फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

विज्ञापन
1 of 10
भारत टीम इंडिया के रूप में काम कर रही है और यहां के जन-जन में सरलता भी है और भारत के कोने-कोने में एकता भी। यही हमारी पूंजी है। हम सब एक साथ काम करते रहेंगे।
विज्ञापन

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

2 of 10
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि टीम इंडिया के 125 करोड़ सदस्यों को पारदर्शिता की जरुरत है जो हमारी सरकार देगी। हम एक टीम की तरह काम करेंगे।
विज्ञापन

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

3 of 10
कैग ने कहा कि कोयला की नीलामी न होने से एक लाख 86 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ लेकिन जब हमारी सरकार ने उसकी नीलामी करवाई तो इस पैसा उसका दोगुना निकला और सरकार के खाते में तीन लाख करोड़ रुपए आए।

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

4 of 10
पिछले दिनों लागू बीमा योजनाओं की जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 100 द‌िनों में 10 करोड़ लोगों ने बीमा योजना का लाभ लिया और बैंक खातों में 22 हजार करोड़ रुपये जमा करवाए।
विज्ञापन

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

5 of 10
देशभर में लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बॉलीवुड का कलाकार हो, नेता हो, बैंककर्मी हो, उद्योगपति हो या फिर आम आदमी। इन सब ने भी इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया और लगातार दे रहे हैं।
विज्ञापन

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

6 of 10
शासन व्यवस्‍था की सफलता इस बात में है वह गरीबों की कल्याण में कितनी उपयोगी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के जरिए हमें जातिवाद और संप्रदायवाद के अभिशाप को समाप्त करना होगा।
विज्ञापन

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

7 of 10
देश के गरीब नौजवानों को उनके रिजल्ट के आधार पर नौकरी नहीं मिलती बल्कि इंटरव्यू के आधार पर मिलती है। इसे बदलने की जरुरत है क्योंकि गरीब नौजवान को छोटे पदों पर काम करने के लिए इंटरव्यू देने की कोई जरुरत नही है।

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

8 of 10
मोदी ने कहा 'मैं तिरंगे की छत्रछाया' के नीचे खड़ा होकर यह विश्वास दिलाता हूं कि जल्द ही 'वन रैंक वन पेंशन' के बारे में घोषणा की जाएगी।

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

9 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के बाद देश के जवानों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश में जितना महत्व किसानों का है उतना ही महत्व जवानों का भी है।
विज्ञापन

लाल किले से क्या-क्या बोले मोदी, पढ़िए 10 खास बातें

10 of 10
पीएम ने कहा कि देश के आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी अबतक 18,500 ऐसे गांव हैं जहां बिजली नहीं पहुंची है। हम कोशिश करेंगे की अगले एक हजार दिनों में इन गांवों में बिजली पहुंचा दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें