फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

विज्ञापन
1 of 11
रणबीर कपूर से ब्रेक-अप के बाद कैटरीना कैफ को कड़वे अनुभव हो रहे हैं। फिल्मी पार्टियों और गॉसिप गलियारों में तो उनका मजाक उड़ ही रहा है, फितूर फ्लॉप होने के बाद रुतबा भी कम हो गया है। सबसे बड़ी बात तो यह कि अब रणबीर के दोस्तों ने भी उनसे दूरी बना ली है। हाल में रणबीर के दोस्त ने उनके साथ जो किया उसकी तो उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

2 of 11
बॉलीवुड में दोस्तियां भी खेमों में बंटी होती है। इस बात का एहसास अब कैटरीना कैफ को खूब अच्छे से हो रहा है। ब्रिटेन से आने के बावजूद पहले सलमान खान और फिर रणबीर कपूर के साथ प्रेम संबंधों की वजह से उन्हें बॉलीवुड पार्टियों में हाथोंहाथ लिया गया। मगर अब ठीक उल्टा हो रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

3 of 11
सलमान के दोस्त तो पहले ही उनसे कन्नी काट चुके थे, अब रणबीर से ब्रेक-अप के बाद कैटीरना को नया धक्का लगा है। सूत्रों की मानें तो रणबीर के दोस्तों ने कैटरीना का बायकॉट कर दिया है। वे न तो उनकी खैर-खबर ले रहे हैं और न अपनी पार्टियों में नहीं बुला रहे हैं।

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

4 of 11
निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में कैटरीना बुरे दौर से गुजर रही हैं। फितूर के सुपरफ्लॉप होने के बाद निर्माता-निर्देशकों की नजरों में उनका रुतबा घट गया है। सूत्रों की मानें तो फितूर में कैटरीना के हीरो रहे आदित्य रॉय कपूर ने उन्हें फिल्म फ्लॉप होने के बाद एक बार भी फोन नहीं किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

5 of 11
आदित्य रणबीर के पुराने दोस्त हैं और दोनों फिल्म की रिलीज से पहले एक दोस्त की शादी में यूरोप गए थे। कैटरीना को लेकर यही रवैया रणबीर के बाकी दोस्तों का है। कैटरीना को इसकी उम्मीद नहीं थी कि पिछले पांच-छह साल से वह जिन लोगों से मिलती रहीं, जिन्हें अपनी पार्टियों में बुलाती रहीं वे अचानक आज उनसे दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

6 of 11
सूत्र बताते हैं कि कैटरीना का सबसे बड़ा झटका पिछले हफ्ते लगा। उन्हें लगता था कि निर्देशक अयान मुखर्जी और उनकी पत्नी आरती शेट्टी उनके सबसे करीबी दोस्त हैं। इन दोनों से रणबीर ने उनकी मुलाकात कराई थी और धीरे-धीरे वे लोग कैटरीना के लिए परिवार की तरह हो गए थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

7 of 11
कैटरीना को शॉक तब लगा जब ब्रेक-अप के बाद दोनों रणबीर की तरफ हो गए। शुरुआत में कैटरीना को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था, लेकिन अब उन्हें इस बात का भरोसा हो गया था। अयान-आरती ने ही लिव-इन में कैटरीना-रणबीर के झगड़ों में भी मध्यस्थता की थी।

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

8 of 11
सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते आरती का जन्मदिन था और अयान ने अपने घर पर बड़ी पार्टी रखी थी। इसमें रणबीर कपूर, करन जौहर और अनुष्का शर्मा समेत अयान-आरती के कई दोस्त पहुंचे। लेकिन कैटरीना नहीं थीं। सूत्रों का दावा है कि कैटरीना को पार्टी में बुलाया ही नहीं गया। पार्टी में नहीं बुलाए जाने से कैटरीना को सदमा लगा है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने आरती के साथ अपनी पर्सनल जिंदगी के कई राज शेयर किए।

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

9 of 11
जानकारों के अनुसार कैटरीना के लिए रणबीर के करीबी दोस्तों का दूर हो जाना खतरे की घंटी है क्योंकि अगर उन्होंने अगर यहां-वहां रणबीर के खिलाफ बातें कही तो धीरे-धीरे उनकी कई बातें सार्वजनिक हो सकती हैं।

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

10 of 11
सलमान से ब्रेक-अप के बाद कैटरीना को ऐसा ही अनुभव हुआ था। सलमान के दोस्त और फैन्स, दोनों आज तक उनसे नाराज हैं। वैसे इधर सलमान ने उन्हें बुरे दौर में भावनात्मक सहारा देने की कोशिश की है। नतीजा यह कि इन दिनों बॉलीवुड की पार्टियों में कैटरीना को ‘संगीता बिजलानी इन मेकिंग’ नाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रेकअप पर पार्टियों में उड़ा कैटरीना का मजाक

11 of 11
कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह भी सलमान की पूर्व गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की तरह अकेली रहेंगी लेकिन अपने आंसू बहाने के लिए ‘बजरंगी भाईजान’ के कंधों का सहारा लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें