विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जब मीडिया से रू-ब-रू होंगे तो उनसे कई सवाल किए जाएंगे, भले ही वह जवाब देना पसंद करें या न करें। उनके ब्रेक-अप पर हो रही चर्चाओं के बीच सामने आया है कि विराट चाहते थे अनुष्का अपने करियर की रफ्तार जरा धीमी करें और फिल्म सुल्तान में काम करने से इंकार कर दें।
विज्ञापन
हो गया खुलासा, सलमान के चलते हुआ अनुष्का-विराट का ब्रेकअप
2 of 7
टीम इंडिया के क्रिकेटरों की एक के बाद एक सगाई और शादी हो रही है। ऐसे में क्रिकेटर विराट कोहली भी चाहते थे कि गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनके साथ सात फेरे ले लें। परंतु ऐसा नहीं हुआ। इन सुर्खियों के बीच धीरे-धीरे नई बातें सामने आ रही हैं। खबर है कि जब जनवरी में अनुष्का को विराट ने शादी के लिए प्रपोज किया था, उन्हीं दिनों इस हीरोइन के पास सलमान खान की फिल्म सुल्तान का प्रस्ताव आया था।
विज्ञापन
हो गया खुलासा, सलमान के चलते हुआ अनुष्का-विराट का ब्रेकअप
3 of 7
सूत्रों का दावा है कि विराट लगातार अनुष्का पर इस साल की शुरुआत से शादी के लिए दबाव बना रहे थे और एक मौका भी आया जब अनुष्का ने विराट को बताया कि उन्हें फिल्म सुल्तान में सलमान की हीरोइन बनने का मौका मिल रहा है। तब विराट ने कहा कि वह इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दें।
हो गया खुलासा, सलमान के चलते हुआ अनुष्का-विराट का ब्रेकअप
4 of 7
शुरुआत में अनुष्का को लगा कि विराट मजाक कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले वह उन्हें लगातार करियर में प्रोत्साहित करते आए थे। परंतु जब शादी के लिए विराट का दबाव बढ़ा तो उन्हें धीरे-धीरे समझ आया कि वह सीरियस हैं। इसके बाद अनुष्का ने विराट को उतनी ही गंभीरता से कहा कि वह किसी हाल में तो सुल्तान का ऑफर छोड़ सकतीं और न ही अपना करियर।
विज्ञापन
हो गया खुलासा, सलमान के चलते हुआ अनुष्का-विराट का ब्रेकअप
5 of 7
चर्चा है कि विराट की जिद देखने के बाद अनुष्का ने इस बात की गहराई पर विचार किया कि शादी करने से उनके करिअर की रफ्तार रुक जाएगी। यही नहीं, सुल्तान जैसी फिल्म को इनकार करने के बाद निर्माता-निर्देशक उन्हें जरा भी सीरियसली नहीं लेंगे।
विज्ञापन
हो गया खुलासा, सलमान के चलते हुआ अनुष्का-विराट का ब्रेकअप
6 of 7
सूत्रों की मानें को अनुष्का ने विराट से साफ-साफ कहा कि जिस करियर को बनाने में उन्होंने जिंदगी के आठ साल कड़ी मेहनत की उसे नहीं छोड़ सकतीं। अनुष्का के करियर को पीछे न रखने की बात के बाद ही दोनों के बीच मतभेद गहराने लगे जिनका अंत ब्रेक-अप में हुआ।
हो गया खुलासा, सलमान के चलते हुआ अनुष्का-विराट का ब्रेकअप
7 of 7
उल्लेखनीय है कि अनुष्का सिर्फ यही एक फिल्म नहीं कर रही हैं। इस साल उनकी एक और फिल्म आने वाली है। निर्देशक करने जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में वह रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा अनुष्का अपने बैनर तले तीन फिल्मों का निर्माण भी कर रही हैं। ऐसे में साफ है कि उनके पास शादी के लिए सोचने का भी समय नहीं है। सुल्तान इस साल ईद पर रिलीज होनी है। छह जुलाई, बुधवार को सिनेमाघरों में लगने वाली इस फिल्म को पांच दिन का वीकेंड मिलेगा। जैसे सलमान की बॉडीगार्ड को मिला था।