दुर्गम इलाकों में तैनात शिक्षकों का अपहरण कर आतंक फैलाने वाले बारह हजार के इनामी अशोक कोल के आतंक का अंत हो गया। (सभी तस्वीरेः अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट)
विज्ञापन
PICS: गैंगवार में मारा गया ईनामी डकैत अशोक कौल
2 of 6
गुरुवार की सुबह पुलिस ने मऊ थाना क्षेत्र के दानू बाबा की पहडिय़ा से गोलियों से छलनी इसका शव बरामद किया। माना जा रहा है कि सोते समय इसे गैंग के किसी सदस्य ने आपसी गैंगवार के चलते मार दिया।
विज्ञापन
PICS: गैंगवार में मारा गया ईनामी डकैत अशोक कौल
3 of 6
पुलिस भी यही मानकर चल रही है। पुलिस को घटनास्थल के पास से दो रायफल और 36 अदद कारतूस मिले हैं। एसपी पवन कुमार ने बताया कि औंझर पहाड़ के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को बुधवार देर रात जंगलों से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी थी।
PICS: गैंगवार में मारा गया ईनामी डकैत अशोक कौल
4 of 6
सुबह औंझर गांव के चौकीदार रामेश्वर प्रसाद पुत्र रामलाल ने इसकी सूचना मऊ थाने में दी थी। उसने इस संबंध में रिपोर्ट लिखाई है कि रात में दानू बाबा की पहडिय़ा से गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। जब उसने वहां जाकर देखा तो प्लास्टिक की पन्नी पर एक लाश पड़ी थी। (तस्वीर में डकैत के पिता)
विज्ञापन
PICS: गैंगवार में मारा गया ईनामी डकैत अशोक कौल
5 of 6
शिनाख्त करने पर पता चला कि यह बारह हजार के इनामिया अशोक कोल (27) पुत्र छोटा कोल निवासी पयासी का पुरवा मजरा चमरौंहा थाना मानिकपुर की है। इसके सीने पर कई गोलियां दागी गई थीं। (तस्वीर में अशोक कौल की मां व अन्य महिलाएं)
पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी गई। एसपी पवन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि आपसी गैंगवार में ही गैंग के किसी सदस्य ने सोते समय इसको मार डाला है।
डकैत के शव को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां से उसे मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए लाया जाएगा। एसपी ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है और शाम तक इसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। (अशोक कौल के गांव के लोग)