बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक रही है रेखा और अमिताभ की कहानी। इस कहानी में रेखा का दिल ऐसा टूटा कि आज तक जुड़ नहीं पाया। आइए आपको बताते हैं, कैसे हुई इन सबकी शुरूआत और कैसे ली इनकी रिश्ते ने हर एक करवट।
विज्ञापन
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
2 of 22
रेखा और अमिताभ की मुलाकात पहली बार फिल्म 'दो अंजाने' के सेट पर हुई थी। अमिताभ सुपरस्टार बन चुके थे और जया से शादी भी हो चुकी थी। लेकिन रेखा को कोई खास पहचान नहीं मिली थी। रेखा उतनी खूबरसूरत और आकर्षक भी नहीं लगती थीं, जितनी हम सबके जहन में वे अभी हैं।
विज्ञापन
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
3 of 22
शूटिंग शुरू होने के साथ साथ इन दोनों की गुपचुप प्रेम कहानी भी शुरू हो गई। रेखा ने अपने आप को बदलना शुरू किया। फिल्म हिट रही और इनकी जोड़ी इतनी पसंद की गई कि उन्हें 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'राम बलराम' जैसी कई और फिल्में साथ में ऑफर हुईं।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
4 of 22
माना जाता है कि ये दोनों रेखा के एक दोस्ते के बंगले पर ही मिला करते थे। लेकिन इनका प्यार सबके सामने तब खुल कर आया जब फिल्म 'गंगा की सौगंध' फिल्म के समय एक को एक्टर ने रेखा के साथ बद्तमीजी कर दी थी और अमिताभ अपना आपा खो बैठे थे।
विज्ञापन
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
5 of 22
खबरें ये भी उड़ीं कि इन दोनों ने छिप कर शादी भी कर ली है। इन अटकलों को तब और हवा मिली जब ऋिषि और नीतू कपूर की शादी में रेखा सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहन कर पहुंच गई थीं। उस रात की तस्वीरें मैजगीन में भी छपी थीं।
विज्ञापन
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
6 of 22
जहां अफेयर की खबरें चारो ओर फैल रही थीं वहीं अमिताभ इस पर चुप्पी साधे हुए थे। उन्होंने कभी भी खुल कर इस रिश्ते को कबूल नहीं किया। लेकिन रेखा उनका ध्यान खींचने के लिए कुछ न कुछ करती रहती थीं। ऐसे ही रेखा ने एक बड़ा कदम उठाया...
विज्ञापन
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
7 of 22
'स्टारडस्ट' मैगजीन में छपे लेख के मुताबिक रेखा ने एक स्टोर में जा कर कहा था कि वे मां बनने वाली हैं। इसके बावजूद अमित जी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 1984 में 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बड़ा खुलासा किया।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
8 of 22
उन्होंने कहा कि किसी को इसकी फिक्र नहीं कि मैं क्या चाहती हूं। मैं तो दूसरी औरत हूं न। उन्होंने जया पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा कि दूसरा इंसान तो सबकी नजर में बेचारा बना हुआ है। कोई ऐसे शख्स के साथ एक छत के नीच कैसे रह सकता है जब वह जानता है कि वह दूसरे से प्यार करता है।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
9 of 22
दोनों के अफेयर की खबरें जया तक भी पहुंच ही चुकी थीं। जया ने एक रात रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। उस रात अमिताभ शहर से बाहर थे। रेखा को लगा था कि जया उन पर चिल्लाएंगी या अमिताभ से दूर रहने के लिए कहेंगी मगर...
