बाद हजारों उपभोक्ताओं ने अपने मोबाइल फोन से स्नैपडील का ऐप हटा दिया है।

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

9 of 10
शिवसेना- आमिर को ‘3 इडिएट्स’ में उनके द्वारा निभाए गए चरित्र ‘रणछोड़दास’ की संज्ञा देते हुए शिवसेना ने कहा कि ‘यह रणछोड़दास स्पष्ट करे कि आखिर वह किस देश में रहने जा रहा है?’
विज्ञापन

जानिए आमिर खान के बयान पर किसने क्या कहा?

10 of 10
अनिव विज- हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने आमिर खान को अपनी पत्नी किरण राव को समझाने की नसीहत दी थी, जबकि बुधवार को विज ने आमिर खान की कला पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। विज ने कहा कि अतुल्य भारत जीने के लायक नहीं बताने वाले आमिर खान जैसे लोगों को ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाना चाहिए। वे केवल कलाकार हैं। ये सिर्फ कलाबाजी खाने में ही माहिर होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें