छोटे पर्दे के 'जोधा-अकबर' की प्रेम कहानी का कौन दीवाना नहीं है! लेकिन असलियत तो कुछ और ही है। हमारी जोधा यानी 'परिधि शर्मा' और अकबर यानी 'रजत टोकस' की असल जिंदगी में बिलकुल नहीं बनती। पहले दिन से ही इन दोनों में कोई खास बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन
पर्दे पर अंतरंग दिखने वाले सितारे, एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते
2 of 9
आपके महादेव भले ही पर्दे पर अपनी पार्वती से बहुत प्रेम करते हों लेकिन असलियत में मामला अलग ही है। मोहित रैना और पहली पार्वती यानी सोनारिका भदौड़िया के बीच शुरूआत से ही संबंध कड़वे थे। हो सकता है इसीलिए महादेव ने अपनी पार्वती बदलवा ली थी?
विज्ञापन
पर्दे पर अंतरंग दिखने वाले सितारे, एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते
3 of 9
बालिका वधु के 'शिव और आनंदी' की जोड़ी तो ऐसी है कि इन्हें देखने वाले को भी इनसे प्यार हो जाए लेकिन सच तो यह है कि असल जिंदगी में 'आनंदी' यानी 'तोरल रासपुत्र' और 'शिव' यानी 'सिद्धार्थ शुक्ला' तो एक दूसरे से इतना दूर रहते हैं कि साथ में अपने डॉयलॉग का रिहर्सल तक करना पसंद नहीं करते।
पर्दे पर अंतरंग दिखने वाले सितारे, एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते
4 of 9
'हिटलर दीदी' तो सच में भी हिटलरगिरी दिखाने से बाज नहीं आईं। सूत्रों की मानें तो सीरियल की 'इंदिरा' यानी 'रति पांडे' खुद को 'ऋषि कुमार' यानी 'सुमित' से ज्यादा अनुभवी मानती थी और अकड़ में रहती थीं जो सुमित को कुछ रास नहीं आता था। अच्छा ऋषि बाबू सीरियल में तो आप अपनी मकान मालकिन जी के आगे पीछे घुमते रहते थे और असलियत में जरा से नखरे नहीं उठा पाए?
विज्ञापन
पर्दे पर अंतरंग दिखने वाले सितारे, एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते
5 of 9
'दिया और बाती हम' के 'सूरज' और 'संध्या' यानी 'अनस' और 'दीपिका' पहले तो काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन लगता है अब वह बात नहीं रह गई। दोनों में अब ऑफ स्क्रीन ज्यादा बातचीत नहीं होती। ये क्या सूरज संध्या! अब जब आप सीरियल में एक दूसरे के पास आए हैं तो असल में दूरियां बढ़ा ली?
विज्ञापन
पर्दे पर अंतरंग दिखने वाले सितारे, एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते
6 of 9
सीरियल 'अमृत मंथन' में भले ही 'अगम' और 'निमृत' का प्यार खूब परवान चढ़ा हो लेकिन असल में तो निमृत यानी 'अंकिता शर्मा' को अगम यानी 'नवी भंगू' से बात तक करना गंवारा नहीं था। शो के सभी लोग जहां नवी को बहुत पसंद करते थे वहीं अंकिता उनसे दूरी बना कर ही रखती थीं।
विज्ञापन
पर्दे पर अंतरंग दिखने वाले सितारे, एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते
7 of 9
बात अगर छोटे पर्दे के सबसे आदर्श जोड़े की हो तो 'अक्षरा नैतिक' का नाम शायद सबसे पहले आएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके ये चहेते सितारे यानी 'हिना खान' और 'करण मेहरा' असल में एक दूसरे को हाय हेलो तक नहीं करते। पर्दे पर भले ही ये इतने सालों से पती पत्नी बने हों लेकिन असलियत में दोस्त भी नहीं हैं।
पर्दे पर अंतरंग दिखने वाले सितारे, एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते
8 of 9
सीरियल छनछन की लीड जोड़ी यानी सनाया ईरानी और फरहान खान में पहले दिन से ही ठनी हुई थी। फरहान का कहना था कि सनाया ने पहले दिन ही उन्हें नखरे दिखाना शुरू कर दिया था और वे उनसे बहुत अक्खड़ ढंग से बात करती थी। शायद यही वजह रही होगी कि फरहान ने सीरियल को अलविदा कहना ही बेहतर समझा।
पर्दे पर अंतरंग दिखने वाले सितारे, एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते
9 of 9
सीरियल 'अनामिका' में भले ही 'जीत' पर 'अनामिका' का काला जादू चल गया हो लेकिन असल में तो इन दोनों ने आजतक बात भी नहीं की। अनामिका यानी सिमरन कौर अपने में ही मस्त रहने वालों मे से हैं तो वहीं जीत यानी मुदित नायर ने भी उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।