आगरा के खैरागढ़ में मिड-डे मील का दूध पीने से 100 बच्चे बीमार पड़ गए। इन बच्चों की हालत काफी गंभीर है।(तस्वीरें, ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा) यह घटना खैरागढ़ के उंटगिरी में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय की है जहां मिड-डे मील का दूध पीने के बाद बच्चों ने खून की उल्टियां शुरू कर दी। करीब 15 बच्चों की हालत काफी गंभीर है। इनमें से 13 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। जिले के एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल लिया।