फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

विज्ञापन
1 of 10
सोनी हैकिंग कांड सामने आने के बाद एक बार फिर दुनिया भर में हैकरों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एना चैपमैन (anna chapman) अमेरिका के खिलाफ हैकिंग करने वाली चर्चित हैकर है। 27 जून 2010 में उसे और उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया गया था। एना पर अमेरिका के खिलाफ हैकिंग और जासूसी करने का आरोप था। एना एफबीआई के निशाने पर भी आई और उसे फिर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

2 of 10
जोएना रूटकोस्का (Joanna Rutkowska): यह ऐसी हैकर है जो सरकार के लिए काम करती है साथ ही एक्सपर्ट कंप्यूटर रिसर्चर है। हैकिंग की दुनिया में ये अपने सिक्योरिटी रिसर्च और मालवेयर प्रोग्राम के लिए चर्चित है। 2006 में जोएना को लास वेगास में एक टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस में वायरस अटैक प्रोटेक्शन सिस्टम को समझाने के कारण काफी ख्याति मिली।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

3 of 10
यिंग क्रैकर (Ying Cracker): यह सबसे खूबसूरत महिला हैकर्स की लिस्ट में शामिल है। चीन के शंघाई में हैकिंग की क्लासेस चलाने वावी यिंग पेशे से सॉफ्टवेयर हैकिंग एक्सपर्ट है। यिंग की एक क्लास की फीस करीब 5 हजार से 50 हजार तक है। यिंग के नाम की एक ऑनलाइन फोरम भी बनाई गई है जिसका नाम चीनी हॉटी हैकर रखा है।

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

4 of 10
क्रिस्टिएना (Kristina Svechinskaya): न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली क्रिस्टिएना हैकिंग की दुनिया के सबसे चर्चित नामों में से एक है। उसके खिलाफ ब्रिटेन और अमेरिकी के बैंकों के सर्वर हैक करके जानकारी निकालने और पैसे चुराने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि क्रिस्टिएना ने एक वायरस का इस्तेमाल कर पांच अमेरिकी बैंक अकाउंट हैक कर अपने साथियों के साथ मिलकर 3 मिलियन डॉलर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

5 of 10
एडिएना कूक (Adeanna Cooke): मॉडल रह चुकी एडिएना बेहद शातिर हैकर है। जब एक दोस्त ने उसकी कुछ पर्सनल तस्वीरें इंटरनेट पर लीक कर दीं तो उसने खुद ही वो वेबसाइट हैक कर ली और अपने साथ दूसरी लड़कियों की तस्वीरें भी हटा दीं।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

6 of 10
गीगाबाइट (Gigabyte): दूसरे हैकरों से इतर गीगाबाइट ने लीक से हटकर का किया। बेल्जियम में पैदा हुई इस हैकर का असली नाम किम किम वानवेक है। उसने कई वायरस भी बनाए, जो हार्डवेयर से डाटा चुराने में उसका मदद करते थे। हालांकि उसका उद्देश्य डाटा को नष्ट करना था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे खोजने में कामयाब रही और गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल वह डाटा चोरी के आरोप में 3 साल की सजा काट रही है।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

7 of 10
रवेन एडलर (Raven Adler): टैलेंट मे मामले में अच्छे अच्छों को मात देने वाली इस हैकर ने 14 साल की उम्र में हाईस्कूल किया था और 18 साल में कॉलेज डिग्री हासिल की। वह हैकरों के सम्मेलन में लेक्चर देने वाली दुनिया की पहली महिला थी। फिलहाल वह कई नामी कंपनियों के लिए सिक्योरिटी कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही है।

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

8 of 10
जियाओ टेन (Xiao Tian): तकनीकी के मामले में लड़कियों के रुझान को देखते हुए जियाओ ने 'चाइना गर्ल सिक्योरिटी टीम' नाम से एक हैकिंग ग्रुप बनाया। देखते ही देखते इस ग्रुप में 2200 लोग हो गए। यह ग्रुप दुनिया के सबसे चर्चित हैकरों में शुमार हो गया। अपनी हरकतों के चलते इस ग्रुप के सदस्यों को कई बार चेतावनी मिल चुकी है।

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

9 of 10
सुसैन हेडली (Susan Headley): इसे दुनिया की पहली महिला हैकर माना जाता है, जिसने साइबरपंक नाम के हैकिंग ग्रुप को ज्वाइन किया था। 1970 से 80 के बीच में इस समूह ने हैकिंग के कई ऐसे तरीके ईजाद किए जिनका इस्तेमाल आज भी होता है। हालांकि बाद में उसने हैकिंग छोड़ दी।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया की 10 सबसे शातिर फीमेल हैकर

10 of 10
नताशा ग्रगोरी (Natasha Grigori): इस महिला ने हैकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 1980 में की लेकिन उसे असली पहचान 1990 में मिली जब उसने एंटी चाइल्ड पोर्न की एक संस्था शुरू की। यह वेबसाइट दुनिया भर में काफी चर्चित हुई। बहुत से हैकरों ने उससे हैकिंग के गुर सीखे। 11 नवंबर 2005 में गंभीर बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि इसके बाद भी उसकी वेबसाइट अभी भी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें