यूपी में मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में व्यापारी के घर में छह हथियारबंद बदमाश डकैती डालने घुस आए। व्यापारी की साहसी पुत्रवधू बदमाशों से भिड़ गई और शोर मचा दिया। लोगों ने आकर चार बदमाशों को दबोच लिया और बुरी तरह धुना। (अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ)
Trending Videos
विज्ञापन
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
2 of 12
बदमाशों की बाइकों में आग लगा दी। पुलिस ने आकर बदमाशों को छुड़ाया और अस्पताल भेजा। थाना सदर बाजार क्षेत्र 46 गंज बाजार में जगन्नाथ साहू का मकान है।
विज्ञापन
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
3 of 12
जगन्नाथ प्रथम तल पर रहते हैं, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें हैं। जगन्नाथ की हापुड़ अड्डा चौराहे पर जगन छोले-भटूरे नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार को उनके घर पर सुबह करीब सवा नौ बजे छह बदमाश पहुंचे।
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
4 of 12
जगन्नाथ की पत्नी शोभा ने गेट खोला तो एक बदमाश ने कहा कि बरेली से आए हैं और नौकरी के बारे में बात करनी है। शोभा ने दूसरी मंजिल पर नहाने जा रहे अपने पति जगन्नाथ को आवाज दी।
विज्ञापन
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
5 of 12
जैसे ही जगन्नाथ गेट पर पहुंचे, एक युवक ने मुंह पर कपड़ा रखकर उनकी कनपटी पर तमंचा रखा और दूसरे ने शोभा की गर्दन पर चाकू लगा दिया। गेट के पास ही सिंक साफ कर रही उनकी बहू प्रेरणा ने ये देख लिया।
विज्ञापन
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
6 of 12
प्रेरणा ने साहस से काम लिया और पास में पड़े ट्रे से बदमाशों पर हमला बोल दिया। इसके बाद प्रेरणा सड़क की तरफ वाली खिड़की की तरफ भागी। दो बदमाशों ने रोकने की कोशिश की और उस पर चाकू से हमला भी किया, लेकिन प्रेरणा ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
7 of 12
उसने एक हाथ से बदमाशों पर हमला जारी रखा और दूसरे हाथ से खिड़की खोलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर नीचे खड़े लोग घर की तरफ भागे। वहीं लोगों को आता देख बदमाश नीचे की तरफ भागने लगे।
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
8 of 12
जीने में ही लोगों ने चार बदमाशों को दबोच लिया और जबकि दो भाग गए। भीड़ ने सड़क पर लिटा-लिटाकर बदमाशों को लात-घूंसों से जमकर पीटा।
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
9 of 12
बदमाशों की दो बाइकें फूंक दीं। सूचना पर इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा।
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
10 of 12
बदमाशों के पास से पुलिस ने दो चाकू, एक 315 बोर समेत दो तमंचे बरामद किए। साथ ही व्यापारी की पत्नी शोभा साहू से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली।
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
11 of 12
जगन्नाथ साहू की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रजीत पुत्र सोमपाल निवासी टीकरी थाना जानी, अमित पुत्र ओम शर्मा निवासी सैदपुर गुलावठी बुलंदशहर, सानू सर्राफ पुत्र रामकुमार शर्मा स्याना देहराकुटी बहादुरगढ़ ब्रज घाट और अनिल राठौर पुत्र दिनेश राठौर निवासी नंदग्राम बी-285 गाजियाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इन सभी के खिलाफ डकैती और 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
डकैतों पर भारी पड़ी घर की बहू, बुरी तरह पिटे बदमाश
12 of 12
घर में डकैती का प्रयास किया गया था। फरार दो बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बदमाशों से पूछताछ में कई अन्य घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है। - डीसी दूबे, एसएसपी