15 साल की एक लड़की को अपनी मां का चाकू घोप कर खून करने के जुर्म में जेल की सजा सुनाई गई। मिरर की खबर के मुताबिक लीसा बोर्च सिर्फ 15 साल की थी जब उसने यह जघन्य अपराध किया। सबसे बड़ी बात यह थी कि लीसा ने यह सब आईएसआईएस के सिर काटने वाले वीभत्स वीडियो देखने के बाद किया।
विज्ञापन
नाबालिग बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, देखा था वीभत्स वीडियो
2 of 9
मामला डेनमार्क का है जहां पिछले साल इस जुर्म को अंजाम दिया गया और अब कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान सब सामने आया है। लीसा ने किचन में रखे चाकू से अपनी मां टीना रोमर को 20 बार घोपा जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नाबालिग बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, देखा था वीभत्स वीडियो
3 of 9
लीसा ने अपने इराकी बॉयफ्रेंड, 29 वर्षीय बख्तियार मोहम्मद अबदुल्लाह के साथ मिल कर यह साजिश रची। वह बख्तियार से एक शरणार्थी केंद्र में मिली थी और प्यार कर बैठी थी।
नाबालिग बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, देखा था वीभत्स वीडियो
4 of 9
लीसा ने मां का खून करने के बाद चिल्ला कर पुलिस को बुलाने का नाटक किया। उसने पुलिस से कहा था, ''मैंने अपनी मां को चीखते हुए सुना औऱ खिड़की से झांका तो एक आदमी को भागते हुए देखा। यहां सब जगह खून पड़ा है, आप जल्दी आइए।''
विज्ञापन
नाबालिग बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, देखा था वीभत्स वीडियो
5 of 9
लेकिन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो देखा कि लीसा आराम से एक कोने में अपने फोन के साथ व्यस्त है। उसके कंप्यूटर की तलाशी लेने के बाद पता चला कि वह आईएसआईएस के वीभत्स वीडियो देखती थी और उस शाम भी ब्रिटिश बंधक डेविड हैन्स का गला काटने का वीडियो देख रही थी।
विज्ञापन
नाबालिग बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, देखा था वीभत्स वीडियो
6 of 9
लीसा की जुड़वा बहन कुछ ही वक्त पहले घर छोड़ कर गई थी क्योंकि वह लीसा और उनकी मां के झगड़ों से तंग आ चुकी थी। कोर्ट में पता चला कि लीसा और उसका बॉयफ्रेंड सीरिया भागने और आईएस की मदद करने की प्लानिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
नाबालिग बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, देखा था वीभत्स वीडियो
7 of 9
लीसा की अक्सर अपनी मां से बहस होती थी क्योंकि उसकी मां उसके और उम्र में बड़े बख्तियार के रिश्ते के खिलाफ थी। लीसा ने अपनी बहन को एक बार चाकू दिखा कर यह तक कहा था कि इसी से वह अपनी मां का खून करेगी, लेकिन बहन को लगा कि वह मजाक कर रही है।
नाबालिग बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, देखा था वीभत्स वीडियो
8 of 9
लीसा ने इस पूरे अपराध के लिए कोर्ट में अपने बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार बताया जबकि लड़के ने अपने बचाव में कहा कि वह सिर्फ मौके पर मौजूद था और लीसा की मदद करने गया था। पुलिस ने भी बताया कि उनके घर में पहुंचने पर वह वहां नहीं था, हालांकि उसकी उंगलियों के निशान मां के कमरे में मिले थे।
नाबालिग बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, देखा था वीभत्स वीडियो
9 of 9
अब दोनों अपराधियों पर मर्डर के आरोप तय हो गए हैं और लीसा को नौ साल की सजा सुनाई गई है। अब्दुल्लाह को 13 साल की जेल हुई है और सजा खत्म होने पर उसे डेनमार्क से निकाल दिया जाएगा। कोर्ट में सुनवाई के वक्त लीसा की बहन भी मौजूद थी।