अगर आप भी ये सोच कर निश्चिंत हैं कि घर के भीतर अपनों के बीच आपका बच्चा सुरक्षित है तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं।
विज्ञापन
आपके रोंगटे खड़े कर देंगी बाल यौन शोषण से जुड़ी ये सच्चाइयां
2 of 9
हर मां बाप चाहते हैं कि लगातार असुरक्षित और खतरनाक हो रहे समाज में उसके मासूम बच्चे महफूज रहें और गलत लोगों का साया तक उन पर न पड़े। लेकिन सच तो ये है कि घर हो या बाहर, स्कूल हो या पार्क बच्चे कहीं भी महफूज नहीं बचे हैं।
ऐसे में जरूरी है कि बच्चे के साथ साथ आपको भी ये पता चले कि कौन शख्स बच्चे के लिए अच्छा है और कौन खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
आपके रोंगटे खड़े कर देंगी बाल यौन शोषण से जुड़ी ये सच्चाइयां
3 of 9
क्या वाकई खतरा अजनबी से है ?
आपको जानकर हैरानी होगी कि मासूमों को ज्यादा खतरा अजनबियों से नहीं बल्कि अपने ही रिश्तेदारों से है। शोध में पता चला है कि बच्चों का यौन शोषण करने वालों (पीडोफाइल) में 70 फीसदी लोग उनके संबंधी और रिश्तेदार निकले। केवल तीस फीसदी अजनबी और बाहरी लोगों ने बच्चों पर गंदी नजर डाली।
आपके रोंगटे खड़े कर देंगी बाल यौन शोषण से जुड़ी ये सच्चाइयां
4 of 9
अरे..ये तो घर के ही लोग हैं
बच्चों का यौन शोषण करने वालों में कोई भी पिता, दादा, चाचा, ताऊ मामा, अंकल कोई भी हो सकता है। ये न सोचिए कि ये तो बच्चे का सगा है...ऐसा नहीं कर सकता। पारिवारिक मित्रों पर भी कड़ी नजर रखनी चाहिए खासकर बच्चों के लिए उपहार लाने वाले और देर तक रुकने वाले दोस्तों पर।
विज्ञापन
आपके रोंगटे खड़े कर देंगी बाल यौन शोषण से जुड़ी ये सच्चाइयां
5 of 9
वो शक्ल से ऐसा नहीं लगता
अगर ये सोच कर बैठे हैं कि पीडोफाइल के हाथ या माथे पर लिखा होगा कि वो बच्चों का यौन शोषण करता है, तो आप गलत हैं। पीडोफाइल बिलकुल आम आदमी की तरह व्यवहार करते हैं। वो एक सामान्य इंसान की तरह आपसे और आपके बच्चों के साथ पेश आएंगे। लेकिन आपकी गैरमौजूदगी में वो हैवान बन जाते हैं।
विज्ञापन
आपके रोंगटे खड़े कर देंगी बाल यौन शोषण से जुड़ी ये सच्चाइयां
6 of 9
बेटा अंकल को प्यार करो
अगर कोई बार बार बच्चे के गोद में लेना चाह रहा है, चिपटाना या चुंबन लेना चाह रहा है तो इसे गंभीरता से लीजिए। बच्चे पर उसकी गोद में जाने का दबाव मत बनाइए। ये खतरनाक हो सकता है। बच्चे की इच्छा जाने बिना उसे किसी की गोद में देना सह्रदयता नहीं बेवकूफी है।
विज्ञापन
आपके रोंगटे खड़े कर देंगी बाल यौन शोषण से जुड़ी ये सच्चाइयां
7 of 9
'इन्हें बच्चों से बहुत प्यार है'
ये सोचकर कि फलां को बच्चों से बड़ा प्यार है...अपने बच्चे को उसके हवाले कर देते हैं तो आप बेवकूफी कर रहे हैं। बच्चों की कंपनी पसंद करने वाले ज्यादा खतरनाक होते हैं। ध्यान दीजिए घर की हलचल से दूर आपके बच्चों के साथ कौन है और कौन नहीं।
आपके रोंगटे खड़े कर देंगी बाल यौन शोषण से जुड़ी ये सच्चाइयां
8 of 9
वो अंकल के साथ कमरे में खेल रहा है
अगर बच्चा किसी परिचित के साथ काफी देर तक अकेला है तो ये चिंता की बात है। इस संबंध में किसी पर भी भरोसा करना सही नहीं। भले ही बच्चा अंकल के साथ खेलने के लिए राजी हो तो भी आप इस मसले पर राजी न हों। ये संभावित यौन शोषण की पृष्ठभूमि हो सकती है।
आपके रोंगटे खड़े कर देंगी बाल यौन शोषण से जुड़ी ये सच्चाइयां
9 of 9
ये बच्चे को बढ़िया संभाल लेते हैं
अगर आप कहीं काम से बाहर जाते समय बच्चे को पड़ोसी या किसी परिचित के पास छोड़ते हैं तो भी नजर रखिए। बच्चे से पूछिए कि वो आपके साथ चलना चाहता है या ठहरना चाहता है। क्या आपका पड़ोसी या रिश्तेदार हमेशा बच्चे को संभालने के लिए तैयार रहता है। ये लक्षण खतरनाक हैं।