1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट में तलोजा जेल में बंद अबु सलेम ने जेलर पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है जिसके जवाब में जेलर ने भी सलेम की करतूतों से पर्दा उठाया है। जेलर ने कहा कि अबु सलेम जेल में किसी राजा-महाराजा की तरह रहता है। तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी।
विज्ञापन
जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा
2 of 8
अबु सलेम के दावों को झूठा बताते हुए जेल अधीक्षक हीरालाल जाधव ने अदालत को बताया है कि अबु सलेम जेल में भी विलासी जीवन जी रहा है। जाधव ने बताया कि सलेम यहां नौकर रखने से लेकर पार्टियां तक आयोजित करता है।
विज्ञापन
जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा
3 of 8
गौरतलब है कि अबु सलेम ने मुंबई की टाडा कोर्ट में 16 पन्नों की अर्जी देकर तलोजा जेल के जेलर जाधव पर आरोप लगाया था कि वह उसे रोज प्रताड़ित करता है और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहा है जिस पर अदालत ने अधिकारी से जवाब मांगा था। जवाब में जाधव ने सलेम के बारे में जो जानकारी दी वह चौंकाने वाली है।
जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा
4 of 8
जेलर हीरालाल जाधव ने सलेम के आरोपों के खिलाफ पांच पन्नों के दिए जवाब में कहा है कि अबु सलेम जेल के भीतर न सिर्फ अपना नौकर रखता है बल्कि अपने साथियों के साथ घर के बने खाने की पार्टी भी करता है। इतना ही नहीं अबु सलेम केएफसी से फ्राइड चिकन भी चोरी से मंगवाता है। (तस्वीर में बाईं ओर इनसेट में जाधव।)
विज्ञापन
जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा
5 of 8
जेलर हीरालाल जाधव ने अदालत को यह जानकारी तब दी जब अबु सलेम की ओर से उस पर 16 पन्नों की अर्जी में कई गंभीर आरोप लगाए गए। दोनों की की ओर से अदालत में दी गई शिकायत के बारे में जेलों के आईजी बिपिन कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा
6 of 8
जेलर जाधव ने अदालत को दिए शपथपत्र में कहा है कि जेल में कैदी नंबर 339 राजा उत्ता लिंगम नाडर सलेम का दोस्त है। वह सलेम के कपड़े धोता है, खाना परोसता है और उसके लिए चाय बनाता है। इतना ही नहीं वह सलेम की कोठरी को साफ करता है और उसके जूठे बर्तन भी धोता है।
विज्ञापन
जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा
7 of 8
जेलर के इस बयान में पक्ष में सलेम के दोस्त नाडर ने भी कुबूल किया कि वह अबु सलेम की सेवा करता है। अबु सलेम के कुछ साथी नहाने के लिए रोज गरम पानी देते हैं। जेलर ने बताया कि एक दिन जब गर्म देना बंद करवा दिया गया तो सलेम साथी कैदियों पर गुस्सा दिखाता है।
जेल में नौकर धोते हैं अबु सलेम के कपड़े, जेलर का खुलासा
8 of 8
जेलर ने अदालत को बताया कि अबु सलेम की कोठरी से कई बार जार्जर भी बरामद किया गया है जिसका मतलब सलेम जेल के भीतर फोन इस्तेमाल करता है। और जब ये सुविधाएं बंद करा दी गईं तो अबु सलेम उस पर झूठे आरोप मढ़ रहा है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है।