मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही होंडुरास की ब्यूटी क्वीन और उसकी बहन की हत्या कर दी गई। वह लंदन में होने जा रही प्रतियोगिता में शामिल होने वाली थीं।
विज्ञापन
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
2 of 12
पुलिस ने बताया कि मिस होंडुरास का खिताब अपने नाम कर चुकी मारिया जॉसे अल्वाराडो (19) और उसकी बहन सोफिया (30) की लाश पश्चिमी होंडुरास के सेंट बरबरा क्षेत्र में जली हुई पाई गई।
विज्ञापन
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
3 of 12
अल्वाराडो, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली थीं। इसका फाइनल दिसंबर 2014 में होना है। दोनों युवतियां पिछले गुरुवार से गायब थीं, उन्हें आखिरी बार एक पार्टी से निकलते वक्त देखा गया था। उस समय दोनों जिस कार में थीं वह बिना नंबर प्लेट की थी।
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
4 of 12
पुलिस के अनुसार, कॉफी उगाने के लिए चर्चित इस क्षेत्र में बहुत से ड्रग रैकेट सक्रिय हैं। इसलिए आशंका है कि दोनों की हत्या में किसी गैंग का हाथ थी।
विज्ञापन
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
5 of 12
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अल्वाराडो और उसकी बहन की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही उस कार को भी बरामद किया गया है जिसके जरिए उन्हें घटनास्थल तक लाया गया था और फिर जला दिया गया।
विज्ञापन
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
6 of 12
हत्या के मामले में पुलिस ने सोफिया के ब्वॉयफ्रेंड प्लूटेर्को रिज को गिरफ्तार किया तो सारा मामला साफ हो गया। पुलिस ने उसे दो पिस्तौल और पिक-अप ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी अरेस्ट किया है।
विज्ञापन
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
7 of 12
बता दें कि होंडुरास दुनिया का सबसे ज्यादा हिंसाग्रस्त शहर है। यहां हर एक लाख में से 90 लोगों की खुलेआम हत्या कर दी जाती है।
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
8 of 12
ड्रग तस्कर भी होंडुरास में अपना अड्डा जमाए रहते हैं। यहां से दक्षिण अमेरिका समेत कई अन्य देशों में ड्रग्स की सप्लाई की जाती है।
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
9 of 12
मृत युवतियों की मां ने बताया कि वे दोनों लोगों से काफी दोस्ताना व्यवहार रखती थीं। रिज की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए ही दोनों घर से निकली थीं लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं।
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
10 of 12
मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रिज ने पहले अपनी प्रेमिका सोफिया को मारा क्योंकि वह पार्टी में किसी और के साथ डांस कर रही थी। इसके बाद उसने अल्वाराडो को भी मार डाला क्योंकि वह मौके से भागने की कोशिश कर रही थी।
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
11 of 12
बता दें कि अल्वाराडो को इस साल अप्रैल में मिस होंडुरास चुना गया था और वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने वाली थी।
ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या, देखिए कुछ पुरानी तस्वीरें
12 of 12
लोगों ने बताया कि अल्वाराडो काफी चर्चित थी इसलिए मामले का खुलासा हो गया वरना बहुत से ऐसे मामले भी हैं जब लड़कियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी जाती है लेकिन उनका पता नहीं चल पाता।