यूपी के गढ़मुक्तेश्वर के जंगल में युवती के साथ गैंगरेप कर दरिंदों ने उसकी हत्या कर दी। लाश गन्ने के खेत में नग्न और रक्त रंजित मिली। वारदात पर भड़के ग्रामीणों ने दो घंटे तक पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए लाश नहीं ले जाने दी। (ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर)
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
2 of 12
सूचना पर पहुंचे एसपी और एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मानें। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिस हालत में लड़की का लाश मिली उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
3 of 12
जानकारी के अनुसार, सिंभावली के एक गांव में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे किसान की 19 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ जंगल में उपलों की पथाई कर रही थी।
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
4 of 12
इसी दौरान गांव की ही एक अन्य महिला वहां आई और शौच का बहाना बनाकर युवती को अपने साथ ले गई। कुछ देर बाद महिला लौटती दिखी तो युवती की मां ने बेटी के बारे में पूछा।
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
5 of 12
महिला ने युवती को कुछ देर बाद लौटने की बात बताई लेकिन आधा घंटे बाद भी बेटी के न लौटने पर मां पास के खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों के साथ तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
6 of 12
कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में युवती पूरी तरह निर्वस्त्र और लहूलुहान हालत में मृत मिली। उसकी कनपटी पर धारदार हथियार का गहरा घाव था।
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
7 of 12
इसकी खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना पर थाने से पुलिस भी पहुंची लेकिन भीड़ ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से डीएसपी एसएस राठौर और एसओ संजीव कुमार को रोक दिया।
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
8 of 12
करीब दो घंटों बाद एसपी आरपी पांडेय और एएसपी आरएन यादव पहुंचे। उन्होंने बहुत जल्द कातिलों की धरपकड़ और कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तो ग्रामीण शांत हुए।
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
9 of 12
इस घटना से आघात पहुंचने पर परिजन बुरी तरह टूट चुके हैं, जिन्होंने रोते बिलखते हुए बताया कि युवती की शादी अमरोहा के गजरौला कस्बे में अगले महीने होनी थी। घर में शादी की सारी चल रही थीं।
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
10 of 12
मृतका के पिता ने आरोपी महिला समेत गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या करने का उल्लेख कर तहरीर दी है।
गैंगरेप के बाद युवती की हत्या, विचलित कर देंगी तस्वीरें
11 of 12
एसओ, सिंभावली संजीव कुमार ने बताया कि तफ्तीश के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।