दुनिया भर के लिए सिरदर्द बन चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक बार फिर बेहद खौफनाक कांड किया है। आतंकी संगठन ने एक शख्स को 'गे' होने की सजा देते हुए पहले उसे ऊंची बिल्डिंग से फेंका और लेकिन जब वह बच गया तो उसे बुरी मौत दी। (तस्वीरें- डेली मेल से)
विज्ञापन
आतंकी संगठन ने दी 'गे' होने की ऐसी सजा, देखें तस्वीरें
2 of 7
सीरिया के तल अव्याद इलाके की इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दिखा है कि आईएसआईएस के आतंकी एक शख्स को सात मंजिल ऊंची बिल्डिंग से फेंक रहे हैं। इतनी उंचाई से वह शख्स नीचे गिरा और अन्य लोग उस घटना को देखते रहे।
विज्ञापन
आतंकी संगठन ने दी 'गे' होने की ऐसी सजा, देखें तस्वीरें
3 of 7
होमोसेक्सुअल अफेयर के आरोप के चलते ये सजा पाने वाला शख्स सातवीं मंजिल से फेंके जाने के बाद भी बच गया लेकिन इसके बाद वहां खड़ी भीड़ ने उसकी जान ले ली।
आतंकी संगठन ने दी 'गे' होने की ऐसी सजा, देखें तस्वीरें
4 of 7
मानवाधिकार संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर विरोध जताते हुए कहा कि पीड़ित को पहले छत से फेंका गया फिर उसकी हत्या की गई। तस्वीरों मे दिखाया गया है कि 50 वर्षीय पीड़ित को सफेद रंग की कुर्सी पर बैठाया गया था और फिर उसे फेंक दिया गया।
विज्ञापन
आतंकी संगठन ने दी 'गे' होने की ऐसी सजा, देखें तस्वीरें
5 of 7
पीड़ित को दो आतंकियों ने घेर रखा था। वे दोनों मास्क पहने थे। बताया जा रहा है कि उसे फेंकने से पहले इस बात का ऐलान किया गया था, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
आतंकी संगठन ने दी 'गे' होने की ऐसी सजा, देखें तस्वीरें
6 of 7
बिल्डिंग से नीचे गिरने के बाद भी वह बच गया। उसकी हालत देखने के लिए एक आतंकी आया और फिर देखते ही देखते उसके चारों ओर लोग जमा हो गए। उन सभी ने पीड़ित पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
आतंकी संगठन ने दी 'गे' होने की ऐसी सजा, देखें तस्वीरें
7 of 7
बता दें कि इसके पहले भी पिछले माह दो व्यक्तियों को इसी बिल्डिंग से नीचे फेंका गया था, जबकि दो अन्य को आम जनता के बीच मार डाला गया था। उन पर भी गे होने का आरोप था।