फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बचाए ऐसी बीवियों से, दंग करती हैवानी करतूतें

Tue, 22 Dec 2015 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आप सोच भी नहीं सकते वो किया हैं इन बीवियों ने। इनकी हैवानी करतूतें जानेंगे तो आप भी कहेंगे कि भगवान बचाए ऐसी बीवियों से।
Trending Videos
विज्ञापन

भगवान बचाए ऐसी बीवियों से, दंग करती हैवानी करतूतें

2 of 8
तस्वीर में मुस्कुराती दिख रही कैथरीन नाइट ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला गुनहगार है जिसको अदालत ने बिना किसी परोल के उम्रकैद की सजा दी। इसका गुनाह जानेंगे तो जेहन में हॉलीवुड फिल्मों के वैंपायरों की तस्वीर चश्पा होगी। साल 2000 में इसने अपने 37 वर्षीय पति जॉन चार्ल्स थॉमस प्राइस को धारदार हथियार से कई टुकड़ों में काटा और उसके अंगों के टुकड़ों को पकाकर डिनर में अपने बच्चों को परोस दिया।
विज्ञापन

भगवान बचाए ऐसी बीवियों से, दंग करती हैवानी करतूतें

3 of 8
साल 2005 में स्टेसी कैस्टर नाम की इस महिला ने अपने दूसरे पति को एक जहरीला पदार्थ एथिलीन ग्लाइकॉल देकर मार डाला। पुलिस को जांच में शक हुआ तो स्टेसी के पहले पति की कब्र खोदकर उसके मृत शरीर की जांच की गई। जांच में एथिलीन ग्लाइकॉल की बात सामने आई तो इस सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठ गया। लेकिन स्टेसी ने अपने दोनों पतियों को मारने का इल्जाम अपनी बेटी एश्ली पर लगा दिया। बाद में बेटी ने भी अपने एक सौतेला पिता को मारने की बात एक सुसाइड नोट में कबूली।

भगवान बचाए ऐसी बीवियों से, दंग करती हैवानी करतूतें

4 of 8
रोमन सम्राट कलॉडियस की तीसरी पत्नी वैलेरिया मैसालिना को सबसे बदचलन बीवी माना जाता है। मैसालिना के दो बच्चे थे लेकिन दोनों को क्लॉडियस की नहीं बल्कि कैलीग्युला नामक शख्स की औलाद बताया जाता है। वहीं मैसालिना के बारे में कहा जाता है कि उसके कई गैर मर्दों के साथ संबंध थे। एक दिलचस्प कहानी ये भी है कि मैसालिना को देहव्यापार करने का शौक था, जिसके चलते सिसिला नाम की सेक्स वर्कर से हुए अजीब मुकाबले में मैसालिना ने 24 घंटे में 25 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में मैसालिना ने अपने एक प्रेमी से अपने पति कलॉडियस की हत्या करवा दी।
विज्ञापन

भगवान बचाए ऐसी बीवियों से, दंग करती हैवानी करतूतें

5 of 8
कात्या खरितोवोनोवा उस महिला का नाम है जिसने अपने पति का निजी अंग अपने दातों से काट डाला और पति की प्रेमिका को भी घायल कर दिया। इस कुकृत्य के लिए कात्या को दो साल के लिए कैद हुई। कात्या ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद गुस्से से आग बबूला कात्या ने आव-देखा न ताव और अपने पति के निजी अंग पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

भगवान बचाए ऐसी बीवियों से, दंग करती हैवानी करतूतें

6 of 8
तस्वीर में दिख रहे शख्स डॉक्टर रिचर्ड बतिस्ता ने अपनी पत्नी डॉनेल बतिस्ता को किडनी दान में दे दी, लेकिन पत्नी ने उसे बेवफाई का वो जख्म दिया कि उसके लिए नासूर बन गया। डॉनेल ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नर्स की पढ़ाई की। उस दौरान कॉलेज के ही एक शिक्षक से डॉनेल ने शारीरिक संबंध बना लिए। और जब डॉनेल के पति को इस बारे में पता चला तो उसने डॉनेल को अदालत में घसीट लिया। रिचर्ड ने डॉनेल से अपनी किडनी के लिए डेढ़ मिलियन यानी आज के करीब 9 करोड़ 95 लाख 24 हजार रुपए बतौर हर्जाना मांगे।
विज्ञापन

भगवान बचाए ऐसी बीवियों से, दंग करती हैवानी करतूतें

7 of 8
अपनी पत्नी के साथ निजी पलों का खेल ही एक बदकिश्मत पति के लिए जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। 46 वर्षीय टोनी और 31 वर्षीय क्रिस्टल बॉर्डर ने एक रात अजीबो-गरीब तरीके से शारीरिक संबंध बनाए कि सुबह हुई तो पति फांसी पर लटका मिला। क्रिस्टल ने पुलिस के सामने ये बात कबूली कि अंजाने में निजी पलों के दौरान उसकी पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

भगवान बचाए ऐसी बीवियों से, दंग करती हैवानी करतूतें

8 of 8
आज शायद ही ऐसा पति ढूढ़ने से मिले जो एक दिन भी अपनी बीवी का चेहरा देखने से बच सके। लेकिन नकाबपोश इस औरत को देखिए, सऊदी अरब की इस औरत का पति करीब 30 वर्षों तक इसके साथ रहा और इसका चेहरा नहीं देख पाया। एक दिन महिला जब नींद में थी तो पति ने मौका पाकर इसका हिजाब हटाकर जैसे ही चेहरा देखने की कोशिश की तो औरत इस कदर भड़की कि तलाक पर अमादा हो गई। बात तब सुलझी जब पति ने दोबारा से कभी इसका चेहरा नहीं देखने की कसम खाई। सोर्स-ऑडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें