विनोद खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के उन गिनों चुने अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने विलेन से लेकर हीरो तक हर तरह के किरदार में जान फूंक दी।
विज्ञापन
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
2 of 20
फिल्मी जानकार बताते हैं कि मेरा गांव मेरा देश में विलेन बने विनोद खन्ना इतने खूबसूरत लगे थे कि लड़कियां उनकी खूबसूरती और कद काठी पर मर मिटने को तैयार थी।
विज्ञापन
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
3 of 20
उस दौर में विलेन का किरदार निभाने के लिए खूबसूरती और हैंडसम होना कोई पैमाना नहीं था लेकिन विनोद खन्ना ने विलेन की परिभाषा के ग्लैमराइज कर दिया।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
4 of 20
विनोद को पहला चांस सुनील दत्त ने दिया। उन्होंने विनोद को अपनी फिल्म मन का मीत के लिए बतौर विलेन साइन किया। उनके पिता ने विनोद की कनपटी पर बंदूक रखते हुए कहा था कि अगर बॉलीवुड में कदम रखा तो जान ले लूंगा तुम्हारी। लेकिन विनोद की मां ने काफी जतन करके उनके पिता को मना लिया।
विज्ञापन
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
5 of 20
पहली ही फिल्म से विनोद को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और एक ही महीने में विनोद ने एक के बाद एक 15 फिल्में साइन कर ली।
विज्ञापन
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
6 of 20
इसके बाद फिल्में सच्चा और झूठा, पूरब पश्चिम, आन मिलो सजना और मस्ताना जैसी फिल्मों के जरिए विनोद खन्ना सुपर सेक्सी विलेन बन गए। एक ऐसा विलेन जो दिखने में हीरो माफिक सुंदर दिखता है और गजब का डैशिंग है। शायद ऐसा पहला मौका था जब लड़कियां विलेन का नाम लेकर आहें भरने लगी थी।
विज्ञापन
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
7 of 20
विनोद खन्ना संभवत पहले एक्टर थे जो विलेन के बाद हीरो बने। उन्होंने हम तुम और वो में पहली बार हीरो का रोल किया और उसके बाद उन्हें गुलजार की फिल्म मेरे अपने मिली। दोनों ही फिल्मों में विनोद की अदाकारी के चर्चे हुए।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
8 of 20
अस्सी के दौर में विनोद ने शशि कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ मल्टी स्टारर फिल्में की और खूब नाम कमाया।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
9 of 20
अमर अकबर अंथोनी, मुकद्दर का सिकंदर, हेरा फेरी, खून पसीना जैसी फिल्में हिट रही। विनोद ने इनकार, फरेबी, कुर्बानी जैसी फिल्मों में भी काम किया जिनसे उनका कद बढ़ा।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
10 of 20

11 of 20
'मन का मीत' हिट होने के तुरंत बाद ही विनोद खन्ना ने 1971 गीतांजलि से प्रेम विवाह किया था। गीतांजलि उनके साथ कॉलेज में पढ़ा करती थी। गीतांजलि से उनके दो बेटे हुए राहुल और अक्षय।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
12 of 20
1975 में विनोद खन्ना ओशो के संपर्क में आए और जल्द ही वो ओशो के शिष्य बन गए। धीरे धीरे विनोद ओशो से इतने प्रभावित हुए कि 1980 में वो इंडस्ट्री को अलविदा करके अमेरिका ओशो के आश्रम चले गए।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
13 of 20
विनोद ने जब सन्यासी बनने के लिए इंडस्ट्री से संन्यास की घोषणा की तो लोगों ने उन्हें सेक्सी संन्यासी का तमगा दिया। विनोद परिवार को मुंबई में ही छोडकर अमेरिका चले गए। विनोद बताते हैं कि मुंबई में उनके परिवार को लोगों ने काफी उलाहने दिए। उनके बच्चों से स्कूल के बच्चे कहते थे कि तुम्हारे पिता ओशो के साथ भाग गए।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
14 of 20
खुद एक इंटरव्यू में विनोद ने स्वीकार किया कि वो ओशो के आश्रम में माली का काम करते थे, टॉयलेट साफ करते थे।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
15 of 20
विनोद ने बताया कि वो और ओशो कभी कभी एक ही कपड़े पहन लिया करते थे क्योंकि दोनों एक जैसे शरीर के थे। ओशो के संन्यास लेने का असर उनके परिवार पर पड़ा और मुंबई में अकेली पड़ गई गीतांजलि ने उनसे तलाक ले लिया।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
16 of 20
पांच साल तक रजनीशपुरम में रहने के बाद विनोद अमेरिका से मुंबई लौट आए क्योंकि वो आश्रम की जिंदगी से ऊब चुके थे।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
17 of 20
वो अपने बच्चों के पास लौटे और फिर से इंडस्ट्री में काम करने लगे। संयोग ही था कि एक बार फिर इंडस्ट्री ने उन्हें हाथों हाथ लिया।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
18 of 20
1990 में विनोद ने कविता से विवाह कर लिया। कविता से उन्हें एक बेटा साक्षी खन्ना और एक बेटी श्रद्धा खन्ना है।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
19 of 20
राजनीति के साथ साथ विनोद फिल्मों में भी सक्रिय हैं। सलमान खान अभिनीत फिल्म दबंग और दबंग टू में विनोद ने अदाकारी की है।
हैंडसम विलेन से सेक्सी संन्यासी तक, ये हैं विनोद खन्ना के तेवर
20 of 20
1997 में विनोद खन्ना ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और राजनीति में उतर गए। 1998 में विनोद पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव लड़े और जीत गए। विनोद कई बार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और 2014 में फिर गुरदासपुर सीट पर विजयी रहे हैं।