फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

विज्ञापन
1 of 15
इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक वकील पर हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वकीलों और आम जनता के बीच हुई झड़प के चलते इलाहाबाद में घंटो अराजकाता का माहौल रहा। (सभी फोटो: संजय बनौधा और शिव त्रिपाठी)
विज्ञापन

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

2 of 15
नाराज वकीलों ने हाईकोर्ट पानी टंकी के पास तकरीबन ढाई घंटे तक ट्रैफिक को रोके रखा तो जाम में फंसे लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने एंबुलेंस सहित रोडवेज की आठ बसों में तोड़फोड़ के बाद वकीलों पर हमला बोल दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

3 of 15
पानी टंकी से लेकर हाईकोर्ट के मिडिएशन सेंटर के बीच सड़क पर खड़ी वकीलों की दो दर्जन बाइक नाले में फेंक दी गई और 19 कारें तोड़ने के बाद सड़क पर पलट दी गईं।

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

4 of 15
पथराव और भगदड़ में दो दर्जन लोग जख्मी हो गए और मद्रास होटल के सामने फल बेचने वाली नीवां की शांति देवी (65) की मौत हो गई। उसे पुलिस ने एसआरएन अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वकीलों ने इसे सत्ताधारी दल की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

5 of 15
आरोप है कि सपा नेता को बचाने के लिए शांतिपूर्वक चक्काजाम कर रहे वकीलों पर हमला करवाया गया। साथ ही पूरे मामले में पुलिस ने बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया। लाखों के नुकसान और कई का सिर फूटने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हाईकोर्ट सुरक्षा कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस अरुण टंडन ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

6 of 15
सुलेमसराय की कृष्णा विहार कालोनी में रहने वाले वकील बीएन तिवारी के घर पर 14 नवंबर को हमला बोला गया था। इस मामले में सपा के टिकट से कौशाम्बी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके चंद्रबली पटेल, साथी कल्लू और कालोनी के दो गार्ड कौशल तथा कमल को नामजद किया गया था।

विज्ञापन

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

7 of 15
वकील के साथ ही उनके बेटे अर्चित और वेणु को भी चोटें आई थीं। गार्ड को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन सपा नेता हाथ नहीं आए।

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

8 of 15
चंद्रबली पटेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने सोमवार को दोपहर तकरीबन साढे़ बारह बजे पानी टंकी के सामने जाम लगा दिया। इसके कारण जीटी रोड, नवाब यूसुफ रोड, पानी टंकी रेल ओवर ब्रिज पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग बसों, टेंपो को छोड़कर पैदल ही सड़क पार करने लगे।

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

9 of 15
चौफटका तक गाड़ियों की लाइन लग गई लेकिन पुलिस को चौराहे पर आने की फुर्सत तक नहीं मिली। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद हालात और बिगड़ गए। स्कूल बसें तो जाम में फंसी हीं थीं, एंबुलेंस को भी नहीं जाने दिया गया।

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

10 of 15
तकरीबन पौने तीन बजे बात तब बिगड़ गई जब पानी टंकी पुल पर एक्टिवा सवार करेली के एक शख्स और उनकी बेटी से झड़प हो गई। कहासुनी के बीच लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और एक्टिवा की चाभी छीन ली।

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

11 of 15
धक्कामुक्की में एक्टिवा से बेटी गिर पड़ी तो जाम में फंसे अन्य लोगों ने हो-हल्ला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पुल पर खड़ी रोडवेज की दो बसों को तोड़ने के बाद लोगों ने जाम लगाने वालों को दौड़ा लिया।

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

12 of 15
आक्रोशित भीड़ ने छह और बसों में तोड़फोड़ के बाद वकीलों की कारों को भी निशाना बनाया और चकनाचूर कर दिया।

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

13 of 15
जवाब में वकीलों ने भी भीड़ को दौड़ा लिया और नवाब यूसुफ रोड रेलवे कालोनी तक खदेड़ लिया। कालोनी के घरों पर भी पथराव किया गया।

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

14 of 15
हाईकोर्ट के मिडिएशन सेंटर के पास की कालोनी पर भी पत्थर फेंके गए। 3.30 बजे पहुंचे एसपी सिटी राजेश यादव ने वकीलों को शांत करवाया।
विज्ञापन

वकीलों और आम जनता के बीच बवाल में महिला की मौत

15 of 15
तकरीबन एक घंटे बाद एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। वकील सैफ उल्ला खां और रोडवेज कंडक्टर दीपेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें