फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

विज्ञापन
1 of 21
दशाश्वमेध घाट पर कार्तिक पूर्णिमा की शाम नए अंदाज में निखरी। महीने भर जलने वाले आकाशदीपों की आखिरी निशा का उत्सव 39 जीटीसी के जवानों ने शौर्य धुन और इंडिया गेट की रिप्लिका पर अमर शहीदों के नाम पुष्प अर्पित कर मनाया। इस मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर भी पहुंची। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)

विज्ञापन

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

2 of 21
गंगा सेवा निधि के संस्थापक पं. सत्येंद्र मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सेना के प्रमुख लेफ्टीनेंट जनरल आरपी शाही, आईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर, एयर कमांडर घार सिंह, ब्रिगेडियर एएस रहमान, सीआरपीएफ के कमांडेंट उदय प्रताप सिंह और इंदुशेखर शर्मा ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प रीथ अर्पित किया। इसके बाद गंगा की महाआरती शुरु हुई।
विज्ञापन

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

3 of 21
मढ़ियों पर 42 कन्याएं रिद्धि-सिद्धि के रूप में चंवर डुलाती रहीं। शंख ध्वनि, डमरू नाद के साथ दीयों की जगमग के बीच महाआरती की छटा देखने लायक थी। बतौर मुख्य अतिथि सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह मौजूद थे।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

4 of 21
फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी मां सुनीता कपूर के साथ पहुंचीं। इस मौके पर भारतीय थल सेना के शहीद कर्नल एमएन राय, सीआरपीएफ के शहीद जवान मुकेश कुमार, गुलाब यादव, ओमकार नाथ सिंह, वरुण कुमार तिवारी को राष्ट्र भक्ति के लिए मरणोपरांत भगीरथ शौर्य सम्मान अर्पित किया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

5 of 21
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और आतंकवादी हिंसा के शिकार लोगों की याद में भी आकाशदीप जलाए गए। बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी, हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री सुधीर शर्मा, हिण्डालको के एचआर हेड सतीश आनंद समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

6 of 21
उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर काशी में दीपमालाओं में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता के साथ ही विश्व शांति, प्रेम के भाव सजाए गए। किसी घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमामि गंगे और स्वच्छ भारत अभियान को दीप ज्योति के जरिए आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया तो कहीं मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की यादें पिरोई गईं।
विज्ञापन

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

7 of 21
स्मार्ट सिटी का सपना भी उन्हीं दीयों में जगमग हुआ और राष्ट्रीय एकता का नारा भी। पेरिस हमले की स्मृति एफिल टावर पर दीप जले तो इंडिया गेट की रिप्लिका सजाकर अमर शहीदों के नाम पर पुष्परीथ अर्पित किया गया। अस्सी से राजघाट तक इसी तरह संदेश परक दीपों की लड़ियों को सजाकर काशी ने जग विख्यात देवदीपावली महोत्सव को यादगार बनाया।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

8 of 21
इस दौरान घाट-घाट पर आतिशबाजी हुई और इस मौके को संगीतमय बनाकर लोगों के जेहनोजिदल में बसाने की कोशिश की गई। उन क्षणों की झलक पाने के लिए राजनेताओं, मंत्रियों, फिल्मी सितारों और कलाकारों ने भी आमद दर्ज कराई।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

9 of 21
सांझ ढलते ही पूर्णिमा का चांद एक तरफ आकार लेने लगा दूसरी ओर खुशियों के उपहार के मानिंद कतारबद्ध दीये जलाए जाने लगे। घाटों की सीढ़ियों, मढ़ियों, बुर्जियों और फर्श पर फूलों, रंगों की रंगोलियों के साथ ही तरह -तरह की डिजाइन को युवक-युवतियों, घरेलू महिलाओं और कलाकारों ने दिन ढलने से पहले ही सजा दिया था।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

10 of 21
घरों से दीया-बाती लेकर कुछ महिलाएं गीत गाते हुए सीढ़ियों से उतरीं। शाम साढ़े पांच बजे तक देखते-देखते गंगा का सात किमी किनारा दीयों की तरह-तरह की अल्पनाओं से प्रज्ज्वलित होने लगा। राणामहल घाट पर आई मिस यू कलाम सर... को लिखकर दीयों से सजाया गया था।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

11 of 21
इसी तरह दरभंगा घाट पर नमामि गंगे और स्वच्छभारत अभियान के नारे के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की तसवीर सजाई गई थी। मंदिरों, शिखरों, भवनों के बारजों तक रंग-बिरंगी लतरें हर मन को तमसो मां ज्योतिर्गमय के संदेश से जोड़ रही थीं। चौसट्ठी घाट पर युवकों ने चांदी के स्टैंड पर मोरपंखी को दीयों से सजाया था।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

12 of 21
इसी तरह पांडेय घाट पर स्वास्तिक, कलश की रंगोली बनाई गई थी तो स्मार्ट सिटी का नारा भी दीपों में साकार हो रहा था। मानसरोवर घाट पर आंध्र प्रदेश, कनार्टक के श्रद्धालुओं ने डमरु, त्रिशूल के साथ ही दीयों में प्रेम-बंधुत्व के भाव सजाए और भरत नाट्यम नृत्य से उस मौके को यादगार बनाया। एफिल टावर की प्रतिकृति पर भी दीए जलाए गए।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

13 of 21
हरिश्चंद्र श्मशान घाट पर भी दीयों में स्वच्छता के संदेश रचे गए और वहां डीजे पर युवकों ने घंटों नृत्य किया। केदार घाट, हनुमान घाट, शिवाला घाट पर भी जीप ज्योति की अल्पनाएं लोगों को खींचती रहीं। जैन घाट पर अहिंसा परमो धर्म का संदेश दीयों से सजाया गया था।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

14 of 21
घाटों पर देव दीपावली के लिए जोर-शोर से तैयारी की गई थी। रंग-रोगन और साफ सफाई के साथ ही प्रकाश के भी मुकम्मल इंतजाम किए गए थे।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

15 of 21
कहीं सरदार भगत सिंह तो कहीं भारत का नक्शा बनाकर लोगों ने आजादी के दीवानों को भी याद किया। तुलसी घाट पर संकट मोचन फाउंडेशन और रेलवे के सहयोग से एफिल टावर सजाया गया और कंस के पुतले का दहन भी हुआ। इस मौके पर संकट मोचन के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता का संदेश दिया और शपथ भी दिलाई।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

16 of 21
गंगा की मध्य धारा पर सैकड़ों नावों, फूलों, मसनद, चांदनी से सजे बजरों पर संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ विदेशी सैलानियों के समूह ही नहीं कारपोरेट घरानों के लोग, अफसर और रईस भी उन क्षणों को आत्मसात करने के लिए निकले।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

17 of 21
कई बार नावों-बजरों की कतारें एक-दूसरे से टकराते हुए भी निकलती दखी गईं। नावों से भी लोग दीये जलाकर गंगा की धारा पर बहा रहे थे। इससे घाटों के सामने दीपों की लड़ियां गंगा में तैरती हुए एक अलग एहसास करा रही थीं।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

18 of 21
कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी के काशी गंगा घाट पर देव दीपावली की खास तस्वीर।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

19 of 21
घाटों की ऐसी सजावट की गई, जैसे धरा पर चांद उतर आया हो और सितारों की नुमाइश हो।

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

20 of 21
फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस खास मौके पर शिरकत की।
विज्ञापन

तस्वीरें: धरा पर उतरा चांद, लगी सितारों की नुमाइश

21 of 21
फिल्मी सितारों के अलावा गायक कलाकार ने दीपोत्सव के नजारे को और चटख बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें