काफी समय से फरार चल रहे एक शख्स की तलाश में जब पुलिस ने छापा मारा तो हैरान रह गई। पूरा घर छानने के बाद जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने फ्रिज खोला, जहां आरोपी बड़े आराम से बैठा। (तस्वीरें- डेली मेल से)
विज्ञापन
तस्वीरें: पुलिस के डर से फ्रिज में घुसा चोर, मरते-मरते बचा
2 of 6
मामला रूस का है। आरोपी एडुअर्ड बल्काव को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह नहीं गया। जिसके बाद पुलिस से उनकी खोजबीन शुरू की। पुलिस ने उसके घर में छापा मारा।
विज्ञापन
तस्वीरें: पुलिस के डर से फ्रिज में घुसा चोर, मरते-मरते बचा
3 of 6
घर में पुलिस ने पहले 31 वर्षीय आरोपी की मां से उसका पता पूछा लेकिन वह अनजान बनी रही, जिसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। दरअसल, पुलिस को उस वक्त शक हुआ जब आरोपी की मां के पास पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय आया।
तस्वीरें: पुलिस के डर से फ्रिज में घुसा चोर, मरते-मरते बचा
4 of 6
महिला ने उससे दो पिज्जा ऑर्डर लिए। घर के अंदर आने के बाद वह चुपचाप बैठ गई। पुलिस को शक हुआ कि वह फ्रिज में न तो कोई चीज रख रही और न ही उसमें से कुछ निकाल रही।
विज्ञापन
तस्वीरें: पुलिस के डर से फ्रिज में घुसा चोर, मरते-मरते बचा
5 of 6
अधिकारियों ने घर का कोना कोना छान मारा। उन्होंने सोफा और बेड भी चेक किए। लेकिन जब वह नहीं मिला तो वे किचेन में गए। अधिकारियों ने जब महिला से फ्रिज के इस्तेमाल के बारे में पूछा तो वह परेशान हो गई, जिस पर पुलिस का शक गहरा गया।
तस्वीरें: पुलिस के डर से फ्रिज में घुसा चोर, मरते-मरते बचा
6 of 6
इसके बाद पुलिस ने फ्रिज खोला तो वहां आरोपी ठंड से कांपता हुआ मिला। ठंड के कारण उसका शरीर जकड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे बाहर निकाला और वार्म अप होने का मौका भी दिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।