फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

विज्ञापन
1 of 10
ब्रिटेन के एक जाने-माने वैज्ञानिक ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि किस तरह जेल की सजा काटते वक्त इनकी आंखों के सामने साउथ अमेरिका की जेल में एक कैदी को दर्दनाक हत्या कर दी गई थी। वह ड्रग तस्करी के आरोप में जेल में बंद थे। (तस्वीरें- डेली मेल से)
विज्ञापन

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

2 of 10
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले प्रो. पॉल फ्रैंपटन (71) इंटरनेट के जरिए एक बिकनी मॉडल से मिले थे। जिसने उनके जरिए कोकीन की तस्करी कराई।
विज्ञापन

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

3 of 10
प्रो. पॉल ने बताया कि वह इंटरनेट पर 32 वर्षीय मॉडल के संपर्क में आए थे और उसी के पास सूटकेस में लेकर जा रहे थे। लेकिन अर्जेंटीना में हवाई यात्रा के दौरान उन्हें रोक लिया गया था और उनके बैग तलाशी ली गई तो उसमें दो किलो कोकीन बरामद हुआ।

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

4 of 10
जेल की सजा दिए जाने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में प्रोफेसर ने बताया कि जेल में एक कोलंबियन शख्स ने दूसरे कैदी को चाकुओं से गोदकर मार डाला था। उन्होंने कहा कि यह जेल बेहद खराब थी और यहां कैदियों के साथ जानवरों की तरह व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

5 of 10
दरअसल, इस मामले में जिस मॉडल डेनिसी मिलानी का नाम सामने आया था, उसे पता भी नहीं था कि उसके नाम का इस्तेमाल ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

6 of 10
प्रोफेसर ने बताया कि 2007 में वह जिस मामले में फंसे थे, उसमें उन्हें लगता था कि वह एक बिकनी मॉडल डेनिसी मिलानी से रोमांस कर रहे हैं, लेकिन वह एक फर्जीवाड़ा था। उन्होंने मॉडल के प्रेम में आकर लगातार ऑनलाइन चैट की और आखिरकार उससे मिलने के लिए बोलीविया जाने की योजना भी बना डाली।

विज्ञापन

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

7 of 10
प्रोफेसर इस बात से अनजान थे कि साउथ अमेरिका के ड्रग माफिया ने मॉडल के नाम का इस्तेमाल कर उन्हें फंसाया है। इस राज का पर्दाफाश एक स्टिंग से हुआ था। वह मॉडल के प्रति आकर्षित होने लगे थे। हालांकि बातों के दौरान उन्हें लगा कि मॉडल भी उन पर फिदा है और उनके काम को लेकर उत्सुक है। तथाकथित मॉडल ने उन्हें बताया था कि वह युवाओं के प्रेम प्रस्तावों से ऊब चुकी है और किसी मैच्योर व्यक्ति की तलाश कर रही है जो उसे समझे।

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

8 of 10
प्रोफेसर ने कहा कि वह चैट पर लिखी हुई बातों को सच मानकर खुश थे। हालांकि उन्होंने कहा कि वह इसे प्यार नहीं कहेंगे, क्योंकि वे दोनों कभी मिले नहीं। लेकिन उन्होंने यह स्वीकार किया कि यह रिश्ता थोड़ा अलग था। मॉडल से मिलने के लिए प्रोफेसर जब बोलिविया के ला पाज पहुंचे तो उसने बताया कि वह फोटोशूट के लिए ब्रूसेल्स गई है। उसका एक सूटकेस बोलिविया में छूट गया है इसलिए वह उसे लेकर बेल्जियम में मिले।

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

9 of 10
एक शख्स उनके कमरे में आकर सूटकेस दे गया, लेकिन मॉडल से न मिल पाने के कारण उनका मूड अपसेट हुआ और उन्होंने अर्जेंटीना के रास्ते अमेरिका लौटने का फैसला किया। उन्होंने मियामी से फ्लाइट पकड़ी थी और पुलिस ने अर्जेंटीना के एक एयरपोर्ट पर उन्हें रोका था। पुलिस ने उनका सूटकेस खोला तो उसमें से कोकीन के पैकेट निकले। जिनका वजन दो किलो था। यह देखकर प्रोफसर सन्न रह गए क्योंकि उन्होंने पहले सूटकेस नहीं चेक किया था।

विज्ञापन

मॉडल के 'इश्क' में क्या कर बैठे प्रोफेसर, देख लीजिए

10 of 10
इस मामले में प्रोफेसर को 4 साल जेल की सजा हुई। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी प्रोफेसर को यही लगता रहा कि वह मॉडल डेनिसी से ही बात करते थे। इस घटना के बाद उनकी नौकरी चली गई। 9 महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें एक दोस्त के घर में नजरबंद कर दिया गया क्योंकि जेल में उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। बीते वर्ष उन्हें इस सजा से भी मुक्त कर दिया गया। जिसके बाद पिछले महीने ही वह ब्रिटेन के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने दोबारा रिसर्च शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें