टीवी में भी अजब गजब चमत्कार होते हैं। यहां चेहरे बदलते देर नहीं लगती।
विज्ञापन
महादेव का चमत्कार, हर साल बदल जाती हैं 'पार्वती'
2 of 10
एक नहीं पूरी तीन-तीन पार्वती माता हैं आपके सामने। वही कपड़े, वही गहने, वही किरदार बस चेहरा बदल गया। 'महादेव' में पार्वती के किरदार में पहले सोनारिका भदौड़िया नजर आईं, फिर उनकी जगह ली पूजा बोस ने और आखिर में आईं 'सुहासी धामी'।
विज्ञापन
महादेव का चमत्कार, हर साल बदल जाती हैं 'पार्वती'
3 of 10
टीवी के सबसे चर्चित शो में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' की तुलसी का नाम आते ही 'स्मृति ईरानी' का चेहरा सामने आता है। लेकिन क्या आपको याद है कि सीरियल में तुलसी की प्लासटिक सर्जरी के बाद कुछ समय के लिए 'गौतमी कपूर' ने भी यह रोल निभाया था। हालांकि शो में ट्विस्ट लाने के नाम पर गिरती टीआरपी को बचाने के लिए स्मृति को वापस लाया गया था।
महादेव का चमत्कार, हर साल बदल जाती हैं 'पार्वती'
4 of 10
खा गए न चक्कर? 'क्योंकि' में 'मिहिर विरानी' के किरदार में 'अमर उपाध्याय' की जगह 'रोनित रॉय' का आना तो सभी को याद होगा, पर शायद ही किसी को याद हो कि रोनित से भी पहले इस रोल के लिए 'इंदर कुमार' को लिया गया था।
विज्ञापन
महादेव का चमत्कार, हर साल बदल जाती हैं 'पार्वती'
5 of 10
सीरियल बालिका वधु में पहले तो दर्शकों को छोटी आनंदी के बाद बढ़ी आनंदी यानी 'प्रत्युषा बैनर्जी' को अपनाने में समय लगा और जब तक दर्शक उसे अपना प्यार दे पाते तब तक आ गई दूसरी आनंदी यानी 'तोरल रासपुत्र'। अच्छी बात यह है कि दोनो ही आनंदियों ने अपना किरदार बखूबी निभाया है।
विज्ञापन
महादेव का चमत्कार, हर साल बदल जाती हैं 'पार्वती'
6 of 10
'बालिका वधु' में गंगा का किरदार तो ऐसे बदला जैसे मौसम बदलते हैं। पहले इसे स्रिति झा ने निभाया, फिर उनकी जगह आईं सर्गुन मेहता और फिलहाल इसे असिया काजी निभा रही हैं। कुछ भी हो, दर्शक और उनके हीरो जगिया से ज्यादा तकलीफ तो बेचारे छोटे से मन्नु को हुई होगी जो यही नहीं समझ पाता होगा कि आखिर उसकी मां है कौन!
विज्ञापन
महादेव का चमत्कार, हर साल बदल जाती हैं 'पार्वती'
7 of 10
'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहु का किरदार निभाने वाली 'जिया मानेक' की अचानक शो छोड़ देने की खबर पचा पाना सभी के लिए मुश्किल तो था लेकिन उनकी जगह लेने वाली 'देवोलीना भट्टचर्जी' ने भी किरदार के साथ पूरा न्याय किया और अभी भी वे काफी पसंद की जा रही हैं।
महादेव का चमत्कार, हर साल बदल जाती हैं 'पार्वती'
8 of 10
'दिल मिल गए' में रिद्धिमा का किरदार इतनी बार बदला कि देखने वाले भी परेशान हो गए। शो शुरू हुआ था शिल्पा शुक्ला के साथ, फिर उनकी जगह ली सुकीर्ती कांडपाल ने। दर्शकें को वे ज्यादा रास नहीं आई तो फिर आईं जेनिफर विंगेट। इसे शो से जेनिफर और करण सिंह ग्रोवर की ऑन और ऑफ स्क्रीन जोड़ी को बहुत प्यार मिला।
महादेव का चमत्कार, हर साल बदल जाती हैं 'पार्वती'
9 of 10
सीरियल परवरिश की प्यारी मां पिंकी के किरदार के लिए बरखा भिष्ट ने रुपाली गांगुली को रिप्लेस किया। रुपाली को असल जिंदगी में प्रेगनेंट होने के कारण शो से छुट्टी लेनी पड़ी थी जिसकी वजह से बरखा को यह रोल ऑफर हुआ।