आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी जिले में पुष्कर मेले के दौरान हुई भगदड़
में मरने वालो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस भगदड़ के कारण अबतक 29
लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
चंद मिनटों में चली गईं 29 जानें, पुष्करम बन गया कब्रगाह
2 of 10
इस भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
चंद मिनटों में चली गईं 29 जानें, पुष्करम बन गया कब्रगाह
3 of 10
घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे की है जब गोदावरी नदी के 'कोटगुम्मम
पुष्कर घाट' पर धार्मिक स्नान करने के लिए लोगों का हूजूम उमड़ा था।
बड़े धार्मिक पर्व के लिए गोदावरी नदी में डुबकी लगाने के दौरान अचानक वहां
भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु मारे गए।
चंद मिनटों में चली गईं 29 जानें, पुष्करम बन गया कब्रगाह
4 of 10
आज सुबह ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी अपने परिवार के साथ इसी घाट पर गोदावरी नदी में डुबकी लगाई थी।
विज्ञापन
चंद मिनटों में चली गईं 29 जानें, पुष्करम बन गया कब्रगाह
5 of 10
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपना शोक व्यक्त किया
है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर दुख
व्यक्त किया है और प्रशासन को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए
हैं।
विज्ञापन
चंद मिनटों में चली गईं 29 जानें, पुष्करम बन गया कब्रगाह
6 of 10
इस घटना के बारे में स्वास्थ्य मंत्री केएस राव ने कहा कि यह बेहद ही
दुर्भाग्यपूर्ण है। इस आयोजन के लिए सुरक्षा के हर संभव उपाय किए गए थे और
खुद मुख्यमंत्री इसकी निगरानी कर रहे है।
विज्ञापन
चंद मिनटों में चली गईं 29 जानें, पुष्करम बन गया कब्रगाह
7 of 10
यह तस्वीर घाट के पास ही बने एक रेलवे पुल के नीचे खड़े लोगों की है जो गोदावरी में स्नान करने के लिए यहां इकट्ठे हुए थे। ऊपर से ट्रेन गुजरती हुई।
चंद मिनटों में चली गईं 29 जानें, पुष्करम बन गया कब्रगाह
8 of 10
भगदड़ मचने के बाद श्रद्धालुओं के भीतर दहशत का माहौल है। लोग अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों के ऊपर चढ़ गए। यहां एक गाड़ी के ऊपर कई लोग बैठकर भीड़ से दूर जाने की कोशिश करते हुए।
चंद मिनटों में चली गईं 29 जानें, पुष्करम बन गया कब्रगाह
9 of 10
आपको बता दें कि 'गोदावरी महापुष्कर' नाम से प्रसिद्ध इस पर्व का
आयोजन 144 साल में केवल एक ही किया जाता है। राज्य सरकार ने इस पर्व के
अवसर पर गोदावरी नदी पूर्व और पश्चिम में स्थित दोनों जिलों में कुल 275
घाटों का निर्माण कराया है।
चंद मिनटों में चली गईं 29 जानें, पुष्करम बन गया कब्रगाह
10 of 10
घाट के किनारे श्रद्धालुओं के इस हूजूम को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पावन पर्व के अवसर पर कितने दूर-दूर से लोग यहां स्नान करने पहुंचे थे।