मोहन कुमार उर्फ साइनाइड मोहन कुंवारी लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनके साथ यौन संबंध बनाता था और फिर उन्हें गर्भनिरोधक गोली के बहाने साइनाइड की गोलियां खिला देता था। 2005-2009 के बीच इसी तरह उसने 20 लड़कियों को मार डाला। दिसंबर 2013 में उसे मौत की सजा हुई।
खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'
2 of 10
पेशे से आयुर्वेद के डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने 2002-2004 के बीच कई टैक्सी ड्राइवरों को अपना निशाना बनाया। वह टूरिस्ट बन कर इन गाड़ियों में बैठता था और रास्ते में अपने साथियों के साथ मिल कर ड्राइवरों का खून कर देता था। टैक्सी चोरी कर उन्हें चोर बाजार में बेचता था और पैसे कमाता था। जुर्म कबूल करने पर उसने बताया कि उसने 30-40 ड्राइवरों का खून किया। 2008 में उसे मौत की सजा हुई।
खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'
3 of 10
रेणुका शिंदे और उसकी बहन सीमा गवित ने कई मासूम बच्चों का अपहरण करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। ये दोनों बच्चों का अपहरण करके उनसे चोरी कराती थी और जो बच्चे इनके काम नहीं आते थे, उन्हें मार डालती थी। 1900 से 1996 के बीच उन्होंने छ: बच्चों का खून भी किया। जुर्म कबूल करने पर उन्होंने यह तक कहा था कि उन्हें याद नहीं कि इससे पहले वे कितने बच्चों को मार चुकी हैं। फिलहाल वे अपनी मौत की सजा का इंतजार कर रही हैं।
खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'
4 of 10
नोएडा के निठारी कांड को कौन नहीं जानता। यहां एक कोठी के नौकर सुरिंदर कोली को 2006 में निठारी गांव से गायब हुए कई बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कोली पर बच्चों के बलात्कार, अंग तस्करी, बाल शोषण और इंसानी मांस खाने के आरोप लगे। कोली को पांच हत्याओं का दोषी पाया गया है।
खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'
5 of 10
बेंगलुरू की मल्लिका ने 1999 से 2007 के बीच छ: औरतों का खून किया। वह घरेलू हिंसा झेल रही मिडिल क्लास महिलाओं की हमदर्द बनने का नाटक करती, उन्हें साइनाइड खिला कर मार डालती थी और उनका सारा सामान लूट ले जाती थी। 2007 में इसकी गिरफ्तारी हुई और 2012 में इसे मौत की सजा सुनाई गई जो बाद में आजीवन कारावास में बदल दी गई।
विज्ञापन
खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'
6 of 10
लेडी किलर एम जयशंकर पर 30 बलात्कार और 15 हत्याओं के आरोप हैं। जयशंकर हमेशा औरतों को ही शिकार बनाता था। जेल से भागने के बाद फिर से उसे पकड़ा गया और अब वह दस साल की सजा काट रहा है। 2006 से 2009 के बीच के अपने सभी मामलों में तमिल नाडू और कर्नाटक की अदालत में उस पर केस चल रहा है।
खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'
7 of 10
ऑटो शंकर के नाम से जाना जाने वाला गौरी शंकर चेन्नई का एक ऑटो चालक था। 1988 में छ: महीने के दौरान इसने 9 किशोरियों का अपहरण और खून किया। 1995 में इसे फांसी की सजा हुई। अपनी मौत से एक महीने पहले इसने कबूल किया था कि उसने अगवा की हुई लड़कियों का खून उन नेताओं के कहने पर किया था जिन्होंने उन लड़कियों का बलात्कार किया था।
खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'
8 of 10
मुंबई के कुख्यात हत्यारे को लोग स्टोनमैन के नाम से जानते थे। 1989 में मुंबई में रहने वाले नौ लोगों को एक ही तरह से मारा गया था। उनके सिर को एक बड़े से पत्थर से कुचला गया था। अभी तक यह साऱफ नहीं हुआ है कि बाकी सारे खून एक ही इंसान ने किए या एक को देख कर अलग अलग लोगों ने उसी तरह बाकी खून किए।
खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'
9 of 10
2006 से 2007 के बीच मुंबई में ही छ: लोगों की एक ही तरह से हत्या हुई। पुलिस ने हर बार लाश के पास बीयर की एक बोतल पाई जिससे लगा कि यह कोई सीरियल किलर है। लोगों ने इसका नाम 'बीयर मैन' रख दिया। 2008 में रविंद्र कंट्रोले को एक खून के आरोप में पकड़ा गया और उसके पास से बीयर की खाली बोतल भी मिला लेकिन लेकिन पुख्ता सबूतों की कमी के चलते उसे छोड़ दिया गया।
खून से रंगे हैं इनके हाथ, ये हैं सबसे खतरनाक 'सीरियल किलर'
10 of 10
भारत का सबसे छोटा सीरियल किलर है अमरदीप साडा। आठ साल की उम्र में उसे अपनी छह माह की कजिन और आठ महीने की सगी बहन और छ: महीने की पड़ोसी लड़की का खून करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब अमरदीप से ऐसा करने की वजह पूछी तो वह बस मुस्कुरा दिया।