पिछले साल तेवर और फाइंडिंग फैनी जैसी फिल्मों के फ्लॉप होने से अर्जुन कपूर की सितारा चमक तो कम हुई ही, सार्वजनिक समारोहों में ऊटपटांग हरकतों से लोगों ने उन्हें गंभीरता से लेना भी बंद कर दिया। सैफ अली खान ने तो आधी रात को अर्जुन कपूर को जम कर डांट लगा दी। मामला करीना कपूर कसे जुड़ा था तो सैफ बर्दाश्त भी कैसे करते।
विज्ञापन
करीना के फोन पर अर्जुन का नंबर देख भड़के सैफ अली खान
2 of 10
अर्जुन कपूर अपनी हरकतों की वजह से बॉलीवुड में गंभीरता खोते जा रहे हैं। ऊटपटांग बातों पर उनके दोस्त रणवीर सिंह को भले ही तालियां मिलती हो लेकिन उनकी नकल करने से अर्जुन की इमेज खराब होती जा रही है। करीना कपूर के साथ अर्जुन की आने वाली एक फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में इस हीरो का मजाक उड़ना शुरू हो गया है। परंतु अब ऐसी बात की चर्चा हर कहीं है जो उनकी इमेज को जबर्दस्त धक्का पहुंचा रही है।
विज्ञापन
करीना के फोन पर अर्जुन का नंबर देख भड़के सैफ अली खान
3 of 10
बताया जाता है कि करीना कपूर के पति सैफ अली खान ने कुछ समय पहले आधी रात को अर्जुन कपूर को जमकर हड़का दिया और समझाया कि भले इंसानों को आधी रात के बीतने के बाद कौन सी बातें नहीं करनी चाहिए। आखिर क्या किया था इस कपूर बॉय ने?
करीना के फोन पर अर्जुन का नंबर देख भड़के सैफ अली खान
4 of 10
चर्चाओं को सच मानें तो अक्सर संजीदा न रहने वाले अर्जुन इस बात से बहुत उत्साहित थे कि उन्हें पर्दे पर करीना कपूर के चुंबन लेने का मौका मिल गया है। बताया जाता है कि करीना के चुंबन लेने के बाद होश खो बैठे अर्जुन ने आधी रात के बाद अपनी हीरोइन के मोबाइल फोन पर घंटी बजा दी।
विज्ञापन
करीना के फोन पर अर्जुन का नंबर देख भड़के सैफ अली खान
5 of 10
कहा जा रहा है कि दिन में अर्जुन ने फिल्म का एक सीन शूट किया था जिसमें वह करीना को गुंडे टाइप लोगों से बचाते हैं। इसके बाद अर्जुन ने शायद सचमुच यह समझ लिया कि वह करीना की जिंदगी के असली हीरो बन गए हैं। पता नहीं क्या हुआ कि उन्होंने शूटिंग खत्म होने के घंटों बाद जब रात के 12 पार हो गए तो करीना को फोन किया!
विज्ञापन
करीना के फोन पर अर्जुन का नंबर देख भड़के सैफ अली खान
6 of 10
बताया जाता है कि जब करीना के फोन पर घंटी बजी तो उस पर अर्जुन का नाम चमका, जिसे सैफ ने पढ़ लिया। आधी रात के बाद बेगम के फोन पर गैर-हीरो का नाम देख कर उन्हें गुस्सा आ गया। वह समझ गए कि अर्जुन ने ऐसा कोई पहली बार नहीं किया होगा कि करीना को आधी रात के बाद फोन मिलाया!
विज्ञापन
करीना के फोन पर अर्जुन का नंबर देख भड़के सैफ अली खान
7 of 10
फिर क्या था, सैफ ने अर्जुन का कॉल रिसीव किया और जम कर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने अर्जुन को साफ-साफ शब्दों में समझाया कि अच्छे घरों के लड़के किसी की पत्नी को आधी रात के बाद फोन नहीं किया करते। इसके अलावा भी कई सामाजिक नियम कायदे सैफ ने अर्जुन पर झाड़ दिए। अर्जुन सर-सर करते रह गए।
करीना के फोन पर अर्जुन का नंबर देख भड़के सैफ अली खान
8 of 10
वैसे अर्जुन ने जब सैफ से कहा कि वह काम के सिलसिले में बेबो को फोन कर रहे थे तो सैफ ने कड़क कर कहा कि जब शूटिंग खत्म हो चुकी और अगले दिन बाकी काम होगा तो आधी रात के बाद फोन करने का क्या मतलब है। क्या वह सुबह तक इंतजार नहीं कर सकते थे?
करीना के फोन पर अर्जुन का नंबर देख भड़के सैफ अली खान
9 of 10
अंत में सैफ अर्जुन को यह समझाना नहीं भूले कि करीना उनसे कहीं सीनियर ऐक्टर हैं और उनके साथ तमीज से पेश आना चाहिए। किसी नई-नवेली को-ऐक्टर की तरह नहीं। अब आप समझ सकते हैं कि अर्जुन की क्या हालत हुई होगी। वैसे इस घटना की सच्चाई किसी ने पुष्ट नहीं की है मगर गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि अर्जुन और करीना के लिप-लॉक ने सैफ को परेशान कर रखा है।
करीना के फोन पर अर्जुन का नंबर देख भड़के सैफ अली खान
10 of 10
सैफ को लगा था कि करीना और अर्जुन पर साधारण चुंबन तथा बेडरूम सीन फिल्माए गए होंगे लेकिन ट्रेलर और गानों में साफ दिख रहा है कि मामला काफी हॉट है। ऐसे में छोटे नवाब की नाराजगी का कारण सबको साफ समझ आ रहा है।