इस साल बॉलीवुड में रिश्ते टूटने और जुड़ने का सिलसिला जोरों पर है। फरहान अख्तर की शादी टूटने के बाद इन दिनों उन्हें एक और तलाशुदा अभिनेत्री काल्कि कोचीन का सहारा मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन
बॉलीवुड के दो तलाकशुदा सितारे बहला रहे एक-दूसरे का दिल!
2 of 8
फरहान अख्तर की शादी टूटे एक महीने का ही वक्त हुआ है, लेकिन उनके नाम एक के बाद कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ रहे हैं। फरहान अख्तर ने पत्नी अधूना से पिछले महीने अपनी 18 साल लंबी शादी खत्म करने की घोषणा की थी। इसके बाद से फरहान अभिनेत्रियों में खूब मशहूर हो गए हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड के दो तलाकशुदा सितारे बहला रहे एक-दूसरे का दिल!
3 of 8
फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'वजीर' में काम करने वाली अदिति राव हैदरी के साथ उनका नाम जुड़ा। अधूना के साथ तलाक की वजह भी फरहान से अदिति के रिश्ते को ही माना गया। इस रिश्ते की खबरों के बीच अदिति अपने पति के पास लौट गईं।
बॉलीवुड के दो तलाकशुदा सितारे बहला रहे एक-दूसरे का दिल!
4 of 8
फरहान अख्तर का नाम इसके बाद श्रद्धा कपूर के साथ जुड़ा। कई वेबसाइट में इस तरह खबरें चलीं कि श्रद्धा ही फरहान के घर को तोड़ने के पीछे है। श्रद्धा के बाद अब एक और हीरोइन को फरहान के साथ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के दो तलाकशुदा सितारे बहला रहे एक-दूसरे का दिल!
5 of 8
फरहान अख्तर को आजकल काल्कि के साथ देखा जा रहा है। फिल्मी गलियारों में दोनों की खूब चर्चाएं हैं। दोनों देर रात तक साथ में देखे जा रहे हैं। इस बात को इसलिए भी चटकारे लेकर सुनाया जा रहा है क्योंकि फरहान की तरह काल्कि भी तलाकशुदा हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड के दो तलाकशुदा सितारे बहला रहे एक-दूसरे का दिल!
6 of 8
काल्कि दो साल पहले अनुराग कश्यप से अलग हो चुकी हैं। वो फरहान के साथ 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही दोनों में दोस्ती है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के दो तलाकशुदा सितारे बहला रहे एक-दूसरे का दिल!
7 of 8
अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच बात दोस्ती से आगे बढ़ चुकी है। हालांकि फरहान ने पत्नी अधूना से रिश्ता खत्म होने के बाद अपने नाम अलग-अलग हीरोइनों से जुड़ने पर कुछ नहीं कहा है।