फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

Thu, 04 Dec 2014 06:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 12
मऊ में हुए रेल हादसे के लिए वैन का ड्राइवर जिम्मेदार है जो वैन चलाते समय कान में ईयरफोन लगाए हुए था। सामने से आ रही तमसा पैसेंजर गाड़ी का चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था। वैन के बच्चे भी गाड़ी रोकने के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी नतीजा ट्रेन से टकराकर वैन चकनाचूर हो गई और उसमें सवार पांच बच्चों की मौत हो गई।

(सभी फोटो ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ)
विज्ञापन

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

2 of 12
उत्तर प्रदेश के मऊ में यह हादसा आज सुबह रानीपुर इलाके में खुरहट के पास हुआ। हादसे में स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

3 of 12
यह हादसा मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के चलते हुआ, जिसकी वजह से स्कूल वैन और पैसेंजर ट्रेन की जोरदार टक्कर में बच्चों की मौत हो गई।

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

4 of 12
हादसे पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुख जताया है। उन्होंने खुद मऊ जाकर इस घटना का विस्तृत जायजा लिया।
विज्ञापन

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

5 of 12
इस हादसे में प्रथम दृष्टया वैन के ड्राइवर की गलती मानी जा रही है। उसने ट्रेन के आने की अनदेखी कर वैन को रेलवे फाटक पार कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

6 of 12
घायल बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

7 of 12
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि जिन लोगों ने अपने बच्चों को खोया है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन फिर भी रेलवे की तरफ से सभी जरूरी मुआवजा पीड़ित परिवारों को दिया जाएगा।

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

8 of 12
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने भी इस घटना पर अफसोस जताया है। इस घटना में रेलवे की तरफ से मृतक के परिजनों को दो लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक-एक लाख रुपए मुआवजा मिलने का ऐलान हुआ है।

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

9 of 12
घटना से गुस्‍साए लोगों ने खुरहट स्टेशन पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन के चलते मऊ के रास्ते जाने वाले वाहनों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

10 of 12
इस हादसे में 25 जख्मी बच्चों में 6-7 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

11 of 12
इस घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ड्राइवर ने घुसा रखा था ईयर फोन, मर गए 5 मासूम

12 of 12
इस बड़े हादसे के बाद इस घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें