फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में

Thu, 20 Aug 2015 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वैसे तो 'शोले 'अपनेआप में एक कल्ट क्लासिक कही जाने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने ना सिर्फ उस दौर के लोगों के दिलों को जीता बल्कि आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। कभी इस फिल्म से किरदारों से तो कभी स्टोरी से प्रभावित होकर कई फिल्में बनती चली आई हैं। ये हैं वो कुछ फिल्में।
विज्ञापन

'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में

2 of 7
'शोले' ने अगर वाकई किसी निर्देशक को सबसे ज्यादा उस जैसी फिल्म बनाने को प्रेरित किया तो वो थे राम गोपाल वर्मा। साल 2007 में उन्होंने 'शोले' का रीमेक बनाकर अपने फिल्मे करियर की जैसे सबसे बड़ी भूल कर दी। उनके इस ऑफिशियल रीमेक का नाम था 'आरजीवी की आग'। इस फिल्म में खुद सुपरस्‍टार अमिताभ बच्चन ने काम किया। फिल्म बुरी तरह से पिटी।
विज्ञापन

'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में

3 of 7
साल 1975 में बनी 'शोले'  यकीनन बॉलीवुड की ऐसी फिल्म है जिसे भूल पाना नामुमकिन है। इस फिल्म के किरदारों को भी लोग आज त‌क जहन में बैठा कर रखे हुए हैं। पिछले साल ही 'गब्बर इज बैक' नाम की फिल्म आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लीड रोल था। इस फिल्म के निर्देशक का नाम क्रिश है।

'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में

4 of 7
अगर आप भूल गए हैं तो हम आपको याद दिला दें कि साल 2009 में एक मूवी आई थी जिसका नाम था 'जय-वीरू'। कुनाल खेमू और फरदीन खान ने इसमें जय-वीरू के किरदार को निभाया था। इस फिल्म की कहानी  'शोले' से काफी अलग थी। लेकिन दोस्ती के नाम पर जिस नाम को पूरा इंडिया आज भी जानता है उसी नाम को इस फिल्म में अपनाया गया। फिल्म पिट गई थी। इसके निर्देशक का नाम है पुनीत सिरा।
विज्ञापन

'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में

5 of 7
शोले' के प्रभाव में आकर बनाई गई फिल्मों में ऐसी भी फिल्में शामिल हैं जिनके नाम और ना ही कैरेक्टर ओरिजनल शोले से मेल खाते हैं। बल्कि जो मिलता है वो है स्टोरी प्लॉट। अब साल 2000 में बनी फिल्म 'मेला' को ही ले लीजिए। आमिर खान और उनके भाई ने इस फिल्म में एक्टिंग की थी। इस फिल्म की कहानी भी कमोबेश ओरिजनल शोले से मेल खाती थी। इसमें ट्विंकल खन्ना के किरदार रूपा को गांव के नामी गुंडे उसके परिवारवालों को मार डालकर अगवा कर ले जाते हैं। तभी आमिर खान और उनके भाई के किरदार दो यारों की तरह रूपा की जान बचाने और गुंडों का नामोनिशां मिटाकर गांव वालों को राहत पहुंचाने आते हैं।  
विज्ञापन

'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में

6 of 7
अगर हम आपसे बात करें ऐसी फिल्मों को याद करने की जिसमें पहाड़ियों के बीच गुंडे और हीरो होते हैं और वो किसी खास मकसद के लिए लड़ते हैं तो आपको 'चाइनागेट' जरूर याद आएगी। साल 1998 में बनी फिल्म चाइनागेट कहानी थी दस ऐसे आर्मी से कोर्ट मार्शल कर दिए गए फौजियों की जो जंग के मैदान को छोड़ भागे थे। लेकिन इन सब ने मिलकर अपना एक गुट बनाया और एक गांव के ए‌क ऐसे डाकू को मार भगाया जिससे सभी डरते थे। उसने गांववालों का जीना हराम कर रखा था। इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम था राजकुमार संतोषी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में

7 of 7
जंग की शोले, इंतकाम के शोले, आग के शोले और डुप्लिकेट शोले कुछ ऐसी सी-ग्रेड फिल्में हैं जिनको ओरिजनल शोले के प्रभाव में आकर बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें