राहुल देव बर्मन आज हमारे बीच होते तो अपना 77 वां जन्मदिन मना रहे होते लेकिन ईश्वर ने उन्हें हम से शायद बहुत जल्दी ले लिया। पंचम दा यानि आरडी बर्मन ने अपने जीवन में कई शानदार गाने दिए। उनके गाने इतने हिट होते थे कि इन गीतों पर अभिनय कर वाली अभिनेत्री और अभिनेता भी रातोंरात मशहूर हो जाते थे। पंचम दा के गानों का अपने समय पर तो जलवा था ही उनके दुनिया छोड़ जाने के बाद भी ये जादू बरकरार रहा। पंचम दा के गानों के रीमिक्स बना कर कई उभरते गायक स्टार बन गए। यूं तो पंचम दा के रिमिक्स किए गए गानों की लिस्ट काफी लंबी है। हम आपको बता रहे हैं पंचम दा के वो गाने जिनके रीमिक्स जबरदस्त हिट हुए और कई मॉडल और सिंगर बन गए स्टार।
विज्ञापन
ये हैं आरडी बर्मन के वो गाने, जिनके रीमिक्स ने बना दिए कई स्टार
2 of 10
सैफाली जरीवाला राहुल देव बर्मन के संगीत से सजे 'कांटा लगा' को गाकर मशहूर हो गईं। ये गाना इतना ज्यादा हिट हुआ कि इसके बाद रीमिक्स का एक दौर ही शुरू हो गया और हर तरफ रीमिक्स गानों की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
ये हैं आरडी बर्मन के वो गाने, जिनके रीमिक्स ने बना दिए कई स्टार
3 of 10
शम्मी कपूर पर फिल्माए गए 'ओ हसीना जुल्फों वाली जाने जहां' को पर्दे पर शम्मी की अदाओं ने और राहुल देव बर्मन के संगीत ने खूब शोहरत दी। कई दफा इस गाने को रीमिक्स किया गया।
ये हैं आरडी बर्मन के वो गाने, जिनके रीमिक्स ने बना दिए कई स्टार
4 of 10
'शोले' का हेलन पर फिल्माया गया 'महबूबा-महबूबा' शोले की तरह कभी पुराना नहीं हुआ। कई बार इस गाने को रिमिक्स किया गया। इस गाने के रीमिक्स भी इसकी ही तरह हिट रहे। 'आग' में उर्मिला ने इसके रीमिक्स पर जबर्दस्त डांस किया है।
विज्ञापन
आरडी बर्मन के वो गाने, जिनके रीमिक्स ने बना दिए कई स्टार
5 of 10
'समुंदर में नहा के' में ना सिर्फ राहुल देव बर्मन के संगीत का जादू है बल्कि आवाज भी उन्हीं की है। इस गाने के रीमिक्स को भी खासा पसंद किया गया।
विज्ञापन
आरडी बर्मन के वो गाने, जिनके रीमिक्स ने बना दिए कई स्टार
6 of 10
फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' के गाने 'दम मारो दम' को कई बार रीमिक्स किया जा चुका है। लेकिन पंचम दा का जादू ही है जो हर बार गीत को जबर्दस्त हिट करा देता है।
विज्ञापन
आरडी बर्मन के वो गाने, जिनके रीमिक्स ने बना दिए कई स्टार
7 of 10
'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी' का रिमिक्स बेहद हिट है। आज भी ये गाना डांस पार्टियों की जान है।
ये हैं आरडी बर्मन के वो गाने, जिनके रीमिक्स ने बना दिए कई स्टार
8 of 10
1971 में आई फिल्म 'कारवां' में हेलन पर फिल्माया गया 'पिया तु अब तो आजा' को कई बार रीमिक्स किया गया। हर दफा इस गाने ने युवाओं को झूमने को मजबूर कर दिया।
ये हैं आरडी बर्मन के वो गाने, जिनके रिमिक्स ने बना दिए कई स्टार
9 of 10
आज के मशहूर गायक आतिफ असलम ने 'गुलाबी आंखे' को गाकर खूब नाम कमाया है। आज भी 'गुलाबी आंखे' को हर नया गायक गाना चाहता है।
आरडी बर्मन के वो गाने, जिनके रीमिक्स ने बना दिए कई स्टार
10 of 10
'पड़ोसन' में सुनील दत्त का शायरा बानो के लिए गाया गया 'मेरी प्यारी री बिंदु' का रिमिक्स बेहद हिट हुआ। एनीमेशन वीडियो के साथ वरूण गंजेवाला की आवाज में ये रीमिक्स लंबे वक्त तक युवाओं की जुबान पर रहा।