फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने कराया तेजाब से हमला, हैवानियत की तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 9
तेजाब हमले के बाद क्या हाल होता है और कैसी जिंदगी हो जाती है, यह सिर्फ एक पीड़ित ही बता सकता है जिस पर एसिड अटैक हुआ हो। ऐसा ही कुछ हुआ था 23 वर्षीय एडेल बेलीस के साथ और उन्होंने बयां की अपने दर्द की कहानी।
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने कराया तेजाब से हमला, हैवानियत की तस्वीरें

2 of 9
डेलीमेल की खबर के मुताबिक एडेल एक शो पर पहुंची और अपनी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हीं के बॉयफ्रेंड एंथनी ने उन पर हमला कराया और उनका यह हाल कर दिया।
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने कराया तेजाब से हमला, हैवानियत की तस्वीरें

3 of 9
एडेल ने बताया कि वे बस स्टॉप पर खड़ी फोन पर बात कर रही थीं जब स्कार्फ से मुंह ढके एक आदमी उनके सामने आया, उन्हें देखा और वहां से चला गया। कुछ ही मिनटों बाद वह आदमी फिर आया और उनके ऊपर तेजाब फेक कर भाग गया।

ब्वॉयफ्रेंड ने कराया तेजाब से हमला, हैवानियत की तस्वीरें

4 of 9
पहले तो एडेल समझ ही नहीं पाई कि हुआ क्या। उन्हें लगा था कि किसी ने उन पर पानी फेंका है और उन्हें गीले बालों के साथ ऑफिस जाना पड़ेगा। पर जैसे ही उन्हें दर्द होना शुरू हुआ तब वे समझी कि उनके साथ जिंदगी बदल देने वाला हादसा हो गया है।

विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने कराया तेजाब से हमला, हैवानियत की तस्वीरें

5 of 9
अटैक में एडेल का दाईं तरफ का कान पूरी तरह गल चुका था और सिर के कुछ के हिस्से के बाल भी जल गए थे। वे कहती हैं कि वह अपने कान के गलने को महसूस कर पा रही थीं और वे समझ चुकी थीं कि अब कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने कराया तेजाब से हमला, हैवानियत की तस्वीरें

6 of 9
एंथनी ने यह सब जेसन नाम के आदमी को पैसे देकर कराया था। एडेल कहती हैं कि अगर यह सब नहीं हुआ होता तो शायद वे अब भी उस जबरदस्ती के रिश्ते में बंधी होती और अपने बॉयफ्रेंड को झेल रही होतीं जो उन्हें हर वक्त दबाने की कोशिश करता था। इससे कुछ महीनों पहले भी वह एडेल पर चाकू से हमला करा चुका था।
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने कराया तेजाब से हमला, हैवानियत की तस्वीरें

7 of 9
वो जब भी अपनी दोस्तों के साथ रात में बाहर होती थीं तो एंथनी उन्हें फोन कर के घर जाने का दबाव बनाता था। उन पर दूसरे लड़कों के साथ संबंध रखने का इल्जाम लगाता था औऱ मारता पीटता भी था।

ब्वॉयफ्रेंड ने कराया तेजाब से हमला, हैवानियत की तस्वीरें

8 of 9
वो एडेल के परिवार वालों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता था और उनके भाई पर भी हमला कर चुका था। आखिरकार उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया जब एक दिन उन्हें पता चला कि एंथनी ने एक आदमी उन्हें चाकू से मारने के पैसे दिए थे।
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने कराया तेजाब से हमला, हैवानियत की तस्वीरें

9 of 9
अटैक के बाद भी वो एडेल से आखिरी बार मिलने के लिए कहता था लेकिन एडेल ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिछले महीने ही दोनों अपरादियों को सजा सुनाई गई है। एडेल अब अपनी तरह ही दूसरों को भी घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की सलाह देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें