आमिर खान इस साल अपने जन्मदिन पर 51 साल के हो गए हैं। आज का दिन है किरण और आमिर की लवस्टोरी को फिर से जिंदा करने का। उनकी लवस्टोरी बहुत दिलचस्प रही लेकिन किरण से पहले आमरि की जिंदगी में दो और महिलाएं रहीं। एक उनकी पूर्व पत्नी और एक वो जिसके बारे में ज्यादा खुलासे नहीं हुए।
विज्ञापन
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
2 of 22
आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता का तलाख क्यों हुआ और वो किन वजहों से अलग हुए, ये आज तक खुल कर सामने नहीं आया है। उन दोनों ने ही बिना कोई नाटक, शांति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। ये दोनों आज भी एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। लेकिन किरण में कुछ तो बात थी जो आमिर को रीना में नहीं दिखी। लेकिन एक दावे के मुताबिक आमिर की जिंदगी में कोई विदेशी महिला भी थी।
विज्ञापन
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
3 of 22
aamir khan kiran rao
एक मैगजीन के लेख में इस बात का तथाकथित तौर पर खुलासा हुआ। लेख में लिखा था कि आमिर जेसिका हाइन्स नाम की महिला से 1998 में आई फिल्म गुलाम के सेट पर मिले थे। दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित हुए और लिव-इन में रहने का फैसला कर लिया। यहीं हो गई सबसे बड़ी भूल।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
4 of 22
aamir khan kiran rao
लेख के मुताबिक लिव इन में रहते हुए जेसिका आमिर के बच्चे के साथ प्रेगनेंट हो गई थीं। आमिर की जिंदगी में जैसे तूफान आ गया हो। आमिर ने जेसिका को साफ कह दिया कि या तो वो बच्चा गिरा दें या ये रिश्ता यहीं खत्म हो कर दें।
विज्ञापन
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
5 of 22
जेसिका ने बच्चा गिराने से मना कर दिया और आगे चल कर उसे जन्म भी दिया। बच्चे का नाम उन्होंने जान रखा। मैगजीन ने तो एक बच्चे की तस्वीर भी छापी थी। अब जेसिका लंदन में जान का अकेले ही पालन-पोषण करती हैं। जाहिर है आमिर का रिश्ता तो टूट ही गया लेकिन आमिर ने कभी इस बात को भी नहीं कबूला कि कोई जान नाम का लड़का उनका बेटा है। लेकिन क्या वाकई उससे पहले आमिर किसी विदेशी महिला के साथ रिश्ते में थे?
विज्ञापन
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
6 of 22
खैर, आमिर की जिंदगी से रीना औऱ जेसिका के जाने के बाद जो कमी आई थी वो किरण ने पूरी की। किरण तो पहले से ही आमिर की फैन थीं इसीलिए उन्हें पढ़ाई के बाद जब आमिर की प्रोड्क्शन कंपनी में नौकरी मिली तो उन्होंने मौका लपक लिया।
विज्ञापन
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
7 of 22
किरण से आमिर की पहली मुलाकात 'लगान' की शूटिंग के दौरान हुई। लेकिन यह पहली बार नहीं था जब किरण ने आमिर को देखा हो। किरण सिर्फ 14 साल की थीं जब आमिर की पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' रिलीज हुई थी। घर के नए वीसीआर पर उन्होंने यह फिल्म देखी थी। किरण को फिल्म पसंद आई थी और आमिर के लिए एक ही बात मन में आई 'लड़का क्यूट है'। किरण को क्या पता था कि यही क्यूट लड़का एक दिन उनका पति होगा।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
8 of 22
आगे चल कर जब किरण को आमिर की प्रोडक्शन कंपनी में काम करने का ऑफर मिला तो उन्होंने फट से हां कर दी। किरण आमिर से पहली बार एक बस में मिली थीं जहां लगान की पूरी टीम भुज जा रही थे और वहीं से किरण के लिए जैसे सब बदलने लगा।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
9 of 22
2001 में आई फिल्म लगान में किरण असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वो आमिर से प्रभावित हुईं। लगान की शूटिंग के दौरान बस में बैठे आमिर स्पॉट ब्यॉय, असिस्टेंट और टेक्नीशियन से बात कर रहे थे, उससे किरण उनकी खूबियों में डूबती गईं। किरण समझ गई थीं कि आमिर भले ही कितने बड़े स्टार हों लेकिन उनमें घमंड बिलकुल नहीं है।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
10 of 22
दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी, दोनों 'लगान' के सेट पर शब्द बनाने वाला गेम भी खेला करते थे। इसी बीच आमिर को भी किरण का व्यवहार अच्छा लगने लगा। उन्हें किरण प्यारी औऱ खुशमिजाज लगती थीं।किरण की एक खास चीज आमिर के पास थी जिसने आगे चल कर इन दोनों के रिश्ते को मजबूत करने का काम किया।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
11 of 22
जो चीज दोनों को और भी करीब लाई वो थी किरण की ईयरिंग यानि कान की बालियां। ये वहीं ईयरिंग थे जो आमिर ने फिल्म लगान में भुवन के किरदार में पहने हैं। हालांकि आमिर को काफी समय तक याद भी नहीं था कि किरण की कोई अमानत उनके पास पड़ी है। इसके बाद वे 'दिल चाहता है' की शूटिंग के दैरान मिले जहां किरण ने उन्हें यह बात याद दिलाई।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
12 of 22
किरण ने आमिर को याद दिलाया कि उनकी कान की बालियां आमिर के पास हैं। तब आमिर ने फैसला किया कि वे किरण को नई कान की बालियां खरीद के देंगे। आमिर अपनी पत्नी रीना के साथ ताज होटल की दुकान से किरण के लिए ईयरिंग खरीद के लाए।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
13 of 22
दोनों ने एक दूसरे को अच्छी तरह से तब जानना शुरू किया जब वे एक कोलड्रिंक के विज्ञापन के लिए शूट कर रहे थे। दोनों काफी वक्त साथ बिताते थे। इस वक्त तक आमिर सिंगल हो चुके थे और इन दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
14 of 22
दोनों ही कोई लंबा रिश्ता चलाने के मूड में नहीं थे। लेकिन कुछ महीने साथ बिताने के बाद किरण को लगने लगा कि वे आमिर से प्यार करने लगी हैं जब्कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इस रिश्ते का कोई भविष्य है। वे समझ गई थीं कि आमिर ही वे इंसान हैं जिनके साथ वे अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हैं।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
15 of 22
पत्नी रीना से अलग हो चुके आमिर बहुत अकेले पड़ गए थे। उन्हें महसूस होने लगा कि जब वे किरण के साथ होते हैं तो बहुत खूश होते हैं और जो चाहें किरण से बोल सकते हैं। कई सालों बाद उन्हें इतना सुकून मिला था। इस उधेड़बुन के बीच ही कुछ ऐसा हुआ जब आमिर को किरण के लिए अपना प्यार महसूस हुआ।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
16 of 22
एक दिन आमिर बहुत उदास थे जब अचानक किरण का फोन आया। आधे घंटे तक दोनों ने बात की और फिर फोन रख दिया। फोन रखते ही आमिर को असहास हुआ कि वे किरण की तरफ खिंचे जा रहे हैं औऱ उनके बिना रहना मुश्किल है।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
17 of 22
आमिर ने अपने दिल का हाल अपनी बहन नुजहत को बताया। नुजहत ने साफ कह दिया कि वे किरण से दूर रहें क्योंकि उस वक्त वे अंदर से इतने टूटे हुए थे कि कोई भी रिश्ता आगे नहीं ले जा पाते। लेकिन आमिर का 'दिल है कि मानता नहीं' और उन्होंने एक बहुत बड़ा कदम उठा लिया।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
18 of 22
आमिर ने किरण से लिव इन में रहने के लिए कह दिया, यह वाकई बहुत बड़ा फैसला था। चूंकि आमिर अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं इसलिए उनकी रजामंदी भी जरूरी थी। बच्चे समझ चुके थे कि किरण आमिर के लिए दोस्त से बढ़ कर हैं इसलिए उन्होंने भी खुशी खुशी किरण को घर लाने की बात पर हां कर दी। शायद यही वजह है कि किरण और बच्चों की बहुत पटती है।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
19 of 22
आमिर और किरण डेढ़ साल तक लिव इन में रहे जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। रीना से तलाख लेने के चार साल बाद 28 दिसंबर 2005 को आमिर ने किरण से शादी की। यह खबर सुन कर हर किसी को यही ताज्जुब हुआ कि आमिर जैसा बड़ा सितारा ऐसी लड़की से शादी क्यों कर रहा है जो अभी तक बॉलीवुड में अपना करियर ही बनाने में लगी है।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
20 of 22
लेकिन आज किरण भी बहुत कामयाब हैं। किरण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिंदगी में कोई भी दिन वे शायद भूल जाएं लेकिन आमिर के साथ बिताया वो खास कैंडल लाइट डिनर कभी नहीं भूल पाएंगी। फिल्म 'तारे जमीन पर' में काम करते वक्त आमिर ने किरण को अपने साथ पंचगनी में डिनर कराने ले गए। वहीं रास्ते में महाबलेश्वर में रुखे और डिनर किया।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
21 of 22
आमिर और किरण एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे की खूबियों से भी। किरण आमिर के लिए किसी से भी लड़ सकती हैं। आमिर किरण के ज्ञान, संगीत में रुचि और कला के लिए प्रेम को बहुत पसंद करते हैं। वहीं आमिर की संजीदगी किरण का दिल छू लेती है। बात बात पर आमिर प्यार से किरण का मजाक बनाते हैं लेकिन आमिर की ये आदत भी किरण को खुश रखती है।
'बस का सफर, कान की बाली और वो फोन कॉल' ऐसे आमिर की हुईं किरण
22 of 22
इन दोनों की शादीशुदा जिंदगी की खुशियां तब दुगनी हो गईं जब 2011 में आजाद राव खान के रूप में इन्हें इनका बेटा मिल गया। आजाद सरोगेसी से हुआ था और ये दोनों ही उसे बहुत प्यार करते हैं। किरण आमिर प्रोड्क्शन के बहुत से काम देखती हैं।