हम किसी धर्म के हों, किसी जाति के हो, किसी भी राज्य को हों। जब एक हिन्दुस्तानी भारत मां के सीने को दुश्मन को रौंदते हुए देखता है, तो उसका खून उबाला मारने लगता है। वो भारत मां के आंचल को बचाने के लिए कफन ओढ़ लेने से कभी नहीं डरता। पिछले कुछ समय से लगातार भारत मां के सीने को आंतकी छलनी करने की कोशिश करते रहे हैं। भारत मां के सपूत उनको धूल भी चटाते रहे हैं। जब कोई आतंकी हमारी धरती मां की तरफ आंख उठाकर देखे तो उसके साथ क्या सुलूक हो, इसको ये दस फिल्में बखूबी बताती हैं। स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर हम आपको बता रहे हैं देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दस फिल्मों के बारे में, आपने देखी हैं ये फिल्में?
विज्ञापन
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
2 of 11
संतोष सिवान की तमिल फिल्म को कुछ समय पहले हिन्दी में रिलीज किया गया। इसका नाम 'द टेरेरिस्ट' है। एक नाबालिग आत्मघाती आतंकी पर बनी ये फिल्म आतंक के नये चेहरे को सामने लाती है। फिल्म में आतंकियों के इरादे को भांपने के तरीकों का भी जिक्र है। आंतक को दिखती ये एक शानदार फिल्म है।
विज्ञापन
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
3 of 11
1993 के बंबई बम धमाकों की साजिश से लेकर जांच तक की कहानी पर बनी फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' हम देखते हैं कि कैसे हमारे ही देश के कुछ खोखले लोगों की वजह से आतंकी हमारे इतने करीब पहुंच जाते हैं। 1993 के बम धमाको के बाद जांच को फिल्म में करीब से दिखाया गया है। अनुराग कश्यप की यह फिल्म देखकर देशभक्ति का जज्बा जाग जाता है।
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
4 of 11
नीरज पांडे की 'ए वेडनसडे' हर देशभक्त को जरूर देखनी चाहिए। आतंकियों को सबक सिखाने के लिए एक आदमी क्या कर सकता है और किस तरह आतंकियों को मौत के घाट उतार सकता है ये इस फिल्म में इसे बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में आंतकियों को सबक सिखाने वाले आदमी नसीरुद्दीन शाह हैं।
विज्ञापन
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
5 of 11
मुंबई के 26/11 हमले पर बनी नाना पाटेकर अभिनीत 'दि अटैक ऑफ 26/11' हर देश भक्त को देखनी चाहिए। राम गोपाल वर्मा की इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में इस घटना में जान गवाने वाले भारतीयों और आतंकियों को धूल चटाने की कहानी है।
विज्ञापन
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
6 of 11
पंजाब में 1984 के दंगों के बाद जिस तरह से वहां आतंकवाद और तनाव ने आग लगाई आज भी उसकी चिंगारी यदा-कदा दिखाई देती रहती है। उस आतंकवाद को गुलाजार की फिल्म 'माचिस' काफी गहराई तक दिखाती है और आतंकियों को सबक सिखाने की भी नई तरकीब पेश करती है।
विज्ञापन
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
7 of 11
देश के भीतर फलफूल रहे आतंकियों और उन्हें सबक सिखाने की कहानी पर आधारित फिल्म 'सरफरोश' जितनी दफे देखो मन में दशभक्ति का जज्बा जाग जाता है। इसमें सीमापार से आने वाले आतंक के बारे में बड़ी बारीकी से दिखाया गया है।
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
8 of 11
दक्षिण के आतंकवाद और राजीव गांधी की हत्या पर बनी फिल्म में यूं तो इसका हीरो आतंकियों को रोकने में सफल नहीं हो पाता, लेकिन देशभक्ति से ओत-प्रोत इस फिल्म को एक बार जरूर देखना चाहिए।
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
9 of 11
अक्षय कुमार की हालिया फिल्म 'हॉलीडे' में देश में आतंक फैलाने जा रहे आतंकियों को भूना जाता है। फिल्म में एक खास तरह के आतंकियों का खुलासा किया गया है। जिसका नाम इसमें 'स्लीपर सेल' होता है। जिसे फौजियों की एक टीम एक ही समय पर कई आतंकियों को ढेर कर देते हैं।
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
10 of 11
कमल हसन की फिल्म विश्वरूप भी यही बयां करती है। फिल्म में एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे कमल हासन को पता लगता है कि एक आतंकी संगठन देश की सुरक्षा में सेंध लगा रहा है। लेकिन यह भारतीय जासूस आतंकियों के घर में घुस कर उन्हें तबाह कर देता है।
हर देशभक्त को देखनी चाहिए देशभक्ति का पाठ पढ़ाती ये दस फिल्में
11 of 11
इस श्रेणी में 10वां नाम है सन्नी देओल की फिल्म 'इंडियन' का। इसमें देश का सिपाही न केवल पहले बेहद शातिर ढंग से एक आतंकी को पकड़ता है। बाद में उसके मंसूबे पर पानी फेरने के बाद उसकी कुटाई करके उसको गोली मार देता है।