दुनियाभर में आतंक मचाने वाले अपराधियों की संपत्ति के बारे में जानकार आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी। इनमें भारत से जुड़े अपराधी भी हैं। जानिए किसके पास है कितना पैसा।
20: फ्रैंक लुकास की बायोग्राफी के अनुसार, वह एक रिटायर्ड ड्रग डीलर है। ड्रग तस्करी से करोड़ों कमाने वाले इस आरोपी ने महज 12 साल जेल में बिताए हैं। उसे कुल 70 सालों की जेल हुई है। वह अमेरिका से हेरोइन की तस्करी करने का आरोपी है। उसने सैनिकों के ताबूत में हेरोइन की तस्करी करके सबको चौंका दिया। 2007 में उस पर एक फिल्म भी बनी। उसके कास कुल 3 अरब से भी ज्यादा ($52 मिलियन) की संपत्ति थी।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
2 of 20
19: जोशे फिग्वेरोआ अगोस्टो की कुल संपत्ति 6 अरब से भी ज्यादा ($100 मिलियन) की है। वह प्यूर्टो रिको का सबसे बड़ा ड्रग डीलर बन गया। उसे 209 साल की जेल की सजा सुनाई गई। हालांकि वह जेल से भागने में नाकाम रहा। इसके बाद उसने पड़ोसी मुल्कों में ड्रग तस्करी चालू की, लेकिन 2009 में एक बार फिर पुलिस के चंगुल में फंस गया। वह दोबारा जेल से भागा और 2010 में फिर पकड़ गया। उसने कभी भी पुलिस के सामने अपनी संपत्ति के ठिकाने नहीं बताए।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
3 of 20
18: जॉर्ज जंग बोस्टन का सबसे कुख्यात अपराधी है। लोग उसे बोस्टन जॉर्ज के नाम से जानते हैं। 1980 में उसने अमेरिका की सारी कोकीन समुद्र के रास्ते तस्करी कर ली। 1984 में उसे गिरफ्तार किया गया। 30 साल जेल में बिताने के बाद उसे 2014 में रिहा किया गया। उसकी जिंदगी पर एक फिल्म भी बनी। लेकिन जेल में होने के चलते उस पर बनी फिल्म ज्यादा चली नहीं। उसके पास भी करीब 6 अरब की संपत्ति बताई जाती है।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
4 of 20
17: निकी बार्नेस को लोग मिस्टर अनटचेबल के नाम से ज्यादा जानते हैं। 81 साल का ये शख्स अभी भी जिंदा है और हेरोइन का तस्करी करता है। उसे ड्रग लेने के आरोप में जेल हुई। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर ड्रग्स बेचना शुरू कर दिया। उसने पेरोल में रहने के दौरान इतना आतंक फैलाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जिमा कार्टर को खुद उसकी गिरफ्तारी का आदेश देना पड़ा। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई और वह 1998 में जेल से बाहर आया। इसके बाद उसने ये काम छोड़ दिया। उसकी संपत्ति करीब साढ़े छह अरब रुपए ($105 मिलियन) बताई गई है।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
5 of 20
16: पॉल लिर अलेक्जेंडर की कुल संपत्ति 10 अरब रुपए ($170 मिलियन) से भी ज्यादा है। अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी के दौरान उसने बड़ी चालाकी से दूसरे तस्करों को पकड़वा दिया। बाद में वह अमेरिका से ब्राजील चला गया। आखिरकार उसे अमेरिका में ही गिरफ्तार किया गया और 12 साल जेल की सजा दी गई। 2005 में उसे ब्राजील ले जाया गया जहां उसे दूसरे अपराधों के लिए 42 साल की कैद हुई। 2011 में वह जेल से काम के बहाने निकला और फरार हो गया। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
6 of 20
15: हेनली ये गॉन की कुल संपत्ति करीब 18.5 अरब रुपए ($300 मिलियन) आंकी गई। वह एक दवा बनाने वाली कंपनी में काम करता था। वह चीन से नशीली दवाएं मंगाता था। काफी पैसा जुटाने के बाद वह मैक्सिको में जाकर बस गया। उसके खिलाफ अभी तक आरोप साबित नहीं हो पाए हैं, फिलहाल जांच जारी है। उसकी 12 अरब की संपत्ति अमेरिका में सीज की जा चुकी है।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
7 of 20
14: जोसेफ पी केनेडी अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के पिता हैं। उन्होंने यूके में राजदूत के तौर पर भी काम किया। हालांकि वह एक धनी परिवार से थे लेकिन उन्होंने एक प्रतिबंधित क्षेत्र शराब ले जाने को लेकर हुए झगड़े में एक की हत्या कर दी थी। हालांकि अभी तक यह नहीं साफ हो सका कि वह सीदे तौर पर इस धंधे से जुड़े थे या किसी के जरिए। शराब में बैन होने के चलते ऐसे इलाकों में तस्करी के जरिए काफी पैसा कमाया जा रहा है। केनेडी की कुल संपत्ति 24.6 अरब रुपए ($400 मिलियन) थी।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
8 of 20
13: 'फ्रीवे' रिकी रॉस की कुल संपत्ति 37 अरब रुपए ($600 मिलियन) के लगभग बताई जाती है। 1980 के दौरान उसने कोकीन की तस्करी से करोड़ों रुपए कमाए। 1996 में उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी सजा कम की गई और 2009 में उसे जेल से बाहर निकाला गया। 2014 में उसने अपनी जीवनी जारी की और उसके जरिए भी अच्छा पैसा कमाया।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
9 of 20
12: राफेल कारो क्विंटेरो ने तस्करी, हत्या और फिरौती को अपना बिजनेस बनाया और कई सालों तक इसमें लिप्त रहा। उसे कई पुलिसकर्मियों और पायलटों की हत्या का दोषी ठहराया गया। उसे हत्या के आरोपों में 40 साल की जेल हुई जबकि वह ड्रग तस्करी के आरोपों से बच गया। 2013 में उसे जेल से रिहा किया गया। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर अपना कारनामा शुरू कर दिया और फिलहाल इंटरपोल के मुताबित वह दुनिया का सबसे बड़ा अपराधी है, जिसकी तलाश जारी है। उसकी कुल संपत्ति 40 अरब रुपए है।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
10 of 20
11: जाओक्विन गुजमान लोएरा की कुल संपत्ति करीब 61 अरब रुपए ($1 बिलियन) बताई जा रही है। उसने ड्रग्स की तस्करी शुरू की और वर्तमान में दुनिया का तबसे ताकतवर अपराधी कहा जाता है. 1993 में उसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन 2001 में उसने जेल के गार्ड को पैसों का लालच देकर जेल से फरार हो गया। करीब 13 सालों तक उसकी तलाश के बाद आखिरकार 2014 में वह पकड़ा गया।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
11 of 20
10: अल कैपॉने को अमेरिका के इतिहास का सबसे कुख्यात गैंगस्टर बताया गया है। युवावस्था में वह न्यूयॉर्क से शिकागो चला गया ताकि वह शराब की तस्करी करने वालों का बॉडीगार्ड बन सके। सबूतों के अभाव में पहले उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। वह आम आदमा के बीच बेहद चर्चित था। उसे टैक्स चोरी के आरोप में 11 साल की सजा हुई लेकिन वह 8 साल की जेल में रहा। इसके बाद उसे एक बार फिर गिरफ्तार किया गया लेकिन उसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। उसकी कुल संपत्ति 80 अरब रुपए ($1.3 बिलियन) आंकी गई है।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
12 of 20
9: ग्रिसेल्डा ब्लैंको सबसे धनी अपराधियों की लिस्ट में शामिल अकेली महिला है। वह कोलंबिया में एक रैकेट से जुड़ी और बाद में मियामी में अपनी दुकान खोल ली। वह हर साल अमेरिका में कोकीन लेकर आती थी। उसके कठोर व्यवहार के कारण लोगों ने उसे ब्लैक विडो कहना शुरू कर दिया। 2012 में वह ड्रग तस्करों को साथ पकड़ी गई और इस दौरान हुई गोलीबारी में उसकी मौत हो गई। उसकी कुल संपत्ति 1.2 खरब ($2 बिलियन) बताई गई।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
13 of 20
8: कार्लोस लेहदर कोलंबिया का नामी ड्रग डीलर था। उसकी कुल संपत्ति 1.6 खरब ($2.7 बिलियन) बताई गई। 1980 के दशक में वह साउथ फ्लोरिडा में ड्रग्स की तस्करी करता था। उसे बेहद कम उम्र में कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां उसकी मुलाकात जॉर्ज जंग से हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद वह जॉर्ज के साथ मिलकर तस्करी में जुट गया।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
14 of 20
7: रोड्रिग्यूज ओरेजुएला ब्रदर्स ने एक अन्य पार्टनर के साथ मिलकर अपना खुद का कारोबार शुरू किया। उन्होंने ड्रग डीलिंग शुरु की और गांजा की तस्करी के बाद कोकीन तक पहुंच गए। वे यूरोप और अमेरिका में ड्रग्स सप्लाई करते थे. वे दोनों 1995 में गिरफ्तार हुए। 2002-03 में छह माह के अंतर में वे जेल से छूटे लेकिन दोबारा गिरफ्तार कर लिए गए। वे अभी भी जेल में हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.8 खरब ($3 बिलियन) बताई गई है।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
15 of 20
6: जोशे गोंजालो रोड्रगेयूज गाचा भी ड्रग तस्करी से जुड़ा था और उसने इसके जरिए करीब 3 खरब ($5 बिलियन) से भी ज्यादा पैसा जमा कर लिया। 1988 में वह दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में शामिल हुआ।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
16 of 20
5: कुन सा ने ड्रग्स के साथ ही हथियारों की तस्करी भी शुरू की। वह लड़ने में माहिर था और चीन में सिविल वार के समय उसने खुद की सेना बना ली। वह अफीम की तस्करी करता था और उसने एक बार 400 मिलियन डॉलर में 8 साल के लिए ऑस्ट्रेलिया को अफीम सप्लाई करने का ऑफर दिया लेकिन उसने ऑफर ठुकरा दिया। मामला सामने आने के बाद वह अमेरिका में वांटेड घोषित कर दिया। उसकी संपत्ति करीब 3 खरब ($5 बिलियन) थी।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
17 of 20
4: ओकोआ ब्रदर्स की कुल संपत्ति 3.7 खरब ($6 बिलियन) ) आंकी गई। उन्होंने पहले एक रेस्टोरेंट खोला और साथ में कैटिल फार्म भी लेकिन जब मुनाफा नहीं हुआ तो उन्होंने ड्रग्स की तस्करी शुरू की।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
18 of 20
3: भारत का मोस्ट वांटेड दाउद इब्राहीम दुनिया के कुख्यात और सबसे धनी अपराधियों में से एक है। कोलंबिया या चीन से न होने के बाद भी उसने अरबों रुपए की संपत्ति अपराध जगत से कमाई। उसने खेल, ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई के जरिए ये संपत्ति बनाई। आतंकी संगठन अलकायदा से उसका मिलना अमेरिका की नजरों में आ गया। इंटरपोल और अमेरिका की पुलिस उसे तलाश रही है। उसने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को महंगे गिफ्ट देकर हारने का लालच भी दिया। उसकी कुल संपत्ति 4 खरब रुपए से भी ज्यादा ($6.7 बिलियन) है।
ये हैं दुनिया के महाअमीर अपराधी, देखिए तो जरा
19 of 20
2: एमेडो करिल्लो फ्यूंटेस मैक्सिको में ड्रग्स की तस्करी करने वाला नामी अपराधी है। उसके पास दो दर्जन से भी ज्यादा जेट विमान हैं जिनके जरिए वह कोकीन की सप्लाई और तस्करी करता है। उसकी कुल संपत्ति 15 खरब से भी ज्यादा है। उसने अपने बॉस को मारने की साजिश रचा लेकिन उसके बॉडीगार्ड ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
1: पैब्लो एस्कोबर दुनिया का सबसे शातिर और चर्चित ड्रग डीलर माना जाता है। वह कोकीन की तस्करी के लिए चर्चित गैंग का सरगना था। वह रोजाना करीब 30 अरब ( $500 million) की कोकीन बेचता था। वह अपने काम की वजह से अमेरिका और कोलंबिया सरकार की नजरों में आ गया, जबकि आम आदमी का चहेता बना रहा। उस पर ड्रग्स के अलावा हथियार, मानव तस्करी, हत्या, लूट, घूसखोरी समेत कई अपराध थे। उसने अरबों-खरबों रुपए कमाए लेकिन आखिरकार उसका अंत बेहद खौफनाक रहा।