फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

विज्ञापन
1 of 13
17 जनवरी 2014 को होटल के कमरे में मृत पाई गई तत्कालीन केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का राज दिनों-दिन गहराता जा रहा है। दिल्ली पुलिस की ओर से जहर देकर हत्या किए जाने का केस दर्ज किए जाने के बाद एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है। जानिए, ऐसे ही 12 चर्चित मामले जिनसे दहल गया देश। तस्वीरों में देखिए सभी मामले।
विज्ञापन

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

2 of 13
रिजवानूर रहमान: पेशे से कंप्यूटर ग्राफिक्स डिजाइनर रिजवानूर रहमान कोलकाता का रहने वाला था। शहर की रहने वाली एक युवती से उसके प्रेम संबंध थे, जोकि एक बडे़ उद्योगपति की बेटी थी। 21 दिसंबर 2007 को रिजवान की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी। हालांकि शुरुआत में उस घटना को सुसाइड बताया गया लेकिन बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या के बाद लाश को वहां फेंका गया था। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

3 of 13
नैना साहनी: नैना साहनी हत्याकांड भारतीय मीडिया में सबसे ज्यादा चर्चित रहे मामलों में से एक है। यह केस काफी समय तक छाया रहा। इस मामले में नैना के पति और युवा कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष और विधायक सुशील शर्मा को आरोपी बनाया गया था। जांच में पता चला कि शर्मा को शक था कि नैना के किसी और व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इसी शक में उसने 2 जुलाई 1995 को नैना को गोली मार दी और फिर बगिया रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके तंदूर में झोंक दिया। इस वजह से इसे तंदूर हत्याकांड कहा जाता है।

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

4 of 13
शिवानी भटनागर: हरियाणा काडर के आईपीएस ऑफिसर रविकांत शर्मा को अंग्रेजी अखबार की पत्रकार शिवानी भटनागर की हत्या का आरोपी बनाया था। यह वारदात 23 जनवरी 1999 में हुई थी। जांच में पता चला था कि शिवानी और पुलिस अफसर के बीच प्रेम संबंध था और जब वह गर्भवती हो गई तो पोल खुलने के डर से अधिकारी ने उसकी हत्या करवा दी। हालाकि बाद में हाईकोर्ट ने आरके शर्मा के साथ दो और आरोपियों के भी बरी किया, प्रदीप राय की सजा बरकरार रखी है। इन सभी को निचली अदालत ने दोषी माना था और उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

5 of 13
अंजू इल्यासी: 'इंडिया मोस्ट वांटेड' नाम के टीवी शो के निर्माता व एंकर रहे सुहैब इल्यासी को 27 मार्च 2000 को पत्नी अंजू की हत्या का आरोपी बनाया गया था। उस पर मारपीट, उत्पीड़न और दहेज मांगने का आरोप लगा था। हालांकि इस घटना में अंजू को पिता और भाई ने सुहैब का साथ दिया और इसे आत्महत्या करार दिया लेकिन उसकी मां और बहन ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल यह मामला कोर्ट में है। बीते वर्ष दिल्ली हाईकोर्ट ने सुहैब पर हत्या का केस चलाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

6 of 13
प्रियदर्शिनी मट्टू: दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट रही प्रियदर्शिनी मट्टू की 23 जनवरी 1996 को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसका पीछा करने वाले एक शख्स संतोष सिंह पर लगा था, जोकि एक आईपीएस अधिकारी का बेटा था। घटना वाले दिन मट्टू के सिक्योरिटी गार्ड को साथ न देखकर आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और उसकी हत्या कर दी। इस मामले में निचली अदालत ने उसे रिहा कर दिया था लेकिन हाईकोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे उम्रकैद में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

7 of 13
जेसिका लाल: 30 अप्रैल 1999 को साउथ दिल्ली के एक बार में आयोजित पार्टी में बतौर मेहमान पहुंचे कांग्रेस नेता के बेटे मनु शर्मा ने बारगर्ल जेसिका लाल को गोली मार दी थी। जेसिका ने बार बंद करने के समय शराब देने से मना कर दिया था, जिसके चलते मनु ने उसे सबके सामने गोली मार दी थी। मामला काफी चर्चा में रहा और फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

8 of 13
पोंटी चड्ढा: मशहूर शराब कारोबारी और करोड़ों की संपत्ति वाले 'वेव' समूह के मालिक पोंटी चड्ढा की 17 नवंबर 2012 को दिल्ली के छतरपुर स्थित फार्महाउस में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप चड्ढा के भाई पर लगा था। इसके पीछे प्रॉपर्टी विवाद को वजह बताया गया था। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एसएस नामधारी सहित 22 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और अपहरण के आरोपों में आरोप-पत्र दायर किया गया। फिलहाल मामला कोर्ट में है।

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

9 of 13
फिजा उर्फ अनुराधा बाली: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन से शादी करने के बाद चर्चा में आई फिजा उर्फ अनुराधा बाली का शव 6 अगस्त 2012 को मोहाली स्थित उनके घर में मिला था। फिजा की लाश बिस्तर पर पड़ी थी जोकि 4-5 दिन पुरानी थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन और अनुराधा बाली ने शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया था। चंद्रमोहन ने अपना नाम चांद मोहम्मद रखा था और अनुराधा बाली फिजा बन गई। इस वजह से काफी विवाद भी हुआ था।हालांकि कुछ समय बाद ही विवाद के बाद दोनों में तलाक हो गया था। मौत से पहले फिजा ने जान को खतरा बताया था।

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

10 of 13
चंद्रशेखर प्रसाद: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित नेता चंद्रशेखर प्रसाद उर्फ चंदू की 31 मार्च 1997 को हत्या कर दी गई थी। वह कम्युनिस्ट पार्टी(एम-एल) के एक उभरते ङुए नेता थे। आशंका जताई गई कि चंदू की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोगों ने उसकी हत्या करवा दी। घटना के समय वह एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। हालांकि अब तक इस मामले का खुलासा नहीं हो सका है।

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

11 of 13
आरुषि तलवार: देश की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्री आरुषि तलवार और हेमराज हत्याकांड में डॉक्टर दंपति को दोषी करार दिया गया है। 15–16 मई 2008 की रात नोएडा के सेक्टर 25 स्थित घर में डॉक्टर नूपुर एवं राजेश तलवार ने बेटी और नौकर की हत्या की थी। हालांकि इस मामले में पहले स्थानीय पुलिस और सीबीआई ने भी दंपति को क्लीन चिट दे दी लेकिन विरोध के बाद बनाई गई सीबीआई की दूसरी टीम ने दोनों को हत्या का दोषी बताया था। मामले की सुनवाई के बाद 26 नवम्बर 2013 को विशेष सीबीआई अदालत ने आरुषि-हेमराज के दोहरे हत्याकाण्ड में राजेश एवं नूपुर तलवार को आईपीसी की धारा 302/34 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई।

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

12 of 13
दीपक भारद्वाज: 2009 के लोकसभा चुनावों के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक बसपा नेता दीपक भारद्वाज की 26 मार्च 2013 को उनके फार्महाउस पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिस पड़ताल में खुलासा हुआ कि 600 करोड़ की संपत्ति के मालिक भारद्वाज की हत्या उनके ही छोटे बेटे ने अपने वकील दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह पिता के व्यवहार से नाखुश था और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन

सुनंदा से पहले इन 12 हत्याओं ने दहलाया देश

13 of 13
शहला मसूद: आरटीआई कार्यकर्ता शहला मसूद की उनके भोपाल स्थित घर के बाहर 16 अगस्त 2011 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। 9 जनवरी को विशेष स्पेशल कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश किए गए सबूत गवाह के बयानों से मेल नहीं खाए। इस चर्चित मामले में भाजपा विधायक भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह और सांसद तरुण विजय का नाम भी सामने आया था। अदालत में शहला के पिता ने कबूल किया था कि दोनों नेताओं से उनकी बेटी के संबंध थे। फिलहाल मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें