मेरठ के रोहटा गांव में युवक ने हत्या के इरादे से बहन के सिर में गोली मार दी। इसके बाद घर से बाहर निकला, तो पड़ोस में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यूपी में खूनी तांडव, देखें ऑनर किलिंग की 10 तस्वीरें
2 of 10
इस सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक आरोपी का पारिवारिक चाचा लगता था। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग जुटे तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। घर के अंदर आरोपी की बहन खून से लथपथ पड़ी थी और दरवाजे पर बुजुर्ग की लाश थी।
विज्ञापन
यूपी में खूनी तांडव, देखें ऑनर किलिंग की 10 तस्वीरें
3 of 10
लोगों ने घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आशंका है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर युवक ने बहन की हत्या की कोशिश की। पुलिस भी इस लाइन पर जांच कर रही है।
यूपी में खूनी तांडव, देखें ऑनर किलिंग की 10 तस्वीरें
4 of 10
रोहटा गांव निवासी सत्यवीर पुत्र सुक्कन परिवार सहित गांव के बाहरी छोर पर रहता है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे लोगों ने सत्यवीर के घर से गोली चलने की आवाज सुनी। इसी दौरान सत्यवीर का बड़ा बेटा अमित उर्फ बबलू उर्फ कालू हाथ में लिए घर से निकला।
विज्ञापन
यूपी में खूनी तांडव, देखें ऑनर किलिंग की 10 तस्वीरें
5 of 10
उसने चंद कदम दूर भोपाल के घर के बाहर खड़े रणवीर (60) पुत्र ईलम सिंह के भी गोली मार दी। इसके बाद अमित खेतों की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन
यूपी में खूनी तांडव, देखें ऑनर किलिंग की 10 तस्वीरें
6 of 10
इस बीच ग्रामीणों ने सत्यवीर के घर जाकर देखा तो उसकी सबसे छोटी बेटी मोना (20) लहूलुहान हालत में आंगन में पड़ी थी। मोना के सिर में गोली लगी थी और चारों ओर खून फैला था।
विज्ञापन
यूपी में खूनी तांडव, देखें ऑनर किलिंग की 10 तस्वीरें
7 of 10
ग्रामीण मोना और रणवीर को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रणवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोना की भी हालत चिंताजनक है। इसके चलते उसे मेडिकल से आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी में खूनी तांडव, देखें ऑनर किलिंग की 10 तस्वीरें
8 of 10
वहीं, हत्या की सूचना पर रोहटा थानाध्यक्ष यादराम यादव और सीओ सरधना श्वेताभ पांडे मौके पर पहुंचे। वहीं मृतक रणवीर के भाई देवेन्द्र ने आरोपी अमित के खिलाफ रोहटा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यूपी में खूनी तांडव, देखें ऑनर किलिंग की 10 तस्वीरें
9 of 10
देवेन्द्र ने जो तहरीर थाने में दी उससे जाहिर है कि अमित ने मुखबिरी के शक में रणवीर की हत्या की। देवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले अमित को कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा था।