फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें

Sun, 11 Jan 2015 03:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 4
यमुना एक्सप्र्रेसवे पर तेज रफ्तार में दौड़ती कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटती हुई रेलिंग से जा भिड़ी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दुर्घटना के बाद वह दो हिस्से में बंट गई। गाड़ी की टंकी से तेल बिखरने और  और टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार एक महिला की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी इटावा के रहने वाले थे।
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें

2 of 4
शनिवार दोपहर को इटावा से दिल्ली जा रहे फोर्ड फीगो कार नंबर डीएल 3सी बीवी 8884 से अंकुर निवासी 239 कटरा सेवा गली इटावा अपने दोस्त रनवीर भदौरिया (36) और उसकी पत्नी अर्चना भदौरियों निवासी पीली कोटी कटरा शमसेर इटावा से दिल्ली जा रहे थे। दोपहर दो बजे जब वे थाना यमुनापार क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 105 पर गांव छज्जर निकट से गुजर रहे थे तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें

3 of 4
गति अधिक होने के चलते कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी ओर पलटती हुई रेलिंग से जा टकराई। इसी दौरान कार में आग लग गई। कार के टुकड़े हो गये थे और उसमें सवार लोग एस्सप्रेसवे पर इधर उधर गिर गये। हादसे में कार की टंकी से डीजल फैल गया और घिसटने में निकली चिंगारी से डीजल टंकी में आग लग गई। घटना में कार सवार महिला अर्चना भदौरिया की मौके पर मौत हो गई तथा रनवीर व अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, तस्वीरें

4 of 4
आसपास के लोगों व राहगीरों ने जेसे तैसे घायलों व अर्चना भदौरिया व उनके सामान को बाहर निकाला और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर एक्सप्रेस वे की एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए और घायलों को जेपी अस्पताल नोएडा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें