उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के मेडिकल रोड पर पुलिस चौकी के ठीक सामने जकरिया मार्केट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-6 में मिंटो सर्किल स्कूल के पूर्व प्रिंसीपिल शफीक अहमद (65) की गला रेतकर नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी गई। (सभी तस्वीरें: ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़)
विज्ञापन
पूर्व प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, तस्वीरों में देखिए पूरा मंजर
2 of 8
शफीक पिछले पांच दिन से घर में अकेले थे। इसी मौके का फायदा उठाकर सोमवार रात कोई घर में घुसा और बेडरूम में ही उनका घेरकर कत्ल कर दिया गया। इसके बाद हत्यारा आराम से किचिन में खून से सने हाथ साफ करके गया।
विज्ञापन
पूर्व प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, तस्वीरों में देखिए पूरा मंजर
3 of 8
इस हत्या का शक शफीक के बेटों ने अपने कायमगंज निवासी बहनोई पर जताया है, जो इन दिनों कहां है, खुद इस परिवार को नहीं पता। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, तस्वीरों में देखिए पूरा मंजर
4 of 8
एएमयू के मिंटो सर्किल स्कूल में 2012 से पहले तक प्रिंसिपल के पद पर तैनात रहे शफीक अहमद यहां के बाद कतर में जाकर बस गए थे। वहां किसी स्कूल में ही प्रिंसिपल रहे। सात माह पूर्व वह वापस यहां आकर रहने लगे। इन दिनों वह तैयब कॉलोनी में मकान बनवा रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, तस्वीरों में देखिए पूरा मंजर
5 of 8
पांच दिन पूर्व उनकी पत्नी नुजहत अहमद अपने साढ़े तीन साल के नवासे के साथ अपने मायके कोटा राजस्थान गईं। तभी से वह अकेले थे, जबकि दोनों बेटे दिल्ली में जॉब करते हैं। विवाहित बेटी आतिया अहमद का बच्चे के जन्म के समय ही इंतकाल हो गया था। तभी से नवासा नाना-नानी के पास ही रह रहा था।
विज्ञापन
पूर्व प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, तस्वीरों में देखिए पूरा मंजर
6 of 8
मंगलवार सुबह करीब दस बजे रोजाना की तरह दूध वाला दरवाजे पर पहुंचा और आवाज लगाने पर अंदर से कोई नहीं आया तो उसने दरवाजे को धकेला। अंदर का नजारा उसे कुछ असहज लगा तो उसने पड़ोसी फ्लैट की महिला को बुलाकर अंदर भेजा। वह महिला अंदर का नजारा देख चीख पड़ी।
विज्ञापन
पूर्व प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, तस्वीरों में देखिए पूरा मंजर
7 of 8
शफीक अहमद की खून से लथपथ लाश बेडरूम में बेड के सहारे अलमीरा से सटी औंधी पड़ी थी। उनकी गर्दन में एक कपड़े की बेल्ट बंधी थी, जिससे गर्दन को अलमीरा के हैंडल से बांधा गया था।
पूर्व प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, तस्वीरों में देखिए पूरा मंजर
8 of 8
उनकी बेरहमी से गला रेतकर व नुकीली वस्तु गर्दन में भेदकर की गई थी। इस खबर पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ तृतीय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आदि के अलावा फील्ड यूनिट भी पहुंच गई। घंटों तक जांच पड़ताल चली। बाद में दिल्ली से उनके दोनों बेटे भी आ गए।