वेनेजुएला मिस यूनिवर्स के विजेताओं की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। अब तक चुनी गई मिस यूनिवर्स में से 7 यहीं से हैं। इसके साथ ही यह देश सबसे ज्यादा हत्याओं के लिए भी चर्चित है।वर्ष 2004 में मिस वेनेजुएला का खिताब जीतने वाली मोनिका स्पियर ने 2005 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जनवरी 2014 में अमेरिका से वेनेजुएला लौटते समय एक बंदूकधारी ने मोनिका और उसके पूर्व पति को गोली मार दी थी। इस हमले में उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पांच साल की बेटी बच गई। (तस्वीरें: लिस्ट वर्स से)
विज्ञापन
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
2 of 8
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फ्लाइट पकड़ने से कुछ घंटे पहले ही मिस होंडुरास 2014 की उसकी बहन के प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे दो गोलियां मारी गई थीं। नवंबर महीने में मिस होंडुरास, मारिया जोशे अलवाराडो (19) अपनी बहन के साथ उसके प्रेमी का जन्मदिन मनाने गई थी। पार्टी में किसा और के साथ डांस करने पर उसकी बहन का प्रेमी नाराज हो गया और उसने दोनों को अगवा करके सुनसान जगह पर ले जाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
3 of 8
एज्नेज्का कोटलर्स्का 1990 के दौर में एक मॉडल थी। तभी उसकी जिंदगी में एक व्यक्ति आया, जो लगातार उसका पीछा करता था। वह मिस पोलैंड बनी और 1991 में मिस इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम किया। इसके बाद उसने शादी कर ली। एज्नेज्का की शादी से परेशान होकर एक तरफा प्यार में अंधे उसके सनकी प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने पुलिस को बताया कि मॉडल ने किसी और से शादी करके उसका दिल तोड़ दिया था।
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
4 of 8
1996 में मिस रूस चुनी गई एलेजेंड्रा पेट्रोवा का बुरा वक्त तब शुरू हुआ जब उसने एक लोकल अपराधी गैंग के सरगना से दोस्ती कर ली। साल 2000 में दो बंदूकधारियों ने उस पर हमला किया। उस वक्त वह अपनी एक दोस्त के साथ एक अपार्टमेंट के बाहर खड़ी थी। बुरी तरह जख्मी पेट्रोवा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
5 of 8
रूस में एक और दिल दहला देने वाला कांड सामने आया था। मिस रूस चुनी गई स्वेटलाना कोटावा की भी दर्दनाक हत्या कर दी गई थी। रूस की टॉप मॉडल रही कोटावा की जिंदगी तब तबाह हो गई जब वह वहां के सबसे कुख्यात क्रिमिनल एलेक्जेंडर सोलोनिक की नजरों में आ गई। 1997 में नए साल के जश्न में उसकी मुलाकात सोलोनिक से हुई। 25 जनवरी को वह उसके बुलावे पर मिलने गई। कुछ दिन वहां शान से बिताने के बाद अचानक चीजें बिगड़ने लगीं और आरोपी क्रिमिनल ने उसे बुरी मौत दी। घटना के चार महीने बाद उसकी लाश पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
6 of 8
सॉन्ग बर्ड समेत कई सारे खिताब अपने नाम करने वाली जिल एन वेदरवैक्स स्टार बनने का सपना लेकर कैलिफोर्निया आई थी। उसने इसे सच करके भी दिखाया और मिस हॉलीवुड चुनी गई। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और वह अपराधियों का निशाना बन गईं। 25 मार्च 1998 को पुलिस ने उसकी लाश बरामद की थी। मिस हॉलीवुड की लाश वेश्याओं के लिए चर्चित एक इलाके में मिली थी।
विज्ञापन
PICS: दर्दनाक हत्या की शिकार हुईं ये 8 हसीनाएं
7 of 8
वेनुजुएला की ब्यूटी क्वीन की दर्दनाक हत्या के एक महीने बाद देश में बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरी ब्यूटी क्वीन जेनेसिस कारमोना ने राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाली मिस टूरिज्म 2013 जेनेसिस के साथ हादसा हुआ। प्रदर्शन के दौरान उसके सिर पर एक गोली लगी, जिसने उसकी जिंदगी छीन ली। घटना के एक दिन बाद 19 फरवरी 2014 को अस्पताल में उसकी मौत हुई थी।
दक्षिण अफ्रीका के एक शहर में खौफनाक हत्या का मामला सामने आया था। 23 वर्षीय गे ब्यूटी क्वीन थपेलो मकुत्ले को कुछ लोगों ने मार डाला। 8 जून 2012 को कुछ लोगों से झगड़ा होने के बाद अगले दिन उसकी लाश उसके ही अपार्टमेंट में मिली थी।