फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

Wed, 24 Jun 2015 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
जानिए यूरोप के 13 उन कानूनों के बारे में जो अनजाने में किसी को भी जेल पहुंचा सकते हैं। जानिए, कौन-से हैं ये 13 कानून?
विज्ञापन

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

2 of 14
1- सैमन मछली को पकड़ना या उसे खाना यूरोप में अपराध घोष‌ित है। सैमन एक्ट 1986 के अनुसार इस मछली का श‌‌िकार करना और अवैध तरीके से खरीद फरोख्त करना यूरोप में पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस कानून का उल्लंघन करने वाले को जेल हो सकती है।
विज्ञापन

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

3 of 14
2- घर में चोर अलार्म लगाकर छोड़ना
दूसरे अजीब कानून घर में चोर अलार्म लगाकर घर से बाहर जाना जुर्म माना गया है। क्लीन नाइबरहूड एंड एनवायरमेंट एक्ट 2005 के तहत चोर अलार्म को बंद करने के लिए संकेतक स्विच लगाना भी जरूरी है अन्यथा आप अपने घर में चोर अलार्म लगाकर, घर छोड़कर नहीं जा सकते।

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

4 of 14
3- यूरोप का तीसरा अजीब कानून है दुकान या किसी दफ्तर के बाहर कतार लगाकर खड़ा होना। द इंडिपेंडेंट के अनुसार अगर कोई लेन को तोड़ता है तो उसे कानून तोड़ने के जुर्म में जेल जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

5 of 14
4- गली में चटाई की धूल झाड़ना जुर्म
ब्रिटेन के मेट्रोपोलिटन पुलिस एक्ट 1839 के अनुसार, गली में चटाई या कंबल की धूल झाड़ना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

6 of 14
5- रास्ते या गली के ऊपर कपड़े सुखाना जुर्म
मेट्रोपोलिटन पुलिस एक्ट 1839 के अनुसार ही आम रास्तों या गलियों के ऊपर कपड़े टांगना या सुखाना अपराध माना गया है।
विज्ञापन

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

7 of 14
6- दरवाजा खटका के भागना जुर्म
1939 एक्ट के तहत बिना कारण के जानबूज कर किसी का दरवाजा खटकाना या डूरबेल बजाना अपराध माना गया है। इसके तहत किसी व्यक्ति को किसी का दरवाजा खटकाकर परेशान करने पर जेल हो सकती है।

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

8 of 14
7- गलियों में गाना गाना या नाचना
ब्रिटेन के मेट्रोपोलिटन पुलिस एक्ट 1839 के ही तहत यहां अपने देश की तरह गलियों में तराने छोड़ने की अनुमति नहीं है। अगर कोई सार्वजनिक रास्ते में गाते या नाचते पाया गया तो उसे जेल हो सकती है।

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

9 of 14
8- बार में शराब पीना
1839 एक्ट के तहत ही बार मालिक या मैनेजर का बार चलने के दौरान शराब पीना गुनाह है। इस कानून तहत बार चलाने वाला किसी दोस्त या ग्राहक के लिए भी शराब लेकर नहीं दे सकता।

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

10 of 14
9- टीवी के लिए लाइसेंस जरूरी
यहां टीवी देखने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना होता है य‌दि आप सीधा प्रसारण देख रहे हैं। टीवी लाइसेंस में उन मामलों पर छूट होती है जहां टीवी का इस्तेमाल डीवीडी या गेम चलाने के लिए करते हैं। लाइव प्रसारण आप अगर लैपटॉप पर भी देख रहे हैं तो इसके लिए टीवी का लाइसेंस लेना जरूरी है।

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

11 of 14
10- अनावश्यक हॉर्न बजाना
ब्रिटिश कानून के मुताबिक अनावश्यक हॉर्न बजाना अपराध है। आप हॉर्न तभी बजा सकते हैं जब किसी को किसी खतरे के बारे में सूचित करना हो। अन्यथा पास मांगने के लिए हॉर्न नहीं बजाया जा सकता।

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

12 of 14
11- रोड सेफ्टी के नियम ध्यान रखना जरूरी
2013 में ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ने रोड सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी कर कहा था कि अगर ड्राइविंग करते वक्त को लेन तोड़ता है या मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करता है उसे मौके पर ही जुर्माना भरना पड़ेगा। अगर कोई तीसरी बार नियम तोड़ते पाया गया तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

13 of 14
12- गलत संदर्भ देना
ब्रिटेन में किसी कंपनी मालिक को अदालत या अन्य मामलों में गलत संदर्भ देना गैर कानूनी माना गया है। क्योंकि ये संदर्भ अधिकांशतः झूठ सा‌बित होते हैं।
विज्ञापन

यूरोप के 13 ऐसे कानून जो अनजाने में पहुंचा सकते हैं जेल, तस्वीरें

14 of 14
13- टैक्स के बारे में सरकार को सूचित न करना
अगर कोई अपने टैक्स के बारे में सरकार को सूचित नहीं करता तो उसे अपराधी माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें