फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में गर्मी का कहर, लू लगने से 200 की मौत

विज्ञापन
1 of 5
देशभर में गर्मी के कारण पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बीते वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिल्ली और नोएडा में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

देश भर में गर्मी का कहर, लू लगने से 200 की मौत

2 of 5
दिल्ली और एनसीआर में दिनभर लोग तपन और लू से बेहाल रहे। गर्मी के कहर से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

देश भर में गर्मी का कहर, लू लगने से 200 की मौत

3 of 5
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, दक्षिण और पश्चिमी मध्य प्रदेश व राजस्थान में लू के जारी रहने की चेतावनी दी है।

देश भर में गर्मी का कहर, लू लगने से 200 की मौत

4 of 5
विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री ऊपर पहुंच गया है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू से अब तक 153 लोगों की मौत हो चुकी है। ओडिशा में गर्मी के कारण 23 लोगों के मरने की खबर है। पश्चिम बंगाल में भी पारा 40 के पार पहुंच गया है। राज्य में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भर में गर्मी का कहर, लू लगने से 200 की मौत

5 of 5
तेज गर्म हवाओं के कारण तेलंगाना में 73 और आंध्र प्रदेश में 80 लोगों की जान जा चुकी है। तेलंगाना के राजस्व सचिव बीआर मीना ने कहा कि शुक्रवार शाम तक 73 लोगों के मौत की सूचना मिली है। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में 40, विशाखापटट्नम में 12 और श्रीकाकुलम जिले में आठ लोगों की जान जा चुकी है। लू के कारण तेलंगाना के नलगोंडा जिले में 28, करीमनगर में 22 और खम्मम जिले में नौ लोगों की मौत हो गई। रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कहीं - कहीं पर आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन तपन से कोई खास राहत नहीं मिलेगी। 27, 28 और 29 मई को पारा 45 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें