बरेली में बुधवार की रात गश्त पर निकले थाना फरीदपुर के दरोगा मनोज मिश्रा को गोली मारने वाले गांव पदारथपुर के शातिर पशु तस्कर जफरुद्दीन उर्फ मटरुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (सभी तस्वीरें: ब्यूरो, बरेली/फरीदपुर)
विज्ञापन
दरोगा मनोज मिश्रा को गोली मारने वाला यही है मटरुआ, तस्वीरें
2 of 10
अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें अब भी जारी है। इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में दरोगा मनोज मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
दरोगा मनोज मिश्रा को गोली मारने वाला यही है मटरुआ, तस्वीरें
3 of 10
एफआईआर के मुताबिक बुधवार की रात को दरोगा मनोज मिश्रा साथी दरोगा संतकुमार वर्मा, प्रेमपाल, सिपाही हेतराम सिंह व कुलदीप कुमार के साथ रात्रि गश्त पर थे।
दरोगा मनोज मिश्रा को गोली मारने वाला यही है मटरुआ, तस्वीरें
4 of 10
बीसलपुर रोड तिराहे पर सूचना मिली कि मटरुआ और उसके साथी गौवंशीय पशुओं को वध को ले रहे हैं। जीप सिपाही हेतराम चला रहा था।
विज्ञापन
दरोगा मनोज मिश्रा को गोली मारने वाला यही है मटरुआ, तस्वीरें
5 of 10
साठा पुलिया से सिपाही श्याम सिंह और सुधीर को लेने के बाद पुलिस पार्टी बिकनापुर पुलिया के पास लग गई। रात 10.10 बजे जैसे ही आहट हुई पुलिस पार्टी ने जीप की लाइट जलाकर पशु तस्करों की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
दरोगा मनोज मिश्रा को गोली मारने वाला यही है मटरुआ, तस्वीरें
6 of 10
दरोगा मनोज मिश्रा ने तेज आवाज से चिल्लाकर कहा कि जफरउद्दीन उर्फ मटरुआ ने उन्हें गोली मार दी है।
विज्ञापन
दरोगा मनोज मिश्रा को गोली मारने वाला यही है मटरुआ, तस्वीरें
7 of 10
सुहाग उजड़ने के बाद बदहवास हुई दरोगा की पत्नी शशि मिश्रा ने बताया कि रात में उनकी मनोज से बात हुई थी। उन्होंने कहा कि वह दबिश में जा रहे हैं बाद में बात करेंगे।
दरोगा मनोज मिश्रा को गोली मारने वाला यही है मटरुआ, तस्वीरें
8 of 10
शशि ने बताया कि इस पर वह इंतजार ही करती रह गईं और फोन नहीं पहुंचा। इस पर वह बेचैन हो गईं और अनहोनी का खतरा सताने लगा। आधी रात को सुहाग उजड़ने की मनहूस खबर ने उनका सब कुछ छीन लिया। शशि विलाप करते हुए कहती रहीं... मैं कहती थी कि ये नौकरी एक दिन उनका सब कुछ छीन लेगी।
दरोगा मनोज मिश्रा को गोली मारने वाला यही है मटरुआ, तस्वीरें
9 of 10
पशु तस्करों ने जहां उनका सुहाग उजड़ दिया, वहीं 14 वर्षीय बेटी दिव्यांशी, 12 वर्षीय प्रियांशी और 10 वर्षीय पुत्र अभिनय के सिर से साया छीन लिया।