फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

विज्ञापन
1 of 10
पीएम मोदी शुक्रवार की दोपहर वाराणसी के डीरेका गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। एक घंटे की इस मुलाकात में 45 मिनट मोदी ने कार्यकर्ताओं के दिल की बात सुनी और 15 मिनट अपने मन की बात की। नमो सर की इस क्लास में 135 कार्यकर्ताओं ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई।
विज्ञापन

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

2 of 10
इस मुलाकात में पीएम ने संगठन के लोगों से अपनी सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने के साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने महंगाई, गैस सब्सिडी, खाद की कालाबाजारी आदि मसलों पर भी खुली चर्चा की। पीएम ने महापौर, विधायक को दरकिनार कर छोटे कार्यकर्ताओं को तरजीह दी।
विज्ञापन

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

3 of 10
यूरिया की कालाबाजारी के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि निजी फर्टिलाइजर कंपनियां खाद की कालाबाजारी करती हैं। इससे निबटने के लिए उन्होंने खाद के तौर पर नीम की खली के प्रयोग पर जोर देने की बात कही। कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य सरकार से बात कर बिचौलियों पर शिकंजा कसा जाएगा।

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

4 of 10
गैस सब्सिडी की चर्चा के दौरान पीएम ने बताया कि पहले 19 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी सरकार को देनी पड़ती थी। जब से उपभोक्ताओं को बैंक से जोड़ा गया है, 6000 करोड़ रुपये की सरकार को बचत हुई है।
विज्ञापन

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

5 of 10
पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने स्मार्ट फोन पर ‘मोदी एप’ डाउनलोड करने की भी नसीहत दी। कहा कि इससे आप सीधे मुझसे जुड़ सकते हैं। एक घंटे की बैठक में पीएम ने तीन दफा कार्यकर्ताओं से स्मार्ट वर्किंग की बात कही।
विज्ञापन

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

6 of 10
कार्यकर्ताओं से पूछा कि कितने लोग सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल करते हैं। जब अधिकतर लोगों ने हाथ उठाया तो उन्होंने कहा कि विरोधियों को जवाब देने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

7 of 10
स्वच्छता अभियान को नियमित रूप से चलाने का निर्देश देने के साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे रात में भोजन करने के उपरांत टोली बनाकर लोगों के बीच जाएं। पक्ष-विपक्ष में बंटकर समसामयिक मुद्दों पर तर्कसंगत चर्चा करें।

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

8 of 10
उन्होंने पदाधिकारियों से प्रशिक्षण वर्ग पर जोर देने को कहा। बैठक के दौरान नमो ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वच्छ भारत दिव्य काशी अभियान के बारे में भी फीडबैक लिया।

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

9 of 10
कहा कि आप नियमित रूप से इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए समय निकालें और जनता को इसकी जानकारी दें। मोदी ने कहा कि जब हम सत्ता में आते हैं तो हमारे ही कार्यकर्ता प्रतिपक्ष में खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?

10 of 10
 नकारात्मक प्रचार करने वालों को माकूल जवाब दें। कहा कि जनता के बीच अपनी सशक्त उपस्थिति बनाए रखेंगे तो हमें 2017 में यूपी फतह से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें