53 साल पहले हुस्नपरी को मारने के आरोप में अब जाकर बूढ़े हो चुके पादरी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
2 of 11
अमेरिका के टेक्सास की इस ब्यूटी क्वीन इरेने गारजा को 53 साल पहले चर्च के पादरी ने मौत के घाट उतार दिया था। उस वक्त इरेना 25 साल की खूबसूरत और जवान महिला थीं।
विज्ञापन
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
3 of 11
अमेरिका के एक पादरी को जवानी में किए गए जघन्य अपराध के लिए बुढ़ापे में गिरफ्तार किया गया है। 81 साल के जॉन फीट को 53 साल पहले के हत्या के मामले में दबोचा गया है। आरोप है कि फीट ने साल 1960 में अप्रैल के महीने में एक सुंदरी को बेरहमी से मार कर झील में फेंक दिया था। आरोपों के मुताबिक फीट ने कोमा की हालत में उसके साथ बलात्कार किया, किसी चीज से उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया और उसे ठिकाने लगा दिया।
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
4 of 11
तकरीबन आधी सदी चले इस इस मामले में पादरी एकदम बूढ़ा हो गया है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक 25 वर्षीय टेक्सास सुंदरी इरेने गारजा मैकएलन के सैकरेड हार्ट कैथोलिक चर्च में 27 वर्षीय जवान पादरी के पास कन्फेंशन के लिए आई थी। पादरी की नीयत युवा इरेने पर डोल गई और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पादरी ने उसे बेरहमी से पीटा, यहां तक की इरेने कोमा में चली गई, तब भी पादरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
5 of 11
करीब पांच दिन चली तलाश के बाद इरेने की लाश शहर की एक झील में किसी चीज से बंधी हुई पानी पर उतराती हुई मिली थी। इरेने के शरीर पर कपड़े तो थे लेकिन उसके ब्लाउज के बटन टूटे हुए थे और अंडरवियर गायब था। पोस्टमार्टम के बाद पता चला था कि उसको साथ बेरहमी से यौन हमले का शिकार बनाया गया था।
विज्ञापन
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
6 of 11
चूंकि इरेने की मौत से पहले वो पादरी के पास जाती हुई देखी गई थी, इस आधार पर फीट पर आरोप लगा था। लेकिन पर्याप्स सुबूतों के अभाव में फीट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
7 of 11
इस वारदात को अंजाम देने से कुछ ही दिनों पहले फीट ने एक और महिला पर हमला किया था, जिसके लिए उसे महज 500 डॉलर का जुर्माना भरने के बाद छोड़ दिया गया था। लेकिन इरेने की लाश मिलने के बाद फीट पर लगे आरोपो के चलते चर्च प्रशासन ने उसे वहां से हटा दिया और किसी दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया।
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
8 of 11
इरेने के घरवाले लगातार फीट के खिलाफ कानूनी कारवाई कर न्याय की गुहार करते रहे लेकिन पुलिस हमेशा केस को ठंडे बस्ते में डालती रही।
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
9 of 11
इस केस की फाइल साल 2002 में फिर से खुली और नए सिरे से जांच शुरू हुई। इसी दौरान एक और पादरी ने पुलिस को बताया कि फीट ने चर्च में उसके सामने अपना गुनाह कबूला था। आखिरकार कुछ और गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज हुई। और अब जाकर पादरी की गिरफ्तारी हो सकी।
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
10 of 11
टेक्सास की एक सौंदर्य प्रतियोगिता में इरेने के सिर ताज सजा था। अपने परिवार में वही सबसे पढ़ी लिखी थी। वो पेशे से टीचर थी और उसका हृदय इतना कोमल था कि कई दफा छात्रों की पढ़ाई का खर्च वो खुद उठा लेती थी। कोई बात उसे खाए जा रही थी जिसे बताने के लिए उसने जीसस के घर जाना सही समझा और उसके प्रतिनिधी पादरी को अपने मन की बात बताने चली गई। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके साथ पादरी हैवानियत की हदें पार कर देगा।
आधी सदी बीत गई, तब जाकर गिरफ्तार हुआ ब्यूटी क्वीन का हत्यारा
11 of 11
इस केस में इतने वर्ष लगे कि इरेने की हत्या के वक्त जो लोग बच्चे थे वो बूढ़े हो गए। वहीं इरेने के हत्यारे के पकड़े जाने पर घरवालों और रिश्तेदारों ने खुशी जाहिर की है।