ट्रेनों में बेवजह चेन पुलिंग करना सैकड़ों यात्रियों को महंगा पड़ गया। साल भर के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सिर्फ ट्रेनों में ही चेन पुलिंग करने वाले साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद, आगरा एवं झांसी मंडल में पकड़े गए। इन लोगों को हवालात की हवा भी खानी पड़ी। आरपीएफ द्वारा की गई इस कार्रवाई से रेलवे की आय में भी खासी वृद्धि हुई। साल भर में सिर्फ चेन पुलिंग करने वाले पकड़े गए लोगों से जुर्माने के रूप में रेलवे ने लाखों रुपये वसूल लिए। ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद।
विज्ञापन
रेलवे ने बताया कितने हजार लोगों ने की चेन पुलिंग?
2 of 4
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) से देश के दो प्रमुख रूट दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-मुंबई गुजरते हैं। इन दोनों ही रूटों पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में ट्रेनों की आवाजाही है। ट्रेनों की ज्यादा आवाजाही के बावजूद भी उत्तर मध्य रेलवे में चेन पुलिंग की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। ट्रेनों में चेन पुलिंग किये जाने के मामले में जोन के तीन मंडल इलाहाबाद, आगरा और झांसी में इलाहाबाद अव्वल हैं। इलाहाबाद डिवीजन में चेन पुलिंग की रोकथाम के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है, बावजूद इसके चेन पुलिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने बताया कितने हजार लोगों ने की चेन पुलिंग?
3 of 4
आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल एनसीआर जोन के तीन मंडलों में आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई 3899 लोगों को विभिन्न ट्रेनों में चेन पुलिंग करने के आरोप में पकड़ा गया। इन लोगों को हवालात की भी हवा खानी पड़ी। बाद में जुर्माना लेने के बाद ही आरपीएफ ने इन लोगों को छोड़ा। ओवर ऑल चेन पुलिंग करने वाले लोगों से रेलवे ने 29 लाख 29 हजार 412 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय का कहना है कि यात्री बेवजह ट्रेनों में चेन पुलिंग न करे। कोई अगर बेवजह चेन पुलिंग करता है उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है।
इलाहाबाद मंडल में की जाने वाली चेन पुलिंग की सर्वाधिक शिकायतें रेलवे अफसरों को इलाहाबाद से मिर्जापुर के बीच ही मिलती हैं। चेन पुलिंग के मामले में डिवीजन का इलाहाबाद-मिर्जापुर रूट अव्वल है। इस रेलखंड के मांडा, मेजा, जिगना आदि रेलवे स्टेशनों पर हर रोज चेन पुलिंग के मामले सामने आते रहते हैं। इसके अलावा टूंडला-हाथरस-अलीगढ़-खुर्जा-दादरी सेक्शन में भी चेन पुलिंग के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।