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
10 of 22
जब रेखा जया के यहां पहुंची तो उन्होंने रेखा को अच्छा खाना खिलाया, घर की डेकोरेशन की बात की और अमिताभ का नाम भी बीच में नहीं आया। लेकिन रेखा जब वापस जा रही थीं तब जया ने उनसे सिर्फ एक बात कही जो रेखा को सन्न कर गई।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
11 of 22
जया ने रेखा से कहा, ''मैं अमित को कभी नहीं छोडूंगी'' और रेखा समझ गईं कि वे अमित की कभी नहीं हो पाएंगी। इसी दौरान 1980 में यश चोपड़ा ने एक बम धमाके जैसा असर करने वाली खबर का खुलासा किया।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
12 of 22
यश चोपड़ा ने बताया कि उनकी अगली फिल्म 'सिलसिला' में रेखा, अमिताभ और जया बच्चन साथ होंगे। खबरों की मानें तो अमिताभ ने ही उन दोनों को साथ फिल्म करने के लिए मनाया था ताकि उन दोनों के बीच की कड़वाहट की खबरों का खंडन किया जा सके।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
13 of 22
लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि 'सिलसिला' इन तीनों की रियल लाइफ स्टोरी ही है जबकि कुछ का मानना था कि रेखा अमिताभ के बीच ऐसा कुछ था ही नहीं। 2010 में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में यश चोपड़ा ने इसी से जुड़ी ऐसी बात बोली कि सबके होश उड़ गए।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
14 of 22
यश चोपड़ा ने कबूल किया कि वे 'सिलसिला' बनाते वक्त बहुत डर रहे थे क्योंकि इन तीनों के बीच पहले से ही तनातनी बनी हुई थी। वे उनकी रियल लाइफ को रील लाइफ में दिखा रहे थे, फिल्म के दौरान कुछ भी हो सकता था। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म फ्लॉप रही थी।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
15 of 22
'सिलसिला' के बाद ही अमिताभ और रेखा के बीच भी दूरियां आ गईं। लेकिन तीन साल बाद 1983 में फिल्म 'कुली' में अमिताभ के साथ हुए जानलेवा हादसे के बाद जब अमिताभ को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था और तब फिर ऱेखा का प्यार जाग उठा था।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
16 of 22
रेखा उन्हें देखने अस्पताल भी पहुंची थी लेकिन उन्हें अमित जी से मिलने से मना कर दिया गया था। 'कुली' में एक्टर पुनीत इस्सार के अमिताभ को घूंसा मारने के सीन के बाद ही उनका यह हाल हुआ था। पिछले साल जब रेखा 'बिग बॉस' में पुनीत से मिली तो उन्होंने साफ कह दिया कि वे पुनीत को कभी माफ नहीं करेंगी।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
17 of 22
रेखा ने 1990 में अपनी शादी के फैसले से सबको दंग कर दिया था। उन्होंने दिल्ली के व्यापारी मुकेश अग्रवाल से शादी की। शादी के एक साल बाद ही उनके पति ने खुदखुशी कर ली और रेखा फिर अकेली रह गईं।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
18 of 22
2008 में एक बार फिर रेखा ने सबको हैरान कर दिया जब वे एक अवार्ड समारेह में सिंदूर लगा कर पहुंच गई थीं। 2009 के समारोह में अमिताभ भी पहुंचे थे लेकिन वे रेखा से नजरे चुराते भी दिखे थे। रेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जैसे पूरा देश अमिताभ से प्यार करता है वैसे ही वे भी करती हैं।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
19 of 22
पति के न रहने पर भी सिंदूर लगाने को कई लोगों ने रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट बताया लेकिन पुनीत इस्सार की पत्नी दीपाली ने एक इंटरव्यू में कह डाला कि रेखा आज भी अमिताभ के नाम का ही सिंदूर लगाती हैं।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
20 of 22
अलग होने के बाद भी रेखा किसी न किसी बहाने से अमिताभ से जुड़ी रहीं। अमिताभ की फिल्म 'सूर्यवंशम' और 'आखिरी रास्ता' में रेखा उनके साथ भले ही न दिखी हों लेकिन सुनाई दी थीं। 'सूर्यवंशम' की दोनों हीरोइनों और 'आखिरी रास्ता' में श्रीदेवी की आवाज के पीछे रेखा की ही आवाज थी। पिछले साल आई अमिताभ की फिल्म 'शमिताभ' में भी रेखा ने कैमियो किया था लेकिन उन दोनों का कोई सीन साथ में नहीं था।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
21 of 22
हाल ही में जब शशि कपूर को दादा साहब फालके अवार्ड से नवाजा गया तो वहां भी ये दोनों मौजूद थे लेकिन दोनों ने एक दूसरे को इतनी आसानी से इग्नोर किया मानो कुुछ हो ही न।
अमिताभ-रेखा की प्रेम कहानी, 'देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए'
22 of 22
यानि, इन दो बड़े सितारों की अधूरी प्रेम कहानी भले ही पूरी न हो पाई हो औऱ दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हों लेकिन रेखा के मन में अभी भी शायद कहीं न कहीं अमिताभ ही बसते हैं। वहीं अमिताभ जया बच्चन और अपने पूरे परिवार के साथ बहुत खुश हैं।