श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार कही जा सकती हैं। एक जमाने में वह दर्शकों के दिलो पर राज करती थी। जिन्होंने दर्जनों सुपर हिट फिल्में दी। 1997 में बोनी कपूर से शादी करने के बाद उन्होंने 15 साल के बाद इंग्लिश-विंगलिश से फिल्मों में वापसी की। फिल्म हिट रही।
विज्ञापन
बॉलीवुड पर राज कर रही साउथ की ये 7 हीरोइनें
2 of 7
शास्त्रीय नृत्यांगना और कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुकी शिल्पा शेट्टी का कैरियर1993 में शुरू हुआ। उन्होंने 40 फिल्में की। 2007 में उन्होंने सेलिब्रिटी वर्ल्ड के बिग ब्रदर-5 टीवी शो की विजेता बनकर पूरे विश्व में तहलका मचा दिया था। वह आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की मालकीन भी हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड पर राज कर रही साउथ की ये 7 हीरोइनें
3 of 7
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल रह चुकी हेमा मालिनी ने 150 से ज्यादा फिल्में की और लगभग दो दशकों तक दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्री बनी रहीं। आज भी वह अपने शास्त्रीय नृत्य और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड की सबसे चर्चित हीरोइनों में से एक हैं।
बॉलीवुड पर राज कर रही साउथ की ये 7 हीरोइनें
4 of 7
साउथ से बॉलीवुड के फिल्मों की ओर रूख करने वाली रेखा की पहली फिल्म ही सेंसरशिप के कारण अटक गई थी। पर दूसरी फिल्म सावन-भादों के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। इसके बाद तो उन्होंने 180 से अधिक फिल्मों में काम किया और खुद को बड़े सितारे के रूप में स्थापित कर लिया।
विज्ञापन
बॉलीवुड पर राज कर रही साउथ की ये 7 हीरोइनें
5 of 7
आसीन ने साउथ की फिल्मों में अपना झंडा गाड़ने के बाद आमिर खान की गजनी से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की। गजनी के अलावा कई फिल्मों में काम किया। इसमें अधिकतर फिल्में हिट रही। लेकिन फिलहाल यह स्टार हीरोइन एक एनआरआई के साथ शादी का मन बना रही हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड पर राज कर रही साउथ की ये 7 हीरोइनें
6 of 7
साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने वाली एलियाना बॉलीवुड में ‘बर्फी’ और ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं। फिलहाल वह शाहरुख के साथ्ा नजर आने वाली हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई बड़े बैनरों की फिल्में हैं। उन्हें बर्फी के लिए नवोदित अभिनेत्री का अवार्ड भी मिल चुका है।
विद्या बालन आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। यह स्थान उन्होंने अपनी अदाकारी से पाई है। साथ ही विद्या कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी हो चुकी हैं। फिलहाल उन्होंने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी कर ली है